पृथ्वी और चन्द्रमा

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 2 पृथ्वी और चन्द्रमा solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 2 Prithvi aur Chandrama , please drop a comment below.

पृथ्वी और चन्द्रमा

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए –

(क) : चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा क्यों दिखाई देता है ?

उत्तर – पृथ्वी से अधिक निकट होने के कारण चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा दिखाई देता है |

(ख) : हम चन्द्रमा का एक ही भाग क्यों देख पाते हैं ?

उत्तर – पृथ्वी पर किसी स्थान के ऊपर से पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करके फिर उसी स्थान के ऊपर आने में चन्द्रमा को 29 दिन 12 घंटे 44 मिनट लगते हैं | इतने ही समय में चन्द्रमा अपने अक्ष पर एक चक्कर ( परिभ्रमण ) पूरा करता है | इसी कारण चन्द्रमा हम सदैव चन्द्रमा का एक ही भाग देख पाते हैं |

(ग) : चाँदनी किसे कहते हैं ?

उत्तर – चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है | यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है | यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है , जो हमारी पृथ्वी पर लगभग 1.25 सेकेण्ड में पहुँचता है | इस प्रकाश को चाँदनी कहते हैं |

(घ) : भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?

उत्तर – भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे |

(ड.) : सूर्यग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?

उत्तर – सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए बल्कि इसे वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित विशेष चश्मों से ही देखना चाहिए |

प्रश्न (2) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिंड चन्द्रमा है |

(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक चौथाई है |

(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर 29 दिन 12 घंटा 44 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है |

(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग था |

(ड.) सूर्यग्रहण के समय चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है |

(च) अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय राकेश शर्मा हैं |

प्रश्न (3) : सही कथन के सामने ( ✓ ) तथा गलत कथन के सामने ( ✗ ) का निशान लगाइए –

(क) चंद्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है | ( ✓ )

(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है | ( ✗ )

(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए | ( ✗ )

(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी | ( ✓ )

प्रश्न (4) : स्तंभों का सही मिलान कीजिए-

युतिअमावस्या
प्रथम अंतरिक्ष यात्रीयूरी गागरिन
वियुतिपूर्णिमा
चन्द्रमा पर जाने वाला प्रथम व्यक्तिनील आर्मस्ट्रांग
RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter-1. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!