भारत के महान चिकित्सक (सुश्रुत, चरक)

Solution for SCERT UP Board book महान व्यक्तित्व कक्षा 6 पाठ 8 भारत के महान चिकित्सक (सुश्रुत, चरक) solution pdf. If you have query regarding Class 6 Mahan Vyaktitva chapter 8 Bharat ke Mahan Chikitsak, please drop a comment below.

भारत के महान चिकित्सक (सुश्रुत, चरक)

Exercise (अभ्यास)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1: सुश्रुत ने पीड़ित यात्री की किस प्रकार चिकित्सा की ?

उत्तर- सुश्रुत ने पीड़ित यात्री के गाल से मांस का टुकड़ा निकाला और उसकी नाक पर लगाकर पुनः आकार दे दिया | घाव पर चन्दन का महीन बुरादा छिड़ककर हल्दी का रस लगाया और पट्टी बाँध दी | इस प्रकार उन्होंने शल्य चिकित्सा द्वारा उस व्यक्ति की मदद की |

2: सुश्रुत किस प्रकार की शल्य चिकित्सा में दक्ष थे ?

उत्तर- सुश्रुत मूत्र नलिका में पाए जाने वाले पत्थर निकालने में, टूटी हड्डियों को जोड़ने और मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा में दक्ष थे |

3: सुश्रुत ने अपने शिष्यों से क्या कहा ?

उत्तर- सुश्रुत ने अपने शिष्यों से कहा, “अच्छा वैद्य वही है जो सिद्धांत और अभ्यास दोनों में पारंगत हो” |

4: “आयुर्वेद” किसे कहते हैं ?

उत्तर- आयु संबंधी प्रत्येक जानने योग्य ज्ञान (वेद) को आयुर्वेद कहते हैं |

5: चरक ने आनुवंशिकी के संबंध में क्या मान्यता दी थी ?

उत्तर- चरक ने मान्यता दी थी कि बच्चों में आनुवांशिक दोष जैसे- अंधापन, लंगड़ापन, जैसी दिव्यान्गता माता या पिता की किसी कमी के कारण नहीं बल्कि डिम्बाणु या शुक्राणु की त्रुटि के कारण होती हैं |

6: सुश्रुत और चरक ने किन ग्रंथों की रचना की ? ये किस क्षेत्र में उपयोगी हैं ?

उत्तर- सुश्रुत और चरक ने क्रमशः सुश्रुत संहिता और चरक संहिता की रचना की | ये चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत उपयोगी है |

7: सुश्रुत को प्लास्टिक सर्जरी का जनक’ क्यों कहा जाता है ?

उत्तर- सुश्रुत द्वारा पीड़ित यात्री की नाक की सर्जरी लगभग 2500 वर्ष पूर्व की थी जो आज की प्लास्टिक सर्जरी जैसा ही है | इसीलिए सुश्रुत को प्लास्टिक सर्जरी का जनक कहा जाता है |

8: नीचे लिखे वाक्यों पर सही (✔) अथवा गलत (✘) का चिहन लगाइए-

(क) सुश्रुत एक सफल राजनीतिज्ञ थे। (✘)
(ख) सुश्रुत को प्लास्टिक सर्जरी का जनक कहा जाता है। (✔)
(ग) चरक को शरीर में जीवाणुओं की उपस्थिति का ज्ञान था। (✔)
(घ) चरक जादू से मरीजों की चिकित्सा किया करते थे। (✘)

9: सही दिकल्प चुनिए-


चरक ने शरीर में दाँतों सहित हड्डियों की संख्या बताई-
(क) चार सौ
(ख) तीन सौ पैंसठ
(ग) तीन सौ साठ
(घ) तीन सौ अस्सी
सुश्रुत ने ऑपरेशन के पहले उपकरण को गर्म करने को कहा जिससे-
(क) कीटाणु समाप्त हो जाए
(ख) धार तेज हो जाए
(ग) उपकरण चमकीला हो जाए
(घ) मरीज को कष्ट न हो

10: अगर आपको चिकित्सक बनने का अवसर मिला तो आप किस प्रकार के रोगों का इलाज करना चाहेंगे और क्‍यों ? मरीजों के इलाज के समय आप किन-किन बातों का ध्यान प्रमुख रूप से रखेंगे ?

उत्तर- अगर मुझे चिकित्सक बनने का अवसर मिला तो मैं ह्रदय रोग के मरीजों का इलाज करना चाहूंगा | क्योंकि अभी भी हमारे देश में अच्छे ह्रदय रोग विशेषज्ञों की कमी है | मैं मरीजों से अच्छे से पेश आऊंगा और उनका अच्छे से इलाज करूंगा |

11: बड़ों से पता कीजिए-

निश्चेतक क्‍या है ?

उत्तर- निश्चेतक एक प्रकार का नशीला द्रव्य है जो शल्य चिकित्सा से पूर्व मरीजों को पीने के लिए या इंजेक्शन के रूप में लगाया जाता है |

प्लास्टिक सर्जरी किसे कहते हैं ?

उत्तर- ऐसी शल्य चिकित्सा जिससे मनुष्य के चेहरे आदि की विकृतियों को दूर करने के लिए की जाती है , उसे प्लास्टिक सर्जरी कहते हैं |

12: अपने गुरु जी /माता-पिता अथवा बड़े भाई-बहन के साथ नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाइए और पता कीजिए की चिकित्सक किस प्रकार शल्य क्रिया करते हैं? अपने अनुभवों को भी लिखिए।

स्वयं लिखें |

13: बहुत सारी बीमारियाँ होने पर हमारी माँ, नानी-दादी घरेलू नुस्खों से ही इलाज कर दिया करती हैं। पता कीजिए और सूची बनाइए कि आपके घर में ऐसी घरेलू दवाइयाँ कौन-कौन सी हैं ?

अपने बड़ों से पूछ कर लिखें |

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 6 Chapter 8 भारत के महान चिकित्सक (सुश्रुत, चरक). If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!