दैनिक जीवन में विज्ञान

Solution for SCERT UP board book कक्षा 6 आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती I ) पाठ 1 दैनिक जीवन में विज्ञान solution pdf. If you have query regarding Class 6 Aao Samajhe Vigyan Vigyan Bharti Chapter 1 Dainik Jivan mein Vigyan, please drop a comment below.

दैनिक जीवन में विज्ञान

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए |

( क )  गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत दिया है   –

    ( अ ) वोल्टा ने                ( ब )  न्यूटन ने  ✓

    ( स ) सी. वी. रमन ने      ( द ) एस. एन. बोस ने 

( ख )  वैज्ञानिक विधि का चरण नहीं है  –

    ( अ ) जिज्ञासा            ( ब ) परीक्षण  

     ( स ) सिद्धांत        ( द ) निरीक्षण 

( ग ) भारतीय वैज्ञानिक हैं –

    ( अ ) एडीसन                             ( ब ) मैडम क्यूरी 

    ( स ) गैलीलियो                           ( द ) हरगोविंद खुराना  ✓

( घ ) ओजोन परत में छिद्र का कारण है –

    ( अ ) जल प्रदूषण          ( ब ) ध्वनि प्रदूषण 

    ( स ) वायु प्रदूषण    ✓  ( द ) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न ( 2 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

( क ) दो भारतीय और दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए |

उत्तर : भारतीय वैज्ञानिक – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम , हरगोविंद खुराना 

विदेशी वैज्ञानिक – एडीसन , मैडम क्यूरी 

( ख ) विज्ञान के दुरुपयोग से होने वाली किन्ही दो समस्याओं को लिखिए |

  1. यातायात के क्षेत्र में पेट्रोल / डीजल चालित वाहनों की वृद्धि के कारण पर्यावरण असंतुलित और प्रदूषित हो रहा है |
  2. परमाणु ऊर्जा के अनुचित प्रयोग से ही हीरोशिमा एवं नागासाकी में पलक झपकते ही लाखों लोगों के जीवन का अंत हो गया था |

प्रश्न ( 3 ) : स्तम्भ (क) का स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए –

         स्तम्भ (क)                                स्तम्भ (ख)

.    डॉ . ए. पी.जे. अब्दुल कलाम         प्रक्षेपणास्त्र  

.     मैडम क्यूरी                                 रेडियम 

.      चार्ल्स बाबेज                                कंप्यूटर  

घ.      माइकल फैराडे                           डायनमो   

ड.      गैलीलियो                                   दूरबीन 

प्रश्न ( 4 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) एडूसेट एक दूरस्थ शैक्षणिक उपग्रह है |

( ख ) हवाई जहाज वायु यातायात का साधन है |

( ग ) यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मृदा प्रदूषण होता है |

( घ ) सुश्रुत प्राचीन काल में महान शल्य चिकित्सक थे |

( ड. ) हीरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था |

प्रश्न ( 5 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए –

(क) दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाले साधन का नाम लिखिए |

उत्तर : टेलीविज़न 

( ख ) बिद्युत बल्ब के आविष्कारक कौन हैं ?

उत्तर : एडीसन 

प्रश्न ( 6 ) : किन्ही दो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम लिखिए |

उत्तर : विक्रम साराभाई  तथा कल्पना चावला 

प्रश्न ( 7 ) : चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में क्या प्रगति हुई है ?

उत्तर : मलमूत्र तथा खून का परीक्षण , एक्स-रे ,अल्ट्रासाउंड , सी.टी.स्कैन ,इंडोस्कोपी आदि जांच करने वाली मशीनों का आविष्कार हुआ है | असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए टीकों की खोज तथा नित नए आविष्कार हो रहे हैं |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 6 Science Chapter 1 दैनिक जीवन में विज्ञान. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!