ग्लोब – अक्षांश एवं देशान्तर

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 3 ग्लोब – अक्षांश एवं देशान्तर solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 3 , please drop a comment below.

ग्लोब – अक्षांश एवं देशान्तर

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए –

(क) : ग्लोब किसे कहते हैं ?

उत्तर – ग्लोब, पृथ्वी का लघु रूप में वास्तविक प्रतिरूप है | ग्लोब को कुम्हार के चाक की तरह घुमाया जा सकता है |

(ख) : ग्लोब पर अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी होती है ?

उत्तर – ग्लोब पर अक्षांश रेखाओं की संख्या 181 होती है |

(ग) : अक्षांश रेखा किसे कहते हैं ?

उत्तर- पृथ्वी पर किसी स्थान की वास्तविक स्थिति के निर्धारण एक काल्पनिक रेखाओं द्वारा किया जाता है | पूर्वी एवं पश्चिमी भाग को मिलाने वाली रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं |

(घ) : देशांतर रेखा किसे कहते हैं ?

उत्तर- उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएं देशांतर रेखाएं कहलाती हैं |

(ड.) : यदि ग्रीनविच रेखा पर घड़ियों में शाम के 4 बज रहे हों तो भारत की घड़ियों में क्या समय होगा ?

उत्तर- भारतीय मानक समय ग्रीनविच मानक समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे रहता है | इसलिए भारत में उस समय 9 बजकर 30 मिनट हुए होंगे |

प्रश्न (2) : अन्तर बताइए-

(क) उत्तरी ध्रुव , दक्षिणी ध्रुव –

पृथ्वी जिस अक्ष पर घूमती है , उसके उत्तरी सिरे को उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी सिरे को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं |

(ख) कर्क रेखा , मकर रेखा –

23 ½ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा जबकि 23 ½ दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा कहते हैं |

(ग) 0 अक्षांश , 0 देशांतर –

0 अक्षांश को भूमध्य रेखा और 0 देशांतर को ग्रीनविच रेखा कहते हैं |

प्रश्न (3) : सही शब्द चुनकर खाली स्थान को भरिये –

(क) प्रधान देशांतर रेखा के ठीक विपरीत 180 देशान्तर रेखा होती है |

(ख) अक्षांश और देशान्तर का मापन अंश में किया जाता है |

(ग) सभी देशांतर रेखाओं की लम्बाई बराबर होती है |

(घ) शून्य अंश अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं |

प्रश्न (4) : निम्नलिखित के सही जोड़े मिलाइए –

0 देशान्तर ग्रीनविच मध्याह्न रेखा
23 ½ दक्षिणी अक्षांश मकर रेखा
66 ½ उत्तरी अक्षांश आर्कटिक वृत्त
90 दक्षिण अक्षांश दक्षिणी ध्रुव
180 देशान्तर अन्तरराष्ट्रीय तिथि रेखा
RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 3 ग्लोब अक्षांश एवं देशान्तर . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!