काकी (कहानी) : कक्षा 8 प्रज्ञा पाठ 2

Solution for SCERT up board textbook कक्षा 8 मंजरी ( प्रज्ञा ) पाठ 2 हिन्दी solution hindi pdf, काकी कहानी लेखक सियारामशरण गुप्त | If you have query regarding Class 8 Manjari “Pragya” Chapter 2 Kaki, please drop a comment below.

काकी (Kaki)

Exercise ( अभ्यास )
विचार और कल्पना :

प्रश्न ( 1 ) : पतंग इतनी उंचाई तक कैसे उड़ती है ? एक कागज़ का सादा पन्ना नहीं उड़ता है , कारण स्पष्ट कीजिए |

उत्तर – पतंग अपने विशेष आकृति और बनावट के कारण ऊँची उड़ती है | परन्तु सादे कागज की बनावट उस प्रकार की नहीं होती जिससे वह उड़ सके |

प्रश्न ( 2 ) : श्यामू लिखना नहीं जानता था , इसलिए वह पतंग पर अपनी काकी का नाम नहीं लिख पाया आप बताएं , जो लोग लिखना नहीं जानते हैं , उनको जीवन में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा ?

उत्तर – जो लोग लिखना नहीं जानते उन्हें जीवन भर लिखने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है और इसका उन्हें सदैव अफ़सोस रहता है |

प्रश्न ( 3 ) : आपका मन भी आकाश में उड़ने को होता होगा | पतंग की तरह यदि आप भी उड़ सके तो सबसे पहले किस स्थान पर जाना चाहेंगे ? क्यों ?

उत्तर – छात्र स्वयं करें |

प्रश्न ( 4 ) : पाठ में आपने पढ़ा कि श्यामू ने विवशता में पिताजी की कोट के जेब से पैसे निकाल लिए थे , आपके विचार से ऐसा करना उचित था अथवा अनुचित ? कारण भी बताएं |

उत्तर – मेरे विचार से ऐसा करना उचित नहीं था क्योंकि हमें आवश्यकता पड़ने पर अपने बड़ों से पैसे मांगकर लेने चाहिए |

कहानी से :

प्रश्न ( 1 ) : समूह ‘ख’ से नामों को छाँटकर समूह ‘क’ से सम्बन्धित शब्दों के सम्मुख लिखिए –

उत्तर -1. श्यामू के पिता      –         विश्वेश्वर 

     2. श्यामू का साथी         –         भोला 

      3. श्यामू के भैया           –         जवाहिर 

      4. श्यामू के साथी की बहन –   जीजी 

      5. श्यामू की माँ             –        काकी 

      6. श्यामू के साथी की माँ –      सुखिया 

प्रश्न ( 2 ) : श्यामू ने भोला के सामने कौन-सा रहस्य खोला ?

उत्तर – श्यामू ने भोला को बताया कि किस प्रकार वह ऊपर राम के पास पतंग को भेजेगा और उसपर बैठकर काकी नीचे उतरेगी |

प्रश्न ( 3 ) : श्यामू ने जवाहिर भैया से कागज पर काकी क्यों लिखवाया ?

उत्तर – श्यामू ने जवाहिर भैया से पतंग पर काकी इसलिए लिखवाया जिससे  पतंग सीधे काकी को ही मिले |

प्रश्न ( 4 ) : उडती हुई पतंग को देखकर , क्या सोचकर श्यामू का ह्रदय एकदम खिल उठा ?

उत्तर – उड़ती पतंग को देखकर श्यामू के मन में विचार आया की वह भी एक पतंग ऊपर भेजेगा जिस पर बिठकर उसकी काकी नीचे उतर आएगी | यह सोचकर उसका ह्रदय एकदम खिल उठा |

प्रश्न ( 5 ) : ‘भोला’ एक ही डांट में मुखबिर हो गया ‘ | इस वाक्य का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – श्यामू के पिता ने जैसे ही भोला को डांटा भोला ने डरकर श्यामू की पूरी योजना उनको बता दी |

प्रश्न ( 6 ) ‘ रस्सी से पतंग तानकर काकी को राम के यहाँ से नीचे उतारेंगे ‘ | भोला से यह बात सुनकर विश्वेश्वर हतबुद्धि क्यों हो गए ?

उत्तर – अबोध बालक के मन में उठ रहे विचारों को सोचकर विश्वेश्वर हतबुद्धि रह गए |

प्रश्न ( 7 ) : कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइए |

उत्तर – ( 1 ) लोग किसको उठाकर श्मशान ले जा रहे थे ?

           ( 2 ) श्यामू ने अपने पिता के कोट की जेब से पैसे क्यों चुराए थे ?

भाषा की बात :

प्रश्न ( 1 ) : ‘ श्यामू पतंग के लिए बहुत उत्कंठित था |’ वाक्य में ‘श्यामू’ और ‘पतंग’ संज्ञा शब्द हैं | ‘श्यामू’ व्यक्तिवाचक और ‘पतंग’ जातिवाचक संज्ञा है | नीचे लिखे वाक्य में आये संज्ञा पदों को पहचान कर लिखिए तथा उनके भेद बताइए |

एक जगह खूँटी पर विश्वेश्वर का कोट टंगा था |

उत्तर – खूँटी ,कोट – जातिवाचक संज्ञा 

           विश्वेश्वर    – व्यक्तिवाचक संज्ञा 

प्रश्न ( 2 ) जो बुद्धि वाला हो – वाक्यांश के लिए एक शब्द है- बुद्धिमान | इसी प्रकार नीचे लिखे वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए –

( क ) जिस पर विश्वास न किया जा सके –  अविश्वसनीय 

( ख ) जिसका स्वर्गवास हो गया हो –  स्वर्गीय 

( ग ) जो अपने मन को एकाग्र रखता हो – एकाग्रचित 

( घ ) वह स्थान जहाँ शव जलाए जाते हों – श्मशान 

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताइए और अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

 कुहराम मचाना – बहुत शोर-शराबा करना | ट्रेन में बम की अफवाह सुनकर यात्रियों में कुहराम मच गया |

ह्रदय का खिलना – प्रसन्न होना | बेटे को जिलाधिकारी बनता देख पिता का ह्रदय खिल उठा |

चिंता का मारा होना – परेशानी में होना | अचानक तेज बारिश होने से किसान चिंता के मारे सो न सका |

रहस्य खोलना – सच सामने आना | हत्या  का रहस्य खुल जाने पर हत्यारा पकड़ा गया |

हतबुद्धि होना – अचम्भे में पड़ना | भोला से श्यामू की बात सुनकर विश्वेश्वर हतबुद्धि रह गए |

प्रश्न ( 4 ) : ‘समझदार’ शब्द में ‘समझ’ संज्ञा है , उसमें ‘दार’ प्रत्यय लगाकर विशेषण पद बना दिया गया है | संज्ञा शब्दों में दार,इक , इत , ई , ईय , मान तथा वान आदि प्रत्ययों को लगाने से विशेषण शब्द बनता है | नीचे लिखे शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर विशेषण बनाइए –

बुद्धि – बुद्धि + मान = बुद्धिमान 

चौकी – चौकी + दार = चौकीदार 

उपद्रव – उपद्रव + ई = उपद्रवी 

करुण – करुण + ईय = करुणीय 

बल – बल + वान = बलवान 

प्रान्त – प्रान्त + ईय = प्रान्तीय 

उत्कंठा – उत्कंठा + इत = उत्कंठित 

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 8 Manjari Chapter 2 Kaki . Pragya class 8 Chapter 2 Kaki . If you have any suggestions regarding Kaki kahani, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!