बुनाई कला : कक्षा 6 गृहशिल्प पाठ 9

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 6 गृहशिल्प (गृह विज्ञान) पाठ 9 बुनाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 6 Grihshilp Home Science chapter 9 Bunai Kala, please drop a comment below.

बुनाई कला (Bunai Kala)

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

(1) मिलान करो-
(क) 11 या 12 नम्बर की सलाई …………. पतले ऊन की बुनाई में प्रयुक्त होती हैं।
(ख) सर्दी में …………. गर्म या ऊनी वस्त्र पहनते हैं।
(ग) समय तथा धन की बचत ………….. घर पर बुनाई करने से होती है।
(घ) सलाइयाँ …………. बुनाई के लिए आवश्यक हैं।

(2) रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(1) बार्डर बुनने के लिए 11या 12 नंबर की सलाइयाँ प्रयोग होती हैं।
(2) बुनाई सदैव अच्छे ऊन से डालें।
(3) बार्डर के फंदे सदैव दोहरी ऊन से डालें।

(8) निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (1) तथा असत्य के सामने (x) का चिह्न लगाइए-

(क) गर्म वस्त्र गर्मी में पहने जाते हैं।(✖)
(ख) बुनाई के लिए सलाइयाँ आवश्यक है।(✔)
(ग) घर पर बुनाई करने से समय का सदुपयोग तथा धन की बचत होती है। (✔ )

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क). हम ऊनी वस्त्र क्यों पहनते हैं ?

उत्तर : सर्दियों से बचने के लिए ऊनी वस्त्र पहनते हैं |

(ख) ऊनी वस्त्र कितने प्रकार से बुने जाते हैं, उनके नाम लिखिए।

उत्तर : ऊनी वस्त्र दो प्रकार से बुने जाते हैं

  1. हाथ द्वारा
  2. मशीन द्वारा

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) बुनाई कला का क्या अर्थ है ?

उत्तर : कलात्मक ढंग से उन द्वारा फंदे बनाकर सलाइयों के माध्यम से डिजाइन दार बस्त्र तैयार करना ही बुनाई है| स्वेटर टोपा मौजा कार्डिगन जैकेट फ्राक आदि ऊनी वस्त्र इस कला के द्वारा तैयार किए जाते हैं |

(ख) स्वयं बुनाई करने के किन्हीं दो लाभों को लिखिए

उत्तर : 1.समय का सदुपयोग होता है एवं धन कमा सकते हैं |

  1. स्वयं बुना हुआ वस्त्र कम दाम में तैयार कर सकते हैं |

प्रश्न 3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) ऊनी वस्त्र बुनते समय आप कौन-कौन सी सावधानियाँ रखेंगे।

  • ऊनी वस्त्र बुनते समय बुनाई के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की सलाई का इस्तेमाल करें |
  • सलाइयो को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें अन्यथा दुर्घटना होने का डर बना रहता है |
  • हमेशा साफ़ हाथ से बुनाई करें |
  • ऊन को गंदा होने से बचाने के लिए हमेशा बैग में रखें |
  • बुनाई हमेशा पर्याप्त रोशनी में ही करें |
  • स्वेटर का बॉर्डर गले का मुड्ढे का बॉर्डर बनते समय 11 अथवा 12 नंबर की सलाई प्रयोग में लाएं |
  • बॉर्डर के फंदे हमेशा दोहरी ऊन से डालें |

(ख ) सीधा एवं उल्टा फंदा बुनने की विधि लिखिए।

उत्तर : सीधा फंदा-
सीधा फंदा बुनते समय खाली सलाई को दाहिने हाथ में तथा फंदो वाली सलाई को बाएं हाथ में पकड़े | उसके बाद दाएं हाथ की खाली सलाई को बाएं हाथ की कलाई की फंदे में नीचे की ओर घुमाएं, उनको एक बार बढ़ाकर फंदे के अंदर से निकाले | उसके बाद बाएं हाथ की सलाई से फंदे को गिरा देते हैं | इस प्रकार सीधा फंदा बुन जाता है |
उल्टा फंदा –
उल्टी फंदे में दाएं हाथ की सलाई को फंदे के बीच में से नीचे की ओर निकालते हुए अपनी ओर लाएं | सलाई की नोक पर उनको एक बार लपेटे और उसका लूप बनाते हुए उसे बाएं हाथ की सलाई के फंदे में से गिराते हुए निकाल ले | इस प्रकार यह फंदा उल्टा बन जाता है |

You have just read the Solutions for Class 6 Home Science Chapter 9 Bunai kala. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson 5, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!