आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2019 मॉड्यूल

प्रदेश के लगभग 1.60 लाख स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है | इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रारम्भिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों में भाषा और गणित के बुनियादी अधिगम कौशलों में सुधार लाना है | इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकायें (Adharshila Kriyanvayan Sandarshika 2019-20) विकसित की गयी हैं |

वर्तमान सत्र 2023-24 की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका मॉड्यूल pdf डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें –

NewDownload Adharshila Kriyanvayan Sandarshika Pdf 2023-24

Adharshila Kriyanvayan Sandarshika 2019-20 Module

अब प्रश्न उठता है कि आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका क्या है ?

आधारशिला क्रियान्वयन संदार्शिकाएं निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्त्वपूर्ण साधन की भूमिका में हैं | आधारशिला शिक्षक संदर्शिका बताती है कि किस प्रकार सुनियोजित कार्ययोजना एवं गतिविधियों का प्रयोग करके निपुण भारत सूची में निर्धारित दक्षताएं बच्चे हासिल करेंगे |

सभी संदर्शिकाओं में वार्षिक कार्ययोजना को साप्ताहिक एवं दैनिक आधार पर भी समझाया गया है | अंतिम पृष्ठों पर कुछ आवश्यक जानकारियाँ जैसे – TLM एवं प्रिंट रिच वातावरण से सम्बंधित गतिविधियाँ आदि दी गयी हैं |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका की आवश्यकता

भाषा की बात करें तो हम देखते हैं कि, भाषा के विकास के लिए भाषा – शिक्षण की शुरुआत बच्चे के घर की भाषा में की जाय . तो अधिक प्रभावी होगा |

क्योंकि बच्चे घर की भाषा अच्छे तरीके से जानते हैं | बच्चों को ज्ञात से अज्ञात , परिचित से अपरिचित की ओर बढ़ाना चाहिए |

बच्चों की भाषा को कक्षा में स्थान देने स्कूल की भाषा के विकास में कोई नुकसान नहीं पहुंचता | शोध बताते हैं कि जिन बच्चों की पढ़ाई उनकी अपनी मातृभाषा में हुई है | उनका भाषा और गणित में प्रदर्शन उन बच्चों से अच्छा होता है | जो मातृभाषा के बजाय अन्य भाषा के माध्यम से पढ़कर आये हैं |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा में भाषा विकास से सम्बंधित गतिविधियों का संकलन है | जैसे – मौखिक भाषा विकास , प्रवाहपूर्ण पठन , पढ़कर समझने की प्रक्रिया और समझ के साथ पढ़ने की रणनीतियां दी गयी है | इनको समझ कर शिक्षकगण प्रभावी शिक्षण कर सकेंगे |

गणित विषय को ही लिया जाय तो हम देखते हैं कि इस विषय में सवालों को अधिक महत्त्व दिया जाता है |

इसके साथ सवाल हल करना और सीख पाना ही मुख्य अपेक्षा रहती है | जबकि गणित जैसे विषय को सरल ढंग से समझने के लिए सबसे पहले गणित की अवधारणाओं पर कार्य किया जाना चाहिए |

गणितीय अवधारणाओं की समझ बढ़ाने के लिए बार-बार अभ्यास की जगह अगर हम समझ बढ़ाने वाले अनुप्रयोग करें तो अधिक प्रभावी होगा |

गणित की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में संदर्शिका की रूपरेखा और उपयोग के बारे में बताया गया है | आधारभूत गणित का महत्त्व और शिक्षक की भूमिका , कक्षा-कक्ष में गणित के शिक्षण के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए , बताया गया है |

आइए जाने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकाएं कितनी हैं ?

इस हस्तपुस्तिका का विकास कक्षा 1 , कक्षा 2 और कक्षा 3 के लिए किया गया है | जिसका प्रयोग शिक्षक कक्षा – शिक्षण के दौरान करेंगे | ये निम्न हैं –

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा

1.भाषा संदर्शिका कक्षा 1

स्कूलों में साक्षरता विकास को सुनने , बोलने , पढ़ने और लिखने के कौशलों में विभाजित किया जाता है |

लेकिन असल में , सोचना , तर्क करना , विश्लेषण कर पाना आदि सुनना , बोलना , पढ़ना और लिखना प्रक्रियाओं के महत्त्वपूर्ण अंग हैं |

इस संदर्शिका में पढ़कर समझने की प्रक्रिया उदाहरणों की सहायता से समझाई गई है | जिसे आप पृष्ठ संख्या 09 पर पढ़ सकते हैं |

शुरूआती दिनों में बच्चों को पठन अभ्यास के पर्याप्त अवसर देना होगा | इसके लिए प्रारम्भ में डिकोडिंग पर कार्य किया जाएगा |

जब बच्चे वर्णों एवं मात्राओं की पहचान कर लेने लगेंगे | तब इन वर्णों एवं मात्राओं को जोड़कर शब्द पढ़ने पर कार्य किया जाएगा |

