विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति : कक्षा 8 विज्ञान भारती पाठ 1

SCERT की  कक्षा 8 आओ सीखें विज्ञान के पाठ 1 “विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति ” के अभ्यास प्रश्नों का हल  |  MasterJEE Online Solutions for Class-8 Science Chapter-1 . SCERT up board soutions .

Solution for SCERT UP Board book आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती III ) कक्षा 8 पाठ 1 विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति solution pdf. If you have query regarding Class 8 Aao samjhe vigyan Vigyan bharti III chapter 1 Vigyan evan Takniki ke kshetra mein Naveentam Pragati, please drop a comment below.

विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : सही विकल्प के सामने सही (✓) का चिन्ह अपनी उत्तर पुस्तिका में लगाइए –

( क )  आधुनिक संचार का माध्यम है   –

    ( i)  इन्टरनेट ✓          ( ii ) पत्र 

   ( iii ) कबूतर             ( iv ) इनमें से कोई नहीं 

( ख )  भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं   –

    ( i ) डॉ. हारवर्ड माइकल         ( ii ) आर्यभट्ट

   ( iii ) डॉ. विक्रम साराभाई   ( iv ) इनमें से कोई नहीं 

( ग ) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ( ICT ) का आरम्भ हुआ –

    ( i) वर्ष 2003 में         ( ii ) वर्ष 2004 में   ✓

   ( iii ) वर्ष 2005 में       ( iv ) वर्ष 2006 में   

( घ ) ऊर्जा के नवीकरण स्रोत हैं  –

    ( i) पेट्रोल                   ( ii ) डीजल 

   ( iii ) एल.पी.जी.          ( iv ) सौर ऊर्जा  ✓

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय  |

( ख ) मेट्रो रेल , बुलेट ट्रेन और मोनो रेल परिवहन के नवीन साधन हैं |

( ग ) स्नैपडील , फ्लिपकार्ट आदि ई-कामर्स कम्पनियाँ हैं |

( घ ) आई.सी.टी. योजना का आरम्भ दिसंबर 2004 में हुआ |

( ड ) थ्री-जी और फोर जी संचार तकनीकी के साधन हैं |

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइये –

. विडियो कांफ्रेंसिंग    संचार का साधन 

.  आई.सी.टी.             शिक्षा के स्तर में सुधार 

.  आई.आर.एस.          भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह 

.   रक्षा एवं प्रतिरक्षा      डी.आर.डी.ओ.

.  भूरी क्रांति                उर्वरक के क्षेत्र में 

प्रश्न ( 4 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए –

( क ) राष्ट्रीय अनुसंधान समिति का गठन कब हुआ ?

उत्तर : 1962 में 

( ख ) प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसका प्रक्षेपण किया गया ?

उत्तर : बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र , आकाश मिसाइल , ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल 

( ग ) बीसवीं सदी के सर्वाधिक सफल ऊर्जा के स्रोत क्या थे ?

उत्तर : अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत 

( घ ) व्यापार एवं वाणिज्य की नवीनतम तकनीक कौन सी है ?

उत्तर : ई-कामर्स 

( ड ) एन.ई.जी.पी. की शुरुआत कब हुई थी ?

उत्तर : 2006 में 

( छ ) इसरो ( ISRO ) का गठन कब हुआ था ?

उत्तर : नवम्बर 1969

प्रश्न ( 5 ) विनिर्माण से आप क्या समझते हैं ? सविस्तार समझाइये |

उत्तर : कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं | विनिर्माण से तैयार माल उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है , साथ ही यह किसी भी अर्थव्यवस्था की सम्पन्नता का जनक होता है | इसका विकास हमारे प्राकृतिक और कृषि संसाधनों के मूल्य संवर्धन के लिए भी महत्त्वपूर्ण है |

प्रश्न ( 6 ) शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी.की क्या भूमिका है ?

उत्तर : ICT का उद्देश्य युवाओं को इसके प्रयोग द्वारा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा तथा संस्थापन , जीविका और ज्ञान आधारित समाज की बढ़ोत्तरी में सृजनात्मक दृष्टि से तैयार करना है | यह शिक्षा के क्षेत्र में सहायक सामग्री के रूप में एक नयी क्रान्ति है , जो बच्चों को खुशनुमा वातावरण एवं मनोरंजक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने एवं विषय के प्रति भय को दूर करने में सहायक सिद्ध हो रही है |

प्रश्न ( 7 ) ई-गवर्नेंस क्या है ?

उत्तर : सरकार की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को इन्टरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराना ई-गवर्नेंस या ई-शासन कहलाता है , इसके अंतर्गत शासकीय सेवाएं और सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध होती हैं | ई-गवर्नेंस के उपयोग से शासन प्रणाली अधिक पारदर्शी , कुशल तथा जवाबदेह बनायी जा सकती है |

प्रश्न ( 8 ) ई-गवर्नेंस की आम जीवन में क्या उपलब्धियां हैं ?

उत्तर : इसके अंतर्गत साझा सेवा केंद्र (CAC) आम आदमी को सीधे तौर पर लाभान्वित कर सहज ,सुलभ और उनके घर तक सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का अथक प्रयास कर रहे हैं | 

प्रश्न ( 9 ) व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में ई-कामर्स की क्या भूमिका रही ?

उत्तर : ई-कामर्स के अंतर्गत न केवल खरीदना और बेचना बल्कि ग्राहकों के लिए सेवाएँ और व्यापार के भागीदारों के साथ सहयोग भी शामिल है | इन्टरनेट के माध्यम से व्यापार से सम्बंधित उत्पादों का प्रचार – प्रसार भी किया जाता है | फ्लिपकार्ट , स्नैपडील ,अमेजन , आदि ई-कामर्स कंपनियां हैं जो आम जनजीवन में काफी प्रचलित हैं एवं अच्छा व्यवसाय कर रही हैं |

प्रोजेक्ट कार्य :

छात्र स्वयं करें |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-8 Science Chapter-1 “Vigyan ke kshetra mein naveentam pragati” . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!