कैसे पता करें कब क्या हुआ था ? ( इतिहास जानने के स्रोत )

Solution for SCERT UP board book कक्षा 6 हमारा इतिहास और नागरिक जीवन पाठ 1 कैसे पता करें कब क्या हुआ था ? ( इतिहास जानने के स्रोत ) solution pdf. If you have query regarding Class 6 Hamara Itihas aur Nagrik Jivan Chapter 1 Itihas Janane ke srot , please drop a comment below.

कैसे पता करें कब क्या हुआ था ? ( इतिहास जानने के स्रोत )

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –

( क ) प्राचीन काल के मानव किस-किस पर अपने अभिलेख लिखते थे और क्यों ?

उत्तर – प्राचीन काल के मानव ताड़पत्रों , भोजपत्रों और ताम्रपत्रों पर लिखते थे , क्योंकि उन्हें कागज़ का ज्ञान नहीं था | 

( ख ) पाठ में आपने सम्राट अशोक के किस अभिलेख के बारे में जाना ?

उत्तर – पाठ में सम्राट अशोक के रुम्मिनदेई अभिलेख के अंश के बारे में जाना , जो लुम्बिनी ( नेपाल ) से प्राप्त हुआ है |

( ग ) इतिहास लेखन में सिक्के एवं अभिलेख किस प्रकार सहायक होते हैं ? लिखिए |

उत्तर – सिक्कों से उस समय की कला और अभिलेखों से उस समय के इतिहास की जानकारी मिलती है |

( घ ) मेगस्थनीज की पुस्तक का नाम क्या था ?

उत्तर – इण्डिका 

( ड.) इतिहास जानने के पुरातात्विक व साहित्यिक साधनों ( स्रोतों ) का वर्णन कीजिए |

उत्तर – पुरातात्विक व साहित्यिक साधन निम्नलिखित हैं –

1. पुरातात्विक साधन – अभिलेख , सिक्के और मुहरें , धौलावीरा , सारनाथ स्तूप 

2. साहित्यिक साधन – धार्मिक साहित्य , धर्मेत्तर साहित्य , विदेशी यात्रियों के वृतांत  

प्रश्न ( 2 ) : अन्तर स्पष्ट कीजिए –

उत्तर – पूर्व ऐतिहासिक काल , आद्य ऐतिहासिक काल और ऐतिहासिक काल में अन्तर – पूर्व ऐतिहासिक काल की कोई भी लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है और आद्य ऐतिहासिक काल से सम्बंधित लिखित साक्ष्य तो हैं लेकिन उसे पढ़ा नहीं जा सकता , जबकि ऐतिहासिक काल के विषय में लिखित जानकारी भी मिलती है एवं उसे पढ़ा भी जा सकता है |

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित से आप क्या समझते हैं ?

( अ ) पुरातत्ववेत्ता

उत्तर – प्राचीन काल में मानव द्वारा प्रयोग में लाई वस्तुओं , निर्मित मंदिरों एवं इमारतों आदि के अवशेषों का अध्ययन  करने वाले पुरातत्ववेत्ता कहलाते हैं |

( ब ) इतिहासकार

उत्तर – अतीत से प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर , बीते समय की जानकारी देने वाले इतिहासकार कहलाते हैं |

प्रश्न ( 4 ) : सही कथन पर सही (✓) का निशान एवं गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए –

( क ) प्राक ( पूर्व ) इतिहास जानने के लिए हमारे पास लिखित सामग्री है |  (✗)

( ख ) प्राचीन काल के मानव कागज़ पर लिखते थे |  (✗)

( ग ) सिक्कों एवं अभिलेख से भी ऐतिहासिक जानकारी मिलती है |  (✓)

( घ ) राजतरंगिणी कौटिल्य ( चाणक्य ) की रचना है |  (✗)

( ड.) वेद धार्मिक साहित्य है |  (✓)

( च ) फाह्यान मौर्य काल में भारत आया था |  (✗)

प्रश्न ( 5 ) : छात्र स्वयं अपने अनुभव के आधार पर लिखें |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 History Chapter-1 , यूपी बोर्ड सलूशन हमारा इतिहास और नागरिक जीवन . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!