मौखिक भाषा विकास आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में बताया गया है | इसके अनुसार स्कूल आने से पूर्व ही बच्चे मौखिक रूप से बहुत सारे चिंतन कौशल पर पकड़ बना चुके होते हैं |

जैसे- अनुमान लगाना , तर्क देना , अपने अनुभव साझा करना आदि | इसलिए कक्षा १ के शुरूआती दिनों में मौखिक भाषा विकास पर कार्य किया जाएगा |

मॉड्यूल में भाषा शिक्षण के लिए वार्षिक रूपरेखा , कार्ययोजना एवं गतिविधियाँ दी गई हैं |

2. भाषा संदर्शिका कक्षा 2

इस स्तर पर भाषा विकास के लिए डिकोडिंग के साथ-साथ प्रवाहपूर्ण पठन पर जोर दिया जाएगा | इसके लिए डिकोडिंग कौशल को मजबूत करना होगा |

पढ़ने की प्रक्रिया के दौरान शब्द पहचान , भाषा के विभिन्न पहलुओं की समझ और समझ के साथ पढ़ने के क्रम में आगे बढ़ेंगे | इसके लिए पढ़ने के अभ्यास के नियमित अवसर देने होंगे |

समृद्ध कार्यक्रम में इस बात का ध्यान रखा गया है | आपने समय सारणी देखी होगी |

उसमें सभी कक्षाओं में बच्चों को अवसर देने के लिए पुस्तकालय का अलग से कालांश निर्धारित किया गया है |

समझ के साथ पढ़ने की रणनीतियां क्या होंगी ? आइए इस पर बात करते हैं | इसका क्रम होगा – अनुमान लगाना , चित्र संयोजक बनाना , प्रश्न पूछते हुए चर्चा करना ,पाठ की मुख्य बातें निकालना और सार संकलन / पुनः सुनाना|

3. भाषा संदर्शिका कक्षा 3

अब बात आती है भाषा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका कक्षा 3 की , इसमें प्रवाहपूर्ण पठन के साथ-साथ पढ़कर समझने पर जोर होगा | इस चरण में पढ़कर समझने में दो मुख्य कौशलों का योगदान है -(1) शब्द पहचान के कौशल (2) भाषाई कौशल

पाठ को पढ़ते हुए अनुमान लगाने पर भी कार्य किया जाएगा | अपने मौजूदा ज्ञान और पूर्व अनुभव के आधार पर यह सोचते जाना है कि आगे क्या होगा ? अच्छे पाठक हमेशा पढ़ने से पहले और पढ़ने के दौरान अनुमान लगाते चलते हैं |

बच्चों को प्रश्न बनाने हेतु प्रेरित करने पर कार्य करेंगे |इस संदर्शिका में पूरे सत्र की रूपरेखा तथा कार्ययोजना और गतिविधियाँ भी दी गयी हैं |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका गणित

1. प्रारम्भिक गणित शिक्षण संदर्शिका कक्षा 1

2. प्रारम्भिक गणित शिक्षण संदर्शिका कक्षा 2

3. प्रारम्भिक गणित शिक्षण संदर्शिका कक्षा 3

उपरोक्त सभी संदर्शिकाओं के भाग 2 में शिक्षण योजना , अभ्यास योजना और आंकलन प्रपत्र दिए गए हैं | जो सम्बंधित कक्षा की गणित की प्रेरणा सूची पर आधारित हैं |

प्रेरणा सूची में अंकित 14 दक्षताओं पर आधारित शिक्षण योजनायें दी गयी हैं | प्रत्येक शिक्षण योजना में दो गतिविधियों को विस्तार से दिया गया है |

शेष सभी भाग में दी गई सामग्री तीनों संदर्शिकाओं में समान हैं |

भाग 1 में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका की आवश्यकता , आधारभूत गणित का महत्त्व और शिक्षक की भूमिका , कक्षा-कक्ष में गणित के शिक्षण के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण और कक्षा का संचालन कैसे किया जाएगा इसका वर्णन है |

भाग-3 में गणितीय अवधारणाओं के चार्ट , जो विभाग द्वारा दिए गए हैं | इसको कैसे प्रयोग किया जाएगा , बताया गया है |

इस भाग के अंत में गणित किट , अन्य शिक्षण अधिगम सामग्री , गणितीय कार्ड एवं बोर्ड तथा आओ बनाएं टी एल एम की अच्छे ढंग से समझाया गया है |

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका मॉड्यूल pdf download

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा कक्षा 1 pdfDownload now
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा कक्षा 2 pdfDownload now
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका भाषा कक्षा 3 pdfDownload now
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका गणित कक्षा 1 pdfDownload now
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका गणित कक्षा 2 pdfDownload now
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका गणित कक्षा 3 pdfDownload now
Related posts:

Masterjee online solution of Aadhar shila shikshak sandarshika 2019-20 module kriyanvayan sandarshika full detail in hindi.

If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us .

Contact Us :

Important Links :

RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!