कढ़ाई कला : कक्षा 8 गृह शिल्प पाठ 8

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 8 गृहशिल्प (गृह दर्शिका) पाठ 8 कढ़ाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 8 Grihshilp Grih Kaushal chapter , please drop a comment below.

कढ़ाई कला कक्षा 8

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कढ़ाई के लिए पक्के रंग के धागों का चुनाव करना चाहिए।
(ख) कट वर्क के लिए काज स्टिच का प्रयोग करना चाहिए।
(ग) गुजरात प्रदेश की कढ़ाई गुर्जरी है ।

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) शेडो वर्क की कढ़ाई किन वस्त्रों में अच्छी बनती है ?

उत्तर : शैडो वर्क की कढ़ाई महीन वस्त्रों में अच्छी लगती है|

(ख) लाल एवं नीला रंग मिलाने से कौन सा रंग बनेगा?

उत्तर : लाल और नीला रंग मिलाने से बैगनी रंग बनता है |

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्रों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?

उत्तर : वस्त्रों पर कढ़ाई करने से उसकी सुंदरता बढ़ जाती है | नए-नए डिजाइन बनाने से कढ़ाई और भी सुंदर दिखाई देती है | अधिक समय से कढ़ाई कला के प्रति लोगों की विशेष रूचि होने के कारण कला के क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई हैं | केवल धागे से ही नहीं वरन सलमा, सितारा, गोटा, मोती, कुंदन, ज्वैलरी, आदि से भी कढ़ाई करके वस्त्रों की सुन्दरता बढ़ाई जा सकती है |

(ख) विभिन्न प्रदेशों की कढ़ाई के नाम लिखिए।

उत्तर : कश्मीर की कश्मीरी कढ़ाई, पंजाब की पंजाबी कढ़ाई, सिंधी कढ़ाई, गुजरात की गुर्जरी तथा राजस्थान की शीशा आदि लगाकर राजस्थानी कढ़ाई |

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर : कढ़ाई करते समय निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए –

  • नमूना आकर्षक और उचित आकार का हो |
  • कढ़ाई के उपकरणों का उचित स्थान पर अवश्य उपयोग करें |
  • जिस वस्त्र पर कढ़ाई करनी है वह हल्का या गहरा किसी भी रंग का हो सकता है किंतु रंग पक्का होना चाहिए|
  • बस्त्र पर नमूना स्पष्ट छापे जिससे कढ़ाई करने में सुविधा हो |
  • नमूना छापते समय नमूने के ऊपर पेंसिल सही ढंग से चलाई जाए ताकि नमूना सही उतरे |
  • उचित सुई का प्रयोग करें |
  • साड़ी के लिए वायल मलमल रंगोली तथा तकिया के गिलाफ मेजपोश और चादर ट्रेक कवर टिको जी आदि के लिए पापलीन टेरीकॉट केसमेंट मैटर आज कपड़े को लेना चाहिए |

(ख) मुख्य रंग कौन-कौन से हैं ? द्वितीय (गौण) रंग कैसे बनाए जाते हैं ?

उत्तर : मुख्य रंग या प्राकृतिक रंग तीन होते हैं लाल, नीला और पीला | इनके मिश्रण से अन्य रंग बनाए जा सकते हैं, जैसे लाल और नीला मिलाने से बैगनी रंग, नीला व पीला मिलाने से हरा रंग और पीला व लाल मिलाने से नारंगी रंग बनता है | बैगनी, हरा और नारंगी रंग जो मुख्य रंग के मिलाने से बनते हैं उन्हें द्वितीयक रंग या गौण रंग कहते हैं

You have just read the Solutions for Class 8 Home Science Chapter 8 कढ़ाई कला. If you have any suggestions regarding Grihshilp Grih Darshika lesson , please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!