पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

Solution for SCERT UP board book कक्षा 6 आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती I ) पाठ 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन solution pdf. If you have query regarding Class 6 Aao Samajhe Vigyan Vigyan Bharti Chapter 4 Pas pados mein hone wale parivartan, please drop a comment below.

पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए |

( क )  भौतिक परिवर्तनों में –

    ( i ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है |

    ( ii )  पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है |      

    ( iii ) नया पदार्थ बन जाता है |

    ( iv ) कोई पदार्थ नहीं बनता है |

( ख )  निम्नलिखित में कौन सा प्रत्यावर्तित परिवर्तन है –

    ( i ) दूध का फट जाना                 ( ii ) मोम का पिघलना 

     ( iii ) मोमबत्ती का जलना         ( iv ) सब्जी का पकना 

( ग ) ज्वालामुखी का फूटना –

    ( i ) मंद परिवर्तन है 

    ( ii ) अनुकूल परिवर्तन 

    ( iii ) प्रत्यावर्तित परिवर्तन है 

     ( iv ) अनियमित परिवर्तन है 

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में करिए –

( क ) गिलास का टूटना तीव्र परिवर्तन है |

( ख ) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं |

( ग ) जो परिवर्तन अपनी इच्छा से करते है उसे नियंत्रित परिवर्तन कहते हैं |

( घ ) घड़ी के पेंडुलम का दोलन नियमित परिवर्तन है |

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित कथनों में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत का (✗) चिन्ह लगाइए –

( क ) फल को चाक़ू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है |  (✓)

( ख ) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है |  (✓)

( ग ) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है |  (✗)

प्रश्न ( 4 ) : निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए –

( क ) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर : परिवर्तन मुख्यत: 8 प्रकार के होते हैं |

( ख ) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखिए |

उत्तर : मोम का पिघलना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि मोम पिघलकर पुन: अपनी पूर्व अवस्था में आ जाती है | जबकि कागज़ का जलना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जले हुए कागज़ को पूर्व अवस्था में नहीं लाया जा सकता |

( ग ) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए |

उत्तर : 1. एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की उष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है |

2. सौर प्रकाश की ऊष्मा से जल का वाष्पन हो जाता है |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 6 Science Chapter 4. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!