गृह प्रबंधन: कक्षा 8 गृह शिल्प पाठ 11

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 8 गृहशिल्प (गृह दर्शिका) पाठ 11 गृह प्रबंधन solution pdf. If you have query regarding Class 8 Grihshilp Grih Kaushal chapter 11 Grih Prabandhan गृह प्रबंधन, please drop a comment below.

गृह प्रबंधन

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

1.सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-
घर की सजावट का अर्थ है-
(क) मँहगी वस्तुएँ खरीद कर घर में रखना
(ख) सोफा- कुर्सी, मेज आदि को बैठक में लगाना
(ग) घर की दीवारों को व्यवस्थित कर उनमें कलात्मकता उत्पन्न करना (✔)

2.सजावट के नियम है-
(क) अनुरूपता, अनुपात, संतुलन, दबाव, लय(✔)
(ख) अनुकूलता, संयोजन, अनुपात, क्रमायोजन, लय
(ग) अनुरूपता, संयोजन, संतुलन, अनुपात, दबाव
(घ) अनुरूपता, अनुपात, संयोजन, क्रमायोजन, लय

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) बैठक की सजावट में कितनी शैलियाँ होती हैं ? नाम लिखिए।

उत्तर : बैठक की सजावट में दो शैलियां होती हैं-

  1. भारतीय शैली
  2. पाश्चात्य शैली

(ख) बधाई पत्र किन-किन अवसरों पर दिए जाते हैं ?

उत्तर : बधाई पत्र विशेष अवसरों त्योहारों जन्मदिन नए साल आज की बधाइयां बधाई पत्रों के द्वारा दी जाती हैं |

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) घर की सजावट से क्या लाभ है, किन्हीं चार बिंदुओं को लिखिए।

उत्तर : घर की सजावट से मानसिक शारीरिक व स्वास्थ्य संबंधित लाभ होता है|
घर की सजावट से लाभ —

  1. सुंदर व सजा हुआ घर सभी को आकर्षित करता है
  2. घर की साज-सज्जा में वस्तुओं का एक व्यवस्थित क्रम होने से किसी भी वस्तु को ढूंढने के लिए अनावश्यक श्रम नहीं करना पड़ता है |
  3. सभी वस्तुएं साफ-सुथरी व सुंदर ढंग से व्यवस्थित होने के कारण अधिक दिनों तक सुरक्षित रहती हैं |
  4. व्यवस्थित व सजे हुए घर में अनेक रोगों से भी बचा जा सकता है |

(ख) यात्रा की तैयारी के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर : यात्रा की तैयारी के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए
• कहां की यात्रा करनी है
• यात्रा में कितने दिन लगेंगे
• किस साधन से यात्रा करेंगे
• इस यात्रा का उद्देश्य क्या है
• यात्रा किस मौसम में करनी चाहिए |
इन सवालों पर विचार करते हुए अपनी यात्रा की तैयारी तीन हिस्सों में बांट कर कर सकते हैं-

  1. पूर्व तैयारी – जहां जाना हो वहां के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना तथा वहां पहुंचने के रास्ते साधन आदि के बारे में जान लेना यात्रा की पूर्व तैयारी है | मौसम के अनुसार ठंडे गर्म कपड़ों का चयन भी करना चाहिए यात्रा की अवधि के समय रास्ते के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था पहले से कर लेनी चाहिए |
  2. यात्रा के समय– यात्रा तथा संभव हल्के बैग में कम सामान लेकर करनी चाहिए |अनावश्यक सामानों का बोझ यात्रा में परेशानी का कारण बनती है यात्रा के दौरान अपरिचित द्वारा दी गई खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करना चाहिए |
  3. यात्रा के पश्चात– यात्रा से लौटने के उपरांत बैग में पड़े सामानों को निकालकर यथा स्थान रख देना चाहिए गंदे वस्तुओं को धोकर रखना चाहिए |भ्रमण के उद्देश्य से की गई यात्रा के पश्चात अपने अनुभव के बारे में लोगों से बातचीत करना तथा उनके बारे में कुछ ना कुछ लिखना अवश्य चाहिए |

