पृथ्वी की गतियाँ

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 4 पृथ्वी की गतियाँ solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 4 Prithvi ki Gatiyan , please drop a comment below.

पृथ्वी की गतियाँ

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न.1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पृथ्वी के परिभ्रमण एवं परिक्रमण में अन्तर बताइए |

उत्तर: पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना परिभ्रमण कहलाता है, इसी प्रकार पृथ्वी द्वारा अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करना परिक्रमण कहलाता है |

(ख) उत्तर और दक्षिण अयनांतों में अन्तर बताइए।

उत्तर: 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटी रात एवं सबसे लम्बा दिन होता है | पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं | जबकि 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है, पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिणी अयनांत कहते हैं |

(ग) प्रदीप्त वृत्त से आप क्‍या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: पृथ्वी पर एक समय में इसके आधे भाग में सूर्य का प्रकाश पड़ता है | सूर्य की ओर वाले भाग में दिन होता है शेष भाग में रात होती है | पृथ्वी पर जो वृत्त दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्त वृत्त कहते हैं |

(घ) पृथ्वी के घूर्णन गति के प्रभावों का विवरण दीजिए।

उत्तर : पृथ्वी के घूर्णन गति से दिन और रात होती है एवं सूर्य चन्द्रमा आदि आकाशीय पिंड पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की गति करते हुए प्रतीत होते हैं|

(ड) पृथ्वी के ताप कटिबन्धों का वर्णन कीजिए |

उत्तर: कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशो पर मध्याहन का सूर्य वर्ष में कम से कम एक बार ठीक सिर के ऊपर होता है | इसलिए यह सूर्य से सर्वाधिक सूर्यातप प्राप्त करता है| अतः इसे उष्ण कटिबन्ध कहते है | इसी प्रकार कर्क रेखा के उत्तर और मकर रेखा के दक्षिण में मध्यान्ह का सूर्य कभी भी सिर के ठीक ऊपर नही होता है अतः इस गोलार्द्ध में मध्यम तापमान रहता है | इसीलिए इस क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबन्ध कहते हैं |

प्रश्न 2. कारण बताइए-

(क) उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव पर 6 माह का दिन होता है।

उत्तर: जब उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तो पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होने के कारण उत्तरी ध्रुव पर लगातार 6 महीने तक सूर्य की रौशनी पड़ती है जिसके कारण उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने का दिन होता है और उस समय दक्षिणी ध्रुव पर 6 माह की रात होती है |

(ख) लीप वर्ष हर चौथे वर्ष होता है।

उत्तर: पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन 6 घंटे में पूरा करती है| सामान्यतः एक वर्ष में 365 दिन होते है | प्रत्येक वर्ष के अतिरिक्त 6 घंटे हर चौथे वर्ष में एक दिन के रूप में जोड़ दिया जाता है | इसलिए यह चौथा वर्ष 366 दिन का होता है |

प्रश्न 3. सही वाक्य पर ✓ का चिह्न एवं गलत पर ✘ का चिहन लगाइए।

(क) 27 मार्च को दक्षिणी गोलार्द्ध में वसन्‍त ऋतु होती है। ✘
(ख) पृथ्वी, सूर्य का चक्कर 365 1/4 दिन में लगाती है। ✓
(ग) वार्षिक गति के कारण दिन-रात होते हैं। ✘
(घ) पृथ्वी द्वारा सूर्य का चक्कर लगाने का पथ दीर्घ वृत्ताकार है। ✓

प्रश्न 4. स्तंभों का मिलान कीजिए-

उपसौर3 जनवरी
वसंत विषुव21 मार्च
अपसौर4 जुलाई
शिशिर विषुव23 सितम्बर
RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!