बिग बुक (चित्रात्मक कहानी की पुस्तक)

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में निपुण भारत मिशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है | इसके अंतर्गत कक्षा 1,2 और 3 में 22 सप्ताह की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण योजना पर कार्य किया जा रहा है | भाषा शिक्षण में मौखिक भाषा विकास के लिए विभाग द्वारा कई प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है | उनमें से एक पुस्तक ‘बिग बुक’ (Big Book) के बारे में बताने जा रहे हैं | यहाँ से बिग बुक का pdf डाउनलोड कर सकते हैं |

बिग बुक (Big Book)

बच्चों को प्रिंट से परिचित कराने एवं उन्हें पठन की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए बिग बुक पर कार्य किया जाएगा | यह पुस्तकें बड़े आकार की हैं, जिसमें चित्रों की भरमार है | चित्रों को कहानी के क्रम में व्यवस्थित किया गया है | नीचे कहानी लिखी गई है |

बिग बुक पर कैसे कार्य करें, यह प्रश्न मन में बार-बार आता होगा | आपको सबसे पहले बच्चों को बिग बुक पुस्तकें देखने के लिए देनी होंगी | फिर हम उनसे चित्रों के आधार पर कहानी अनुमान लगाने के लिए कहेंगे | बच्चों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को श्यामपट पर अंकित करते रहेंगे | जब पूरी कहानी का बच्चे अनुमान लगा लें, तो शिक्षक द्वारा कहानी पढ़कर सुनायी जायेगी |

इसके पश्चात शिक्षक एक-एक शब्द का उच्चारण करेंगे और बच्चे उसका दोहराव करेंगे | यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब बच्चों से एक-एक करके पठन कार्य कराया जाएगा और गलत पढ़ने पर सही उच्चारण कराएँगे |

बिग बुक पीडीऍफ़ (Big Book Pdf)

नीचे तालिका में बिग बुक की पीडीएफ दी जा रही है | Download बटन पर क्लिक करके आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं | बटन पर क्लिक करके कुछ समय इन्तजार करें |

हाथी और बकरी PdfDownload Pdf
माँ और बच्चे PdfDownload Pdf
मुर्गी के तीन चूजे PdfDownload Pdf
शेर की गुफा PdfDownload Pdf
चिड़िया PdfDownload Pdf

If you have any suggestions regarding Big Book pdf, please send to us as your suggestions are very important to us.

Contact Us :
Important Links :
error: Content is protected !!