(ग) अपने शिक्षक को अपने घर की सजावट के बारे में एक पत्र लिखिए।

उत्तर : अपने शिक्षक को अपने घर की सजावट के बारे में एक पत्र

परम आदरणीय गुरु जी प्रणाम
आपके यहां से जाने के बाद घर में बहुत कुछ बदल गया है मम्मी ने किताबों की अलमारी पूरब कोने में रख दी| मेज पर रखी सभी पत्रिकाएं अलमारी में रख दी गई| भैया के स्कूल में छमाही परीक्षा चल रही है| मेरी परीक्षाएं हो चुकी हैं| मैं कलर बुक पर रोज एक चित्र बनाती हूं| आपके कमरे को मैंने और भैया ने चित्रों से सजा दिया है | आप आएंगे तो खुश हो जाएंगे| जल्दी आइएगा | मेरे लिए एक कलर बॉक्स लेते आइएगा |

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) गृह सज्जा के प्रमुख नियम कौन-कौन से हैं ? वर्णन करें।

उत्तर : गृह सज्जा एक व्यवस्थित कला है गृह सज्जा के नियम निम्नवत है –
1.अनुरूपता –
किसी कक्ष में सजी सामग्रियों की आपस में समानता दिखाई देना ही अनुरूपता है |अनुरूपता कई प्रकार से हो सकती है रेखा आकार या बनावट के आधार पर घर की सज्जा में अनुरूपता लाई जा सकती है |

  1. अनुपात-
    गृह सज्जा का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत अनुपात है |घर में सजी वस्तुएं आकर्षक व सुंदर प्रतीत हो इसके लिए आवश्यक है कि उनके बीच रंग आकार बनावट के आधार पर एक निश्चित अनुपात हो ऐसा ना हो कि एक बड़ी मेज के समक्ष एक छोटा स्टूल रख दें या बड़े-बड़े पर छोटी चादर डाल दें |
  2. संतुलन
    एक वस्तु को केंद्र मानकर उसके चारों और विभिन्न वस्तुएं रखकर आकर्षक प्रभाव उत्पन्न करने को संतुलन कहते हैं |
  3. दबाव (आकर्षण )
    इसके अनुसार सबसे अधिक महत्वपूर्ण वस्तु को केंद्र में रखकर उसके चारों ओर कम महत्वपूर्ण वस्तुएं रखी जाती है |
  4. लय
    प्रकृति की प्रत्येक वस्तु में एक लय या क्रमायोजन होता है जैसे- शरीर के अंग पशु पक्षी नदी पहाड़ | किसी भी चित्र में लाए को बिगाड़ दिया जाए तो वह कार्टून बन जाता है | इसी प्रकार घर की संजय मेले का बिगाड़ना फूहड़ पन को प्रदर्शित करता है |

(ख) गृह सज्जा के लिए उपयुक्त साधन क्या हैं ? घर को सजाने में उनकी क्या भूमिका है ? संतुलन, लय एवं दबाव पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर : घर की सज्जा के लिए उपयुक्त साधन –
1.फर्नीचर

  1. पर्दे
  2. कालीन /दरी /चटाई
    4.पायदान
    5.चित्र /पेंटिंग
    6.रंगोली
    7.फूल पौधे
    8.बिजली के उपकरण
    9.मनोरंजन के साधन
    10.पत्र पत्रिकाएं
    इन वस्तुओं का घर में सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका है
    संतुलन -एक वस्तु को केंद्र मानकर उसके चारों और विभिन्न वस्तुएं रखकर आकर्षक प्रभाव उत्पन्न करने को संतुलन कहते |
    लय –प्रकृति की प्रत्येक वस्तु में एक लय या क्रमायोजन होता है जैसे- शरीर के अंग पशु पक्षी नदी पहाड़ | किसी भी चित्र में लाए को बिगाड़ दिया जाए तो वह कार्टून बन जाता है | इसी प्रकार घर की संजय मेले का बिगाड़ना फूहड़पन को प्रदर्शित करता है |
    दबाव -इसके अनुसार सबसे अधिक महत्वपूर्ण वस्तु को केंद्र में रखकर उसके चारों ओर कम महत्वपूर्ण वस्तुएं रखी जाती है |

You have just read the Solutions for Class 8 Home Science Chapter 11 गृह प्रबंधन. If you have any suggestions regarding Grihshilp Grih Darshika lesson 11 गृह प्रबंधन, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!