समृद्ध शिक्षक संदर्शिका भाषा

मिशन प्रेरणा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से, बच्चों के लिए विद्यालय खुलने के पश्चात 100 दिन का एक विशेष उपचारात्मक शिक्षण अभियान चलाया जाएगा | किस प्रकार हिंदी भाषा उपचारात्मक शिक्षण किया जाय ? इसकी रूपरेखा समृद्ध माड्यूल Hindi Samriddh module की शिक्षक संदर्शिकाओं में विस्तार से दी गयी है | इस पोस्ट में हम भाषा के समृद्ध मॉड्यूल के विषय में विस्तार से जानेंगे |

Hindi Samriddh Module

उपचारात्मक शिक्षण के दौरान कक्षा 1 व 2 के लिए भाषा के तीन कालांश होंगे | जबकि कक्षा 3, 4 व 5 के लिए भाषा के 2 कालांश निर्धारित किये गए हैं |

बेसलाइन आकलन

100 दिन उपचारात्मक शिक्षण प्रारंभ करने से पूर्व कक्षा 1 को छोड़कर सभी कक्षा के बच्चों का प्रारम्भिक आकलन किया जाएगा | स्तर -1 को छोड़कर शेष दोनों के लिए परीक्षण प्रपत्र शिक्षक संदर्शिका (भाषा) में दिया गया है |

बेसलाइन आकलन (आरंभिक परीक्षण) कैसे करें ?

  • प्रारम्भिक परीक्षण के लिए समृद्ध मॉड्यूल की भाषा संदर्शिका में पठन कार्ड दिए गए हैं |
  • बच्चों से पठन कार्ड पढ़ाया जाएगा और स्कोरिंग प्रपत्र में नोट करते रहेंगे |
  • शब्द कार्ड और स्कोरिंग प्रपत्र एक ही तालिका में दिए गए हैं |
  • कक्षा 2 व 3 के लिए शब्द कार्ड और कक्षा 4 व 5 के लिए पाठ कार्ड दिया गया है |
  • स्कोरिंग से सम्बंधित सभी नियम मॉड्यूल में दिए गए हैं |

समृद्ध मॉड्यूल भाषा के तीन प्लान

शिक्षक संदर्शिका भाषा स्तर-1 (केवल कक्षा 1 के लिए)

यह संदर्शिका कक्षा 1 के बच्चों के लिए है |इस मॉड्यूल में 8 सप्ताह की योजना दी गयी है |

जिसमें साप्ताहिक और दैनिक कार्ययोजना का विस्तार से वर्णन किया गया है |इसमें ध्वनि चेतना पर काम , वर्ण मात्रा पर काम , कहानी कविता , चित्र पर कैसे कार्य करेंगे. यह भी समझाया गया है |

कक्षा 1 में विशेष बात है की इसमें प्रारम्भिक परीक्षण नहीं किया जाएगा |

समूहवार आयोजित होने वाली गतिविधियाँ

  • केवल समूह -1
    • कालांश 1 : कक्षा में अनुकूल वातावरण बनाने के लिए गतिविधियाँ , कविता / कहानी पोस्टर पर कार्य , कहानी पर कार्य , कहानी पर कार्य , चित्र पर चर्चा
    • कालांश 2 और 3 : ध्वनि चेतना , वर्ण पहचान पर कार्य , मात्रा पहचान पर कार्य , ब्लेंडिंग पर कार्य , शब्द पठन पर कार्य, डिकोडिंग पर कार्य

सहायक सामग्री

कलरव पाठ्यपुस्तक -1 , चित्र , कविता , कहानी पोस्टर ,कलरव कार्यपुस्तिका

शिक्षक संदर्शिका भाषा स्तर-2 (कक्षा 2 और 3 के लिए)

इस मॉड्यूल में यह बताया गया है कि कक्षा 2 व 3 के बच्चों को सहज कैसे करें | इसमें डिकोडिंग और मौखिक भाषा विकास , साप्ताहिक आकलन और पुनरावृत्ति आदि का विस्तार से वर्णन है |

इस स्तर में वर्ण मात्रा की पहचान , शब्द स्तर और वाक्य स्तर पर काम करेंगे |साथ ही मौखिक भाषा विकास पर काम किया जाएगा |

कक्षा 2 व 3 के बच्चों का आरम्भिक परीक्षण किया जाएगा |

बेसलाइन आकलन के बाद 2 समूहों में निम्न प्रकार से शिक्षण कार्य किया जाएगा|

कक्षा 2 और 3 के लिए समूह निर्धारण

मॉड्यूल के बेसलाइन आकलन प्रपत्र में 20 शब्दों का एक प्रपत्र दिया गया है | प्रत्येक बच्चे से शब्द कार्ड पढ़ाया जाएगा और साथ-साथ दिए गये प्रारूप पर उसकी उपलब्धि अंकित करेंगे | बच्चों की उपलब्धि के आधार पर स्तर / समूह निर्धारण किया जाएगा |

बच्चों की उपलब्धिनिर्धारित समूह
10 या उससे कम शब्द पढ़ पानासमूह 1
11 या उससे अधिक शब्द पढ़ पानासमूह 2

समूहवार आयोजित होने वाली गतिविधियाँ

  • समूह -1
    • कालांश 1 : कक्षा में अनुकूल वातावरण बनाने के लिए गतिविधियाँ , कविता / कहानी पोस्टर पर कार्य , कहानी पर कार्य , कहानी पर कार्य , चित्र पर चर्चा
    • कालांश 2 : वर्ण / मात्रा पहचान और शब्दों पर कार्य , अभ्यास पुस्तिका (स्तर-1) पर अभ्यास कार्य , सहज-1 पर कार्य – पठन और मौखिक कार्य
  • समूह -2
    • कालांश 1 : कक्षा में अनुकूल वातावरण बनाने के लिए गतिविधियाँ , कविता / कहानी पोस्टर पर कार्य , कहानी पर कार्य , कहानी पर कार्य , चित्र पर चर्चा
    • कालांश 2 : वर्ण / मात्रा पहचान शब्द और वाक्य पर कार्य , अभ्यास पुस्तिका (स्तर-2) पर अभ्यास कार्य , सहज-1 और 2 शब्द पर कार्य – पठन और मौखिक कार्य
शिक्षक संदर्शिका भाषा स्तर-3 (कक्षा 4 और 5 के लिए)

इसमें मुख्य रूप से स्कूल शुरू होने पर बच्चों को सहज कैसे करें | इस स्तर में डिकोडिंग और मौखिक भाषा विकास , साप्ताहिक आकलन और पुनरावृत्ति पर विस्तार से कार्ययोजना दी गयी है |

इस संदर्शिका में आठ सप्ताह की योजना , साप्ताहिक योजना और दैनिक योजना भी विस्तार से दी गयी है |

कक्षा 4 व 5 के बच्चों का आरम्भिक परीक्षण किया जाएगा |

बेसलाइन आकलन के बाद 2 समूहों में निम्न प्रकार से शिक्षण कार्य किया जाएगा|

कक्षा 4 और 5 के लिए समूह निर्धारण

मॉड्यूल के बेसलाइन आकलन प्रपत्र में 30 शब्दों का एक पठन कार्ड दिया गया है | प्रत्येक बच्चे से पठन कार्ड पढ़ाया जाएगा और साथ-साथ दिए गये प्रारूप पर उसकी उपलब्धि अंकित करेंगे | बच्चों की उपलब्धि के आधार पर स्तर / समूह निर्धारण किया जाएगा |

बच्चों की उपलब्धिनिर्धारित समूह
15 या उससे कम शब्द पढ़ पानासमूह 1
16 या उससे अधिक शब्द पढ़ पानासमूह 2

समूहवार आयोजित होने वाली गतिविधियाँ

  • समूह -1
    • कालांश 1 : वर्ण एवं मात्रा पहचान पर कार्य , ब्लेंडिंग ( शब्दों को तोड़कर पढ़ना ) पर कार्य, शब्द और वाक्य पठन, सिखाए गए वर्ण/अक्षर को उच्चारित करते हुए कॉपी में लिखना, ग्रिड से शब्द बनाकर लिखना और पढ़ना, अन्य शब्द / वाक्य आधारित लेखन कार्य
    • कालांश 2 : डिकोडिंग और पठन पर कार्य , पाठ्यपुस्तकों पर आधारित अभ्यास कार्य (लेखन कार्य)
  • समूह -2
    • कालांश 1 : कविता और कहानी को हाव-भाव के साथ सुनाना, कविता कहानी को बच्चों द्वारा पढ़ना और पढ़कर चर्चा करना, चर्चा के माध्यम से कविता/कहानी को बच्चों के अनुभव से जोड़ना, पाठ पर आधारित कई गतिविधियाँ
    • कालांश 2 : डिकोडिंग और पठन पर कार्य , पाठ्यपुस्तकों पर आधारित अभ्यास कार्य (लेखन कार्य)

Still Updating………

RELATED POSTS :

You have just read Samriddh module of hindi for prerna utsav program. If you have any suggestions regarding Samriddh Module Hindi, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH.

textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8.

along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!