भारत का भौतिक स्वरूप

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 8 भारत का भौतिक स्वरूप solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 8 Bharat ka bhautik swarup, please drop a comment below.

भारत का भौतिक स्वरूप

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(क) उत्तर के मैदानी भाग की विशेषताएँ लिखिए | आपका निवास भारत के किस प्राकृतिक क्षेत्र केअन्तर्गत है ?

उत्तर : उत्तर के मैदानी भाग की विशेषताएं –
(1) नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बने यह मैदान,कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं| फलस्वरुप यहां कृषि एवं पशुपालन पर आधारित उद्योगों का विकास हुआ है|
(2) भूमि के समतल होने के कारण यहां सड़क व रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत आसानी से हुआ है|
(3) नदियों का क्षेत्र होने के कारण उनसे नहरे निकालकर सिंचाई व जल परिवहन का विकास हुआ है |
हमारा निवास भारत के उत्तर मैदानी भाग के अंतर्गत है |

(ख) पर्वत और पठार में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर : पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है जबकि धरातल का वह भाग जो पर्वत से नीचे और मैदान से ऊंचा होता है तथा जिस का ऊपरी भाग सपाट हो ढाल सामान्य हो तथा किनारों का डाल तीब्र हो पठार कहलाता है |

(ग) पठार और मैदानी भाग में अन्तर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर : पठार धरातल का वह भाग जो पर्वत से नीचे और मैदान से ऊंचा होता है तथा जिसका ऊपरी भाग सपाट हो ढाल सामान्य हो किनारों का ढाल तीव्र हो पठार कहलाता है जबकि जबकि मैदानी भाग पर कृषि तथा पशुपालन और भूमि समतल होने के कारण यहां सड़क व रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत आसानी से किया जा सकता है |

(घ) द्वीप और प्रायद्वीप में क्या अन्तर है ? उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : द्वीप चारों ओर पानी से घिरा जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा होता है जबकि प्रायद्वीप तीन ओर जल से घिरा होता हैं |
उदाहरण- श्री हरिकोटा एक द्वीप है जबकि कोलाबा एक प्रायद्वीप है |

(ड) मरुस्थलीय क्षेत्र में वनस्पति कम क्‍यों पाई जाती है ?

उत्तर : मरुस्थलीय क्षेत्र में वर्षा न के बराबर होती है, इसलिए इस क्षेत्र में पानी की कमी होती है | शुष्क गर्म तथा रेतीला स्थल होने के कारण यहां वनस्पति बहुत कम मात्रा में पाई जाती है |

(च) भारत की अर्थव्यवस्था में उत्तर के पर्वतीय भाग का योगदान क्या है ?

उत्तर : हिमालय पर्वत पर अनेक स्मरणीय स्थल है जो पर्यटन को बढ़ावा देकर हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं | साथ ही यहाँ से निकलने वाली नदियों पर बाँध बनाकर जल-विद्युत तैयार की जाती है |

प्रश्न-2. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए-

(क) विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट-एवरेस्ट है। (सत्य )
(ख) मसूरी,कुल्लू, दार्जिलिंग आदि पर्यटक स्थल शिवालिक श्रेणी में स्थित हैं। (असत्य )
(ग) उत्तर के मैदानी भाग का ढाल पूरब से पश्चिम की ओर स्थित है | (असत्य )
(घ) गंगा एवं ब्रहमपुत्र नदियों द्वारा बनाए गए विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का नाम सुन्दरवन है ( सत्य )
(ड) लक्षद्वीप, मूँगे से बना द्वीप है। (सत्य )

प्रश्न-3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हिमालय की सबसे दक्षिण में स्थित पर्वत श्रृंखला को शिवालिक श्रेणी या उपहिमालय कहते हैं |

(ख) गंगा नदी का उदृगम स्थल गंगोत्री हिमनद है |

(ग) थार के मरुस्थल की प्रमुख नदी लूनी नदी है |

(घ) चम्बल और बेतवा नदियाँ,यमुना नदी की सहायक नदियां हैं |

(ड) भारत के दो द्वीपसमूह, लक्ष्यद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप हैं |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 8 भारत का भौतिक स्वरूप. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!