राजधर्म

Solution for SCERT UP Board book कक्षा 7 मंजरी दीक्षा पाठ 2 राजधर्म solution pdf. If you have query regarding Class 7 Manjari Diksha Chapter 2 Rajdharm, please drop a comment below.

राजधर्म

Exercise ( अभ्यास )
कुछ करने को :

प्रश्न ( 1 ) : अपने आस-पास के क्षेत्र में पाए जाने वाले बरगद , पीपल , पाकड़ , या अन्य वृक्षों को निकट से देखिये और उन पर बैठे पक्षियों के क्रियाकलापों को अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए |

उत्तर – छात्र स्वयं करें |

प्रश्न ( 2 ) : बरