कढ़ाई कला : कक्षा 6 गृहशिल्प पाठ 8

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 6 गृहशिल्प (गृह विज्ञान) पाठ 8 कढ़ाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 6 Grihshilp Home Science chapter 8 kadhai kala, please drop a comment below.

कढ़ाई कला (kadhai kala)

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) कढ़ाई करने के लिए रंगीन धागों का प्रयोग करना चाहिए।
(ख) फ्रेम वस्त्र तानने के काम आता है।
(ग) कार्बन पेपर से नमूना छापने जाता है।
(घ) रुमालों पर छोटे नमूने सुंदर लगते हैं।

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्र पर नमूना छापने की विधियों के नाम लिखिए।

उत्तर : वस्त्र का नमूना छापने की विधियां

  1. कार्बन पेपर द्वारा
  2. लकड़ी के ठप्पा द्वारा
  3. महीन कपड़ों को नमूने के ऊपर रखकर पेंसिल से नमूना छाप लेते हैं |

(ख) कढ़ाई करने वाले टाँकों के नाम लिखिए |

उत्तर : कढ़ाई करने वाले टाँकों के नाम-
कच्चा टांका ,काथा स्टिच,स्टेम स्टिच उल्टी बखिया, चैन स्टिच बटन होल स्टिच, लेजी डेजी, कश्मीरी स्टिच, साटन स्टिक,क्रॉस स्टिच आदि|

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) कढ़ाई कला के लाभ लिखिए |

उत्तर : घर के विभिन्न कमरों में प्रयुक्त होने वाले वस्त्रों की सजावट कढ़ाई के द्वारा करते हैं | जैसे बैठक ड्राइंग रूम के दीवान की चादर मुझको सोफा कवर कुशन कवर मसनद कवर आदि पर सुंदर सी कढ़ाई करने से उसकी सुंदरता बढ़ जाती है |

  1. पहनने वाले वस्त्र सलवार सूट साड़ी ब्लाउज तथा बच्चों के वस्त्र फ्राक झबला स्कार्फ विव पर कढ़ाई करने से उसकी सुंदरता बढ़ जाती है |
  2. खाली समय का उपयोग कर सकते हैं एवं धन कमा सकते हैं|
  3. मन चाहे वक्त पर मन चाहे डिजाइन काट सकते हैं |

(ख) कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर- कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है –

  • नमूना आकर्षक और उचित आकार का हो |
  • कढ़ाई के उपकरणों का उचित स्थान पर अवश्य उपयोग करें |
  • जिस वस्त्र पर कढ़ाई करनी है वह हल्का या गहरा किसी भी रंग का हो सकता है किंतु रंग पक्का होना चाहिए|
  • बस्त्र पर नमूना स्पष्ट छापे जिससे कढ़ाई करने में सुविधा हो |
  • नमूना छापते समय नमूने के ऊपर पेंसिल सही ढंग से चलाई जाए ताकि नमूना सही उतरे |
  • उचित सुई का प्रयोग करें |
  • साड़ी के लिए वायल मलमल रंगोली तथा तकिया के गिलाफ मेजपोश और चादर ट्रेक कवर टिको जी आदि के लिए पापलीन टेरीकॉट केसमेंट मैटर आज कपड़े को लेना चाहिए |

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग लिखिए।

उत्तर : कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके कार्य

  1. वस्त्र– कढ़ाई के लिए पक्के रंग का वस्त्र लेना चाहिए |
  2. नमूना या डिजाइन – नमूना भी वस्तु के अनुसार छोटा या बड़ा होना चाहिए रुमाल के लिए छोटा नमूना और मौज को उसके लिए कुछ बड़ा नमूना हो |
  3. ट्रेसिंग पेपर – यह पतला कागज होता है चित्र पर रखने से चित्र दिखाई देता है इसलिए इसे नमूने के ऊपर रखकर नमूना उतारते हैं |
  4. कार्बन पेपर – इससे भी कपड़े पर नमूना छापते हैं | कार्बन पेपर कई रंग के होते हैं लाल नीला काला सफेद आदि| गहरे नीले काले वस्त्र पर लाल या सफेद कार्बन पेपर से छापते हैं| हल्के रंग के वस्त्र पर काले नीले कार्बन पेपर से छपते हैं |
  5. पेंसिल – यह नमूना उतारने और छापने के काम आती है |
  6. सुई -सुई कई प्रकार की होती है पतली मोटी मोटी यू मशीन की सुई | साधारण वस्त्र पर कढ़ाई करने के लिए पतली सुई का प्रयोग करते हैं| मैटी के लिए मैटी की सुई का प्रयोग करते हैं |
  7. धागा -विभिन्न प्रकार की रंगीन धागे कढ़ाई करने के काम आते हैं
  8. फ्रेम – यह लकड़ी या प्लास्टिक का गोलाकार होता है जिसे प्रेम कहते हैं | इसमें लगाकर कपड़े को दान देते हैं जिससे कढ़ाई करने में सुविधा होतीहै |
  9. छोटी कैंची– धागा काटने के काम आती है |
  10. कढ़ाई किट– इसमें कड़ाई का सभी सामान एकत्रित रखते हैं ताकि सामान सुरक्षित और साफ रहे|

(ख) कढ़ाई करने के किन्हीं एक टाँके बनाने की प्रक्रिया लिखिए।

उत्तर : चैन स्टिच –
इसे जंजीरा कढ़ाई भी कहते हैं | इससे फूल पत्ती का बाहरी किनारा( आउटलाइन )और फूल पत्ती को भरकर भी बनाते हैं | इसमें एक ही बिंदु पर दोबारा सुई घुसा कर आगे की ओर सुई को धागे के ऊपर से निकालते हैं | यही के लिए दोहराने से चैन स्टिच बन जाएगी | यह ध्यान रहे कि टांके एक बराबर ही हो |

You have just read the Solutions for Class 6 Home Science Chapter 8 Kadhai Kala. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson 8 kadhai kala, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!