पाक कला : कक्षा 6 गृहशिल्प पाठ 10

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 6 गृहशिल्प (गृह विज्ञान) पाठ 10 पाक कला solution pdf. If you have query regarding Class 6 Grihshilp Home Science chapter 10 Pak kala, please drop a comment below.

पाक कला (Pak Kala)

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क) पाकशाला भारतीय शैली एवं विदेशीशैली की होती है।
(ख) ठोस ईंधन का प्रयोग चूल्हा और अंगीठीओं में किया जाता है।
(ग) तरल पदार्थों की नाप सदैव लीटर से की जाती है|
(घ) गीले हाथ होने पर हीटर का प्लग नहीं छूना चाहिए।

(2) निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✔) अथवा गलत (x) का चिन्ह लगाइए-

(क) नाप-तौल का ज्ञान होना आवश्यक है।(✔)
(ख) सब्जियाँ काटने से पूर्व धोना उचित रहता है।(✔)
(ग) भोजन पकाने के पश्चात् ईंधन को जलते छोड़ देना चाहिए।(✖)
(घ) खाद्य-पदार्थों में केवल सूखी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है।(✖)

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पाकशाला कितने प्रकार की होती हैं ? उनके नाम लिखिए।

उत्तर : पाकशाला दो प्रकार की होती है

  1. भारतीय शैली
    2.विदेशी शैली

(ख) चाय बनाने में कौन-कौन सी आवश्यक सामग्री प्रयुक्त होती हैं ?

उत्तर : चाय बनाने में आवश्यक सामग्री-

  • चीनी
  • चायपत्ती
  • दूध
  • पानी
  • बनाने का बर्तन
  • छानने के लिए छन्नी |

(ग) बिजली से चलने वाले चूल्हों के नाम लिखिए।

उत्तर :1. माइक्रोवेव

  1. इंडक्शन चूल्हा

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पाकशाला में किए जाने वाले कार्य लिखिए ।

  1. बाजार से वस्तुओं का आना|
  2. सामग्री का संचय करना|
  3. भोजन बनाने की तैयारी करना |
  4. भोजन पकाना|
  5. तैयार भोजन परोसना |

(ख) नाप-तौल किसे कहते हैं ?

उत्तर : जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा कटोरी गिलास व कप की सहायता से ज्ञात करते हैं तब उसे नाप कहते हैं | इसी प्रकार जब खाद्य पदार्थों की मात्रा तराजू की सहायता से ज्ञात करते हैं तब उसे तौल करते हैं |

(ग) ईंधन की बचत के दो उपाय लिखिए ।

उत्तर : 1.भोजन पकाने से पूर्व भोजन की संपूर्ण तैयारी अवश्य कर लेनी चाहिए उसके बाद ही जलाना चाहिए |

  1. यदि चूल्हे का प्रयोग करना हो तो दो मुंह वाले चूल्हे को प्रयोग में लाना चाहिए जिससे एक ही समय में दो खाद्य सामग्री को तैयार किया जा सके |
  2. पत्थर की कोयले की राख़ में मिट्टी गोबर डालकर उस से बने गोली का प्रयोग हम कोयले की तरह कर सकते हैं |

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) गैस के चूल्हे पर खाना पकाने में क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?

उत्तर : गैस चूल्हा का प्रयोग करते समय निम्न सावधानियां अपनानी चाहिए –

  1. गैस प्रयोग करने से पहले सिलेंडर का वाल्व देख लेना चाहिए |
  2. प्रयोग करने के बाद गैस रेगुलेटर से नाब द्वारा अवश्य बंद कर देनी चाहिए |
  3. गैस का चूल्हा सिलेंडर से थोड़ा ऊंचा रखा जाना चाहिए |
  4. गैस की रबड़ वाली नलिया पाइप नाव बर्नर खराब होने पर तुरंत जांच कर बदलवा देना चाहिए |

(ख) टमाटर के सूप बनाने की विधि लिखिए।

उत्तर : टमाटर की सूप बनाने की विधि-

सामग्री –

  • टमाटर- 250 ग्राम
  • पानी -300 मिलीलीटर
  • अदरक -1 इंच का टुकड़ा
  • पिसी काली मिर्च -चौथाई छोटा चम्मच
  • भुना पिसा जीरा- चौथाई छोटा चम्मच
  • स्टील का भगोना -एक
  • कल छुल-1

विधि
टमाटर धोने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं | अब इसे स्टील के भगाने में डालकर इतना पानी डालेंगे कि टुकडे डूब जाएं अब भागोने को आग पर रख देंगे | अदरक पिसी काली मिर्च नमक डालकर पकाएंगे | गल जाने पर कल्चुल से अच्छी तरह मसल देंगे | अब इसे महीन साफ कपड़े या महीन छलनी से छान लेंगे जिससे टमाटर का बीज का छिलका अलग हो जाए| थोड़ा भुना जीरा डालकर गर्म गर्म परोसेगे |

You have just read the Solutions for Class 6 Home Science Chapter 10 पाक कला. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson 5, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!