आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2022-23 Pdf Download

विगत दो वर्षों में कोविड महामारी ने बच्चों की शिक्षा,विशेष रूप से प्राथमिक शिक्षा के समक्ष अनेक चुनौतियां खड़ी की, जिसके कारण बच्चों के अधिगम की क्षति हुई है | बच्चों के अधिगम में हुए नुकसान को दूरकर कक्षानुसार निर्धारित अधिगम स्तर को कैसे प्राप्त किया जाय, ये सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती है | इस समस्या से निपटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है | इस कार्ययोजना को 22 सप्ताह की शिक्षण गतिविधियों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2022-23 (Adharshila Kriyanvayan Sandarshika) मॉड्यूल के रूप में विकसित किया गया है | इन संदार्शिकाओं का विमोचन उ०प्र० के मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिनाँक 02 अगस्त 2022 को किया गया था |

Adharshila Kriyanvayan Sandarshika 2022-23

निपुण भारत मिशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक स्कूलों में 22 सप्ताह का एक विशेष शिक्षण कार्यक्रम 01 August 2022 से संचालित है | कक्षा 1, कक्षा 2 और कक्षा 3 के लिए संचालित इस विशेष कार्यक्रम में आगामी वर्षों में बच्चों को सामाजिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए, उनकी अधिगम क्षति को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा | आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा और गणित की कक्षा 1, कक्षा 2 और कक्षा 3 के लिए अलग-अलग होंगी |

कक्षा 1, कक्षा 2 एवं कक्षा 3 में भाषा और गणित का शिक्षण किस प्रकार किया जाय, इन संदर्शिकाओं को पढ़कर जान पायेंगे | 22 सप्ताह के विशेष शिक्षण में किस दिन, कौन सी दक्षता पर कार्य किया जाएगा और उसका आकलन किस प्रकार किया जाएगा, सब कुछ पूर्व निर्धारित है |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा

कक्षा 1, कक्षा 2 एवं कक्षा 3 के लिए भाषा की अलग-अलग तीन संदार्शिकाएं हैं | भाषा की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकाओं पर कार्य करने के लिए इसकी समझ अति आवश्यक है | संदर्शिका में दी गई वार्षिक योजना, साप्ताहिक योजना एवं दैनिक योजना के अनुरूप कार्य किया जाना है |

कक्षा 1 से 3 तक की कक्षाओं के प्रथम 3 कालांश भाषा शिक्षण के लिए रखे गए हैं | प्रथम कालांश में मौखिक भाषा विकास और सम्बंधित लेखन, द्वितीय कालांश में डिकोडिंग और कार्यपत्रक पर कार्य तथा तृतीय कालांश में पठन पर कार्य किया जाएगा |

इसके अंतर्गत दैनिक शिक्षण योजना, पुनरावृत्ति अभ्यास, साप्ताहिक आकलन एवं रेमिडियल कार्य एवं गृह कार्य पत्रकों पर कार्य एवं सावधिक आकलन कब और किस प्रकार किया जाएगा, इसकी समझ विकसित कर पायेंगे |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका गणित

गणित के लिए तीन संदार्शिकाएं जो कक्षा 1, कक्षा 2 एवं कक्षा 3 के लिए अलग-अलग हैं | संदर्शिका के अनुरूप कार्य करने के लिए गणित की वार्षिक योजना, साप्ताहिक योजना एवं दैनिक शिक्षण योजना को समझना अति आवश्यक होगा |

कक्षा 1 से 3 के लिए गणित शिक्षण हेतु 3 कालांश निर्धारित हैं, जिसमें प्रथम कालांश में शिक्षण योजना पर कार्य, द्वितीय कालांश में अभ्यास पत्रक पर कार्य और तृतीय कालांश में अभ्यास गतिविधि पर कार्य किया जाएगा |

इसके अंतर्गत दैनिक शिक्षण योजना, अभ्यास पत्रक, अभ्यास गतिविधि, समेकन गतिविधि, साप्ताहिक आकलन एवं रेमिडियल कार्य एवं गृह कार्य पत्रकों पर कार्य एवं सावधिक आकलन कब और किस प्रकार किया जाएगा, इसकी समझ विकसित कर पायेंगे |

Adharshila Kriyanvayan Sandarshika 2022-23 Pdf

यहाँ पर आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका मॉड्यूल की पीडीऍफ़ उपलब्ध है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं | सभी Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Bhasha and Ganit pdf 20 MB से कम साइज़ की हैं, जिससे डाउनलोड करने में अधिक समय नहीं लगेगा |

Hindi Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 1Download Pdf
Maths Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 1Download Pdf
Hindi Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 2Download Pdf
Maths Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 2Download Pdf
Hindi Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 3Download Pdf
Maths Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Class 3Download Pdf

स्रोत: आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा 2022-23 एवं कार्यपुस्तिका (बेसिक शिक्षा परिषद उ०प्र०)

If you have any suggestions regarding nipun bharat sandarshika bhasha and ganit, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
error: Content is protected !!