भारत – कृषि एवं सिंचाई : कक्षा 8 पृथ्वी और हमारा जीवन पाठ 2

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 8 पृथ्वी और हमारा जीवन “भारत संसाधन और विकास” पाठ 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई solution pdf, | If you have query regarding Class 8 Bharat Sansadhan aur Vikas chapter 2 Bharat : Krishi evan Sinchai, please drop a comment below.

भारत : कृषि एवं सिंचाई

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

( क ) निर्वाह कृषि और व्यापारिक कृषि में क्या अन्तर है ?

उत्तर – जो कृषि केवल स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जाती है , उसे निर्वाह कृषि कहा जाता है | जबकि जिस कृषि का उद्देश्य बाजार में फसल बेचना ही हो उसे व्यापारिक कृषि कहा जाता है |

( ख ) चावल के उत्पादन के लिए किस प्रकार की जलवायु होनी चाहिए ?

उत्तर – चावल के उत्पादन के लिए गर्म जलवायु होनी चाहिए | साथ ही अधिक पानी और उपजाऊ चिकनी मिट्टी होनी चाहिए |

( ग ) भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए |

उत्तर – भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्य महाराष्ट्र , गुजरात , मध्य प्रदेश , पंजाब और तमिलनाडु हैं |

( घ ) भारत में चकबंदी से क्या लाभ हुए हैं ?

उत्तर – भारत में चकबंदी से निम्न लाभ हुए –

  1. एक ही किसान के बिखरे खेतों के टुकड़े एक जगह पर एक बड़े खेत के रूप में हो गए |
  2. किसानों को खेती करना , सिंचाई करना आसान हो गया |

( ड.) हरित क्रान्ति क्या है ? इसके प्रभावों को लिखिए

उत्तर – 1966-67 में एक कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को उन्नत किस्म के बीज , खाद और सिंचाई के साधन उपलब्ध कराये गए , इससे कृषि उपज में आशातीत वृद्धि हुई | इसे ही हरित क्रान्ति कहा जाता है |

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) कृषि कार्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी शामिल किया जाता है |

( ख ) गन्ना भारत की प्रमुख फसल है |

( ग ) चावल के लिए अधिक गर्मी तथा अधिक पानी की आवश्यकता होती है |

( घ ) खरीफ की फसलें वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोई और शीत ऋतु के आरम्भ में काटी जाती हैं |

( ड.) भारत में सिंचाई का सबसे  प्रचलित साधन कुआँ और नलकूप हैं |

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए –

          फसल – समय             फसल 

                   रबी                        गेहूं 

                 खरीफ                    चावल

                   जायद                  खरबूज  

प्रश्न ( 4 ) : सही पर सही का चिह्न (✓) और गलत पर (✗) का चिह्न लगाइए –

( क ) सोनारा व सरबती धान की उन्नत किस्में हैं |  (✓)

( ख ) खाद्य संरक्षण के लिए शीतघरों का निर्माण किया गया है |  (✓)

( ग ) चकबन्दी में किसानों के खेत अलग-अलग बिखेर दिए जाते हैं |  (✗) 

( घ ) उत्तर भारत में नहरें सिंचाई का प्रमुख साधन हैं |  (✓)

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई , up board solution class 8 geography bhugol chapter 2. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!