मानचित्रण

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 5 मानचित्रण solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 5 Manchitran, please drop a comment below.

मानचित्रण

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) मानचित्र क्‍या है? मानचित्र के दो प्रयोग लिखिए।

उत्तर : सामान्य रूप से पृथ्वी या उसके किसी भाग का चपटी सतह पर समान अनुपात में प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है|
(1)मानचित्र का प्रयोग सड़कें, रेल, कस्बों और गांवों को ग्लोब की अपेक्षा मान चित्र में चित्र से दिखाया जा सकता है|
(2) मानचित्र की सहायता से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से जा सकते हैं |

(ख)मानचित्र में उत्तर दिशा किस ओर प्रदर्शित की जाती है ?

उत्तर : मानचित्र में उत्तर दिशा ऊपर की ओर होती है |

(ग) रूढ़ प्रतीकों का मानचित्रण में क्या महत्त्व है ?

उत्तर : रूढ़ प्रतीको का मानचित्र में संकेतों, अक्षरों, रंग-चित्र तथा रेखाओं का प्रयोग करते हैं | यह प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं | मानचित्रों की एक विश्वव्यापी भाषा होती है जिसे सभी आसानी से समझ सकते हैं | इन प्रतीकों के प्रयोग के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय सहमति है यह रूढ़ प्रतीक कहे जाते हैं | जैसे – जलाशय को नीले रंग, पर्वत को भूरे रंग, पठार को पीले रंग तथा मैदान को हरे रंग से दर्शाया जाता है |

(घ)सूर्य के माध्यम से चारों दिशाओं को बताइए तथा अपनी अभ्यास पुस्तिका पर लिखिए?

उत्तर : सूर्य के माध्यम से दिशाओं को जानने के लिए उगते सूर्य की ओर अपना मुंह करके खड़े हों | मुँह की दिशा पूर्व की ओर, बांये हाथ की ओर उत्तर दिशा दांये हाथ की ओर दक्षिण दिशा तथा पीठ की ओर पश्चिम दिशा होती है |

(ड.) मानचित्र तथा रूपरेखा चित्र में क्या अंतर है ?

उत्तर : मानचित्र किसी भी स्थान का चित्रण करता है तथा रूपरेखा किसी मकान या स्थान के विषय में बिना माप के एक रूपरेखा खींच कर बता सकते हैं |

(च) मानचित्र में पैमाना क्या है?

उत्तर : मानचित्र एक आरेखण होता है | मानचित्र छोटे पैमाने पर खींचे जाते हैं | लेकिन इसे इतनी सावधानी से छोटा किया जाता है कि स्थानों की बीच की दूरी का अनुपात वास्तविक रहे | यह तभी संभव हो सकता है जब कागज पर एक छोटी दूरी, स्थल की बड़ी दूरी को प्रदर्शित करती हो | इसके लिए एक पैमाना चुना जाता है |

(छ) सुदूर संवेदन किसे कहते हैं?

उत्तर : सामान्यत: किसी दूर स्थित घटना अथवा धरातल के बारे में बिना वहां गए सूचना अथवा जानकारी प्राप्त करना सुदूर संवेदन कहलाता है |

प्रश्न-2. सही कथन में (√) गलत कथन में (✘) का चिन्ह लगाइए |

(क) ग्लोब पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप है | (√)
(ख) सड़के, रेल, कस्बो आदि के सही स्वरूप को मानचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है| (√)
(ग) दिक्सूचक यंत्र की चुम्बकीय सूई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। (√)
(घ) मानचित्र का नीचे का सिरा उत्तर दिशा में होता है। (✘)

प्रश्न-3. स्तम्भों का मिलान कीजिए-

पर्वत और पठार – भौतिक मानचित्र
राज्यों की सीमाएँ – राजनैतिक मानचित्र
वर्षा का वितरण – थिमैटिक मानचित्र
भूमि उपयोग के क्षेत्र – भू राजस्व मानचित्र

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 5 मानचित्रण. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!