महर्षि दधीचि

Solution for SCERT UP Board book महान व्यक्तित्व कक्षा 6 पाठ 2 महर्षि दधीचि solution pdf. If you have query regarding Class 6 Mahan Vyaktitva chapter 2 Maharshi Dadhichi, please drop a comment below.

महर्षि दधीचि

अभ्यास (Exercise)

प्रश्न (1) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) असुर देवताओं से क्यों लड़ रहे थे ?

उत्तर – असुर अपना राज्य स्थापित करने के लिए देवताओं से लड़ रहे थे |

(ख) देवताओं को महर्षि दधीचि की अस्थियों की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

उत्तर – ब्रह्मा जी ने इंद्र को बताया कि महर्षि दधीचि की अस्थियों से बना वज्र असुरों को पराजित कर देगा | इसलिए देवताओं को महर्षि दधीचि की अस्थियों की आवश्यकता पड़ी|

(ग) अस्थियाँ माँगे जाने पर दधीचि ने क्या सोचा ?

उत्तर – अस्थियाँ मांगे जाने पर महर्षि दधीचि ने सोचा कि मैं धन्य हो गया |

(घ) नैमिषारण्य में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में मेला क्यों लगता है ?

उत्तर – नैमिषारण्य में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में महर्षि दधीचि की स्मृति में मेले का आयोजन होता है |

प्रश्न (2) : पाठ की घटनाओं को सही क्रम दीजिए –

(क) देवताओं और असुरों में युद्ध छिड़ना |

(घ) इंद्र का ब्रह्मा जी के पास जाना |

(ग) इंद्र का ब्रह्मा जी से असुरों पर विजय के बारे में उपाय पूछना |

(ख) इंद्र का महर्षि दधीचि के पास जाना |

(छ) महर्षि दधीचि का प्राण त्यागना |

(ड.) दधीचि की अस्थियों से वज्र बनाया जाना |

(च) वृत्तासुर का संहार |

प्रश्न (3) : जनमानस की भलाई के लिए महर्षि दधीचि ने अपने प्राण त्याग दिए | त्याग का यह एक अनूठा उदाहरण है | आप के समक्ष भी कभी-कभी ऐसी स्थितियां आती हैं , तब आप क्या करेंगे ? यदि –

(क) आपके किसी साथी के पास किताब खरीदने के लिए पैसे न हों |

उत्तर- अगर मेरे पास पुरानी किताबें होगीं तो उसे दे दूँगा या उसकी समस्या को अपने पिताजी से बताऊंगा | साथ ही पिता जी को अपने साथी की मदद करने के लिए अनुरोध करूँगा |

(ख) आपको स्कूल जाने के लिए देर हो रही हो, और घर में खाना तैयार न हो |

उत्तर – जो भी घर पर खाना बनाता है उससे बात करेंगे और खाना न ले जाने पर होने वाली समस्या से अवगत करायेंगे |

(ग) दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे हों |

उत्तर- सबसे पहले झगड़े की वजह पता करना जरूरी होता है तभी समझाया जाना चाहिए | इसलिए मैं झगड़े का कारण जानने के बाद समझाने का प्रयास करूंगा |

(घ) कोई व्यक्ति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहा हो |

उत्तर – उसको बताएँगे की सभी सरकारी संपत्तियां देश के नागरिकों द्वारा दिए गए टैक्स से ही बनायी जाती हैं | अतः उसे समझायेंगे कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचा कर वह अपना ही नुकसान कर रहा है |

प्रश्न (4) : ‘त्याग मानव का सर्वोपरि गुण है’ इस पर शिक्षक / शिक्षका से चर्चा कर दस वाक्य लिखिए |

उत्तर – दस वाक्य निम्नलिखित हैं –

(1) त्याग की भावना अत्यंत पवित्र होती है।

(2) त्याग करने वाले पुरुषों ने ही संसार को प्रकाशमान किया है।

(3) त्याग में ही सुख है।

(4) त्याग करने वाला सदैव याद किया जाता है |

(5) रामचंद्र जी ने त्याग का एक वेमिसाल उदाहरण पेश किया |

 (6) राज्य का त्याग कर वन में जाने से उन्होंने समाज में उच्चतम मानदंड स्थापित किया।

(7) क्रोध छोड़ना भी त्याग है |

(8) त्याग से मनुष्य ईश्वर को प्राप्त कर सच्चे सुख व शांति का लाभ पाता है |

(9) त्याग से तत्काल शांति की प्राप्ति होती है |

(10) मनुष्य यदि स्वार्थ और अहंकार को त्याग कर मानवता की राह पर चले तो उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग जैसा सुख मिल सकता है।

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 6 Chapter 2 महर्षि दधीचि पाठ के प्रश्न उत्तर . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!