सामान्य बीमारियाँ एवं बचाव : कक्षा 8 गृह शिल्प पाठ 4

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 8 गृहशिल्प (गृह दर्शिका) पाठ 4 सामान्य बीमारियाँ एवं बचाव solution pdf. If you have query regarding Class 8 Grihshilp Grih Kaushal chapter 4 samanya bimariya avn bachav, please drop a comment below.

सामान्य बीमारियाँ एवं बचाव

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

(1). सही मिलान करिए
एनोफ्लीज —- मलेरिया
पिस्सू —- प्लेग
क्यूलेक्स —- फाइलेरिया
डेंगू —- एडीज

(2). रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
(ख) चिकनगुनिया एडीज एजिट टी मच्छर के काटने से होता है।
(ग) मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप जुलाई से अक्टूबर माह में अधिक होता है।

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) मलेरिया बुखार किस मच्छर के काटने से होता है ?

उत्तर : मलेरिया बुखार मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है|

(ख) निमोनिया में कौन सा अंग प्रभावित होता है ?

उत्तर : निमोनिया में फेफड़ा प्रभावित होता है | निमोनिया को फेफड़े की सूजन के नाम से भी जाना जाता है|

(ग) ए0ई0एस0 का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर: ए0ई 0एस 0का पूरा नाम एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम |

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) जुकाम होने के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर : लक्षण- सबसे पहले नासिका में भारीपन का अनुभव होता है फिर ठीक कपकपी लगना नासिका तथा नेत्र की सूजन नासिका से श्राव नेत्रों का लाल होना मस्तिष्क में पीड़ा होना ज्वर होना आदि लक्षण प्रकट होते हैं |

(ख) डेंगू बुखार के कोई चार लक्षण लिखिए।

उत्तर :डेंगू बुखार के 4 लक्षण

  1. सरदर्द,आंखों में दर्द, बदन दर्द,जोड़ों में दर्द |
  2. भूख कम लगना, जी मिचलाना, दस्त लगना है |
  3. त्वचा पर लाल चकत्ते आना |
  4. ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार चढ़ना|

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) चिकनगुनिया रोग के लक्षण एवं उससे बचने के उपाय लिखिए ।

उत्तर : चिकनगुनिया रोग के लक्षण एवं उससे बचने के उपाय

  • सिरदर्द जुकाम व खांसी |
  • जोड़ों में दर्द व सूजन |
  • तेज बुखार नींद ना आना|
  • शरीर पर लाल रंग के चकत्ते का होना |

बचने के उपाय– अपने घर के आस-पास अनावश्यक पानी एकत्र ना होने दें | जहां पानी एकत्र हो वहां केरोसिन तेल का छिड़काव कर दें | कूलर में पानी ना इकट्ठा होने दे उसकी नियमित सफाई करें | खिड़की ओम दरवाजों में महीन जाली लगाएं | सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें| मच्छरों से बचाव के लिए यथासंभव अपने आसपास कूड़ा करकट इकट्ठा ना होने दें | आपके गांव कस्बे मोहल्ले में अधिक लोगों को बुखार आ रहा हो तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दें | बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए उन्हें पौष्टिक तत्वों से युक्त आहार दें |

(ख) मस्तिष्क ज्वर के कारण एवं लक्षण लिखिए।

उत्तर- मस्तिष्क ज्वर को ही एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम जापानी इंसेफेलाइटिस जे 0 ई 0भी कहते हैं | यह रोग एक प्रकार का दिमागी बुखार है जो विभिन्न प्रकार के विषाणु जीवाणुओं फफूंद पैरासाइट आदि से होता है | विभिन्न रितु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार समय-समय पर उपर्युक्त कारणों में से कोई भी कारण प्रभावी हो सकता है| मस्तिष्क ज्वर का प्रसार मुख्यता मच्छर के काटने पर्यावरण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के अभाव एवं दूषित पेयजल के प्रयोग से होता है|
मस्तिष्क ज्वर के कारण-
यह रोग फ्लेवीवायरस से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है इस रोग का प्रकोप वर्षा ऋतु एवं उसके उपरांत जुलाई से अक्टूबर माह में अधिक होता है जिस समय मच्छरों की संख्या अधिक होती है|
जापानी इंसेफेलाइटिस- इस वायरस की मुख्य वाहक सूअर हैं यह एक भी मच्छर इन्हें काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काट ले तो इस रोग का संक्रमण उस व्यक्ति को हो जाता है|

कारण –

  • तेज बुखार आना
  • चिड़चिड़ापन होना|
  • बोलने में परेशानी होना|
  • बेहोशी आना |
  • हाथ पैर में अकड़न |
  • सिर में तेज दर्द|
  • शरीर में थकावट हो ना|
  • आंखें लाल लाल चढ़ी होना|
  • झटके लगना एवं मुंह से झाग निकलना है |

You have just read the Solutions for Class 8 Home Science Chapter 4 सामान्य बीमारियाँ एवं बचाव. If you have any suggestions regarding Grihshilp Grih Darshika lesson , please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!