भारत: जलवायु

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 9 भारत जलवायु solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 9 Bharat : Jalvayu, please drop a comment below.

भारत : जलवायु

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(क) मौसम क्‍या है ? यह ऋतु से किस प्रकार भिन्‍न है ?

उत्तर : हम देखते हैं कभी तेज धूप है कभी सामान्य दिन होता है कभी सर्दी होती है,तो कभी वर्षा होने लगती है| कभी-कभी ये सभी या इनमें से कुछ स्थितियां एक ही दिन में हमारे सामने आती हैं इस घटना को मौसम कहते हैं जैसे बारिश का मौसम,गर्म मौसम ,ठंडा मौसम आदि | जबकि जब एक ही तरह का मौसम अधिक समय तक लगभग 2 से 3 माह तक रहता है उसे ऋतु कहते हैं |

(ख) मौसम, ऋतु और जलवायु के तत्व क्या हैं ? जलवायु, ऋतु से किस प्रकार भिन्‍न है?

उत्तर : मौसम ऋतु और जलवायु के तत्व वायुदाब, तापमान, आर्द्रता हैं, ऋतुओं का चक्र जब कई वर्षों तक लगभग 30 से 35 वर्ष से अधिक तक लगातार एक समान रहता है तो मौसम की इस दशा को उस क्षेत्र की जलवायु कहते हैं जबकि ऋतु एक समान वातावरणीय स्थितियां दो-तीन महीने तक बनी रहती हैं तो इसे हम ऋतु कहते हैं |

(ग) जलवायु क्‍या है ? भारत में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?

उत्तर : ऋतुओं का चक्र जब कई वर्षों लगभग 30-35 वर्ष से अधिक समय तक लगातार एक समान रहता है तो मौसम की इस दशा को उस क्षेत्र की जलवायु कहते हैं, भारत में मानसूनी जलवायु पाई जाती है |

(घ) भारत में मुख्यतः कौन-कौन सी ऋतुएँ होती हैं ?

उत्तर : भारत में चार प्रमुख ऋतु होती हैं-
(1) दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम ( शीत ऋतु )
(2) मार्च से मई तक गर्म मौसम ( ग्रीष्म ऋतु )
(3) जून से सितंबर तक वर्षा का मौसम ( वर्षा ऋतु )
(4) अक्टूबर से नवंबर तक सामान्य मौसम ( शरद ऋतु )

(ड) मानसूनी हवाएँ क्‍या हैं ?

उत्तर : कर्क रेखा हमारे देश को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है इसके दक्षिण का भाग उष्ण कटिबंध गर्म जलवायु क्षेत्र जबकि उत्तर का भाग उपोष्ण कटिबंध कुछ गर्म क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए ग्रीष्म ऋतु में ऊंचाई वाले स्थानों को छोड़कर पूरे देश के स्थलीय भाग पर तापमान काफी अधिक रहता है किंतु अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी का तापमान कम रहता है | इस कारण नमी युक्त हवाये समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं और अधिक वर्षा करती हैं |

इस स्थिति के विपरीत शीत ऋतु में उत्तरी क्षेत्र का तापमान काफी कम हो जाता है किंतु अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी का तापमान अपेक्षाकृत अधिक होता है | इस कारण अपेक्षाकृत शुष्क हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलने लगती हैं और कम वर्षा करती हैं, ऋतु के अनुसार दिशा परिवर्तन करने वाली इन हवाओं को मानसूनी हवाएं कहते हैं|

(च) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में अधिक वर्षा क्‍यों होती है ?

उत्तर : भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य तीन और पहाड़ों से घिरे हैं इस कारण जल वाष्पयुक्त बादल यहां से आगे नहीं बढ़ पाते हैं और पूरी तरह से स्वयं को जलवाष्प से खाली कर देते हैं| इससे भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य में अधिक वर्षा होती है |

(छ) शीत ऋतु में उत्तर भारत में अधिक ठण्ड क्‍यों पड़ती है ?

उत्तर : शीत ऋतु में सूर्य की किरणें भारतीय भूभाग पर अपेक्षाकृत तिरछी पड़ती है जिससे यहां ठंड पड़ती है | दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें ठंडी होती हैं | पहाड़ों पर बर्फ जम जाती है, जिसके फलस्वरूप हवाएं चलने पर उत्तर भारत के मैदानों में शीतलहर चलती है | जिससे उत्तर भारत में अधिक ठंड पड़ती है |

प्रश्न-2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) शीत ऋतु में किसान रबी की फसलों की बुआई करते हैं।

(ख) उत्तर के मैदानों में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली शुष्क व गर्म हवाओ को लू कहते हैं।
(ग) मौसम और जलवायु के मूल तत्व एक ही होते हैं।
(घ) वायु में ऊष्मा या ठण्डक की मात्रा को तापमान कहते हैं।
(ड) भारत में वर्षा का वितरण असमान है।

प्रश्न-3. सही उत्तर के सामने बने वृत्त को काला कीजिए-

(क) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है ?
(अ) मुम्बई
(ब) आसनसोल
(स) मॉसिनराम

(ख) दक्षिण-पश्चिमी मानसून के समय नमी युक्त हवाएं कहाँ बहती हैं ?
(अ) स्थल से समुद्र की ओर
(ब) समुद्र से स्थल की ओर
(स) पठार से मैदान की ओर से

(ग) उत्तर-पूर्वी मानसून द्वारा किस राज्य में सर्वाधिक वर्षा की जाती है ?
(अ) तमिलनाडु
(ब) गोवा
(स) महाराष्ट्र

(घ) भारत में सबसे कम वर्षा किस राज्य में होती है ?
(अ) गुजरात
(ब) राजस्थान
(स) हरियाणा

(ड.) कर्क रेखा के दक्षिण का भारतीय भाग किस कटिबंध में आता है ?
(अ) उष्ण कटिबंध
(ब) उपोष्ण कटिबंध
(स) शीत कटिबंध

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!