चाणक्य : कक्षा 8 हमारे आदर्श पाठ 4

Solution for SCERT UP Board book महान व्यक्तित्व “हमारे आदर्श” कक्षा 8 पाठ 4 चाणक्य solution pdf. If you have query regarding Class 8 Mahan Vyaktitva “Hamare Aadarsh” chapter 4 Chanakya, please drop a comment below.

चाणक्य

Exercise (अभ्यास)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1 : चाणक्य का पूरा नाम क्‍या था ? उन्हें अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- चाणक्य का पूरा नाम ” विष्णु गुप्त चाणक्य ” था | उन्हें कौटिल्य नाम से भी जाना जाता है |

2 : नंदवंशीय शासक घनानंद ने चाणक्य को किस पद पर नियुक्त किया ?

उत्तर- नन्दवंशीय शासक घनानंद ने चाणक्य को पाटलिपुत्र की दानशाला का प्रबंधक नियुक्त किया |

3 : चाणक्य की नयी रणनीति के अनुसार चंद्रगुप्त के मगध पर आक्रमण करने का क्या परिणाम हुआ?

उत्तर- चाणक्य की नयी रणनीति के अनुसार चन्द्रगुप्त ने पाटलिपुत्र पर आक्रमण न करके छोटे सीमान्त क्षेत्रों पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की | इसके पश्चात पाटलिपुत्र पर आक्रमण किया जिसमें घनानंद मारा गया और मगध पर अधिकार प्राप्त कर लिया |

4 : चाणक्य के अनुसार राजा में कौन-कौन से विशिष्ट गुण होने चाहिए ?

उत्तर- चाणक्य के अनुसार राजा को धर्मनिष्ठ, सत्यवादी, कृतज्ञ, बलशाली, वृद्धों का सम्मान करने वाला, उत्साही, विनयशील, विवेकी, निर्भीक, न्यायप्रिय, मृदुभाषी तथा कार्य निपुण होना चाहिए |

5 : चाणक्य के अनुसार लोक कल्याणकारी राज्य के क्या कर्तव्य होने चाहिए ?

उत्तर- चाणक्य के अनुसार लोक कल्याणकारी राज्य के निम्न कर्तव्य होने चाहिए –

  • आकस्मिक एवं प्राकृतिक आपदाओं से प्रजा की रक्षा करे |
  • लोगों की शिक्षा की व्यवस्था करे |
  • व्यापारी, साहूकार, अधिकारी, कर्मचारी आदि के शोषण से प्रजा की रक्षा करे |
  • क्रय-विक्रय के नियम निर्धारित करे |
  • राज्य के अपंग, शक्तिहीन, वृद्ध, रोगी और दीं-दुखियों का पालन-पोषण करे |

6 : दिए गए वाक्‍यों में से सही उत्तर छाँटिए –

(क) चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य की बुद्धिमत्ता और कूटनीति के कारण –

  • चाणक्य को अपना परामर्शदाता नियुक्त किया।
  • चाणक्य को अपना अमात्य (मंत्री) नियुक्त किया।
  • चाणक्य को अपना ‘महामात्य’ (प्रधानमंत्री) नियुक्त किया।

(ख) चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक –

  • 298 ई0पू0 किया।
  • 312 ई0पू0 किया।
  • 321 ई0पू0 किया।

योग्यता विस्तार :

भारत के मानचित्र में बिहार राज्य में मगध, पाटलिपुत्र (पटना) नालंदा ढूँढ़िए | जानकारी प्राप्त कीजिए कि नालंदा और तक्षशिला क्‍यों प्रसिद्ध हैं ?

उत्तर- छात्र स्वयं करें |

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 8 Chapter 4 . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!