बेसिक शिक्षा में समृद्ध कार्यक्रम

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई का 1.5 वर्ष बर्बाद हो गया है | जिसकी भरपाई कर पाना कठिन कार्य है | बच्चों के सीखने के क्रम को पुनः कैसे जोड़ें , जिससे वे सहजता के साथ सीखने की प्रक्रिया से जुड़ पायें | यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है | इस पोस्ट में जानेंगे कि समृद्ध कार्यक्रम Samriddh Program क्या है, भाषा और गणित की समृद्ध शिक्षक संदार्शिका में क्या कार्यक्रम निर्धारित है| साथ ही समृद्ध मॉड्यूल भाषा, गणित pdf डाउनलोड करें |

समृद्ध कार्यक्रम (Samriddh module Program)

इस प्रोग्राम के तहत उपचारात्मक शिक्षण के लिए मॉड्यूल में 3 प्लान हिंदी के लिए और 3 प्लान गणित के लिए दिए गए हैं| इसका प्रशिक्षण वर्ष के प्रारम्भ में कराया जा चुका है | समृद्ध शिक्षण संदार्शिकाएं लगभग सभी विद्यालयों को प्राप्त हो चुकी होंगी |

समृद्ध कार्यक्रम कितने समय तक संचालित करने का प्रावधान है ?

विभागीय आदेशों से स्पष्ट है कि भाषा और गणित के लिए 8 सप्ताह की कार्ययोजना प्रस्तावित है |

यह समृद्ध कार्यक्रम नवीन समय-सारणी के अनुरूप ही संचालित किया जाएगा| जिसमें समय-समय पर परिवर्तन संभव है |

समृद्ध मॉड्यूल भाषा

भाषा के समृद्ध मॉड्यूल में तीन प्लान्स द्वारा शिक्षण कार्य किया जाएगा | ये निम्नलिखित हैं-

(1) समृद्ध कार्यक्रम शिक्षक संदर्शिका कक्षा-1

(2) समृद्ध कार्यक्रम शिक्षक संदर्शिका कक्षा- 2 व 3

(3) समृद्ध कार्यक्रम शिक्षक संदर्शिका कक्षा- 4 व 5

भाषा उपचारात्मक शिक्षण हेतु सहायक सामग्री –

  • चित्रात्मक पोस्टर ( 90 चार्ट )
    • चित्र चार्ट
    • कविता पोस्टर
    • कहानी पोस्टर
  • कलरव पाठ्यपुस्तकें
  • उपचारात्मक अभ्यास पुस्तकें
  • सहज पुस्तिकाएं
  • भाषा की आधारशिला क्रियान्वयन संदार्शिकाएं
  • समृद्ध प्रोग्राम भाषा की शिक्षक संदर्शिकायें

भाषा की समृद्ध शिक्षक संदर्शिकाओं की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें|

समृद्ध मॉड्यूल गणित

गणित के समृद्ध कार्यक्रम में भी तीन प्लान्स द्वारा शिक्षण कार्य किया जाएगा| लेकिन ये प्लान भाषा के प्लान से थोड़ा भिन्न हैं | ये निम्नलिखित हैं-

(1) समृद्ध स्तर-1 कक्षा- 1 व 2

(2) समृद्ध स्तर-2 कक्षा- 3 व 4

(3) समृद्ध स्तर-3 कक्षा- 5

गणित उपचारात्मक शिक्षण हेतु सहायक सामग्री –

गणित की समृद्ध शिक्षक संदर्शिकाओं की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें|

विशेष ध्यान देने योग्य बातें

शून्य सप्ताह में आरंभिक आकलन होना है| किस प्रकार हम स्तर और समूह निर्धारण करेंगे | विस्तारपूर्वक समझने के लिए समृद्ध हस्तपुस्तिका भाषा और समृद्ध हस्तपुस्तिका गणित पर क्लिक करके पढ़ें|

समृद्ध मॉड्यूल पीडीऍफ़ डाउनलोड

समृद्ध मॉड्यूल भाषा स्तर 1 pdfDownload now
समृद्ध मॉड्यूल भाषा स्तर 2 pdfDownload now
समृद्ध मॉड्यूल भाषा स्तर 3 pdfDownload now
समृद्ध मॉड्यूल गणित स्तर 1 pdfDownload now
समृद्ध मॉड्यूल गणित स्तर 2 pdfDownload now
समृद्ध मॉड्यूल गणित स्तर 3 pdfDownload now
RELATED POSTS :

You have just read Samriddh module in hindi and module pdf download. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH. textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8.along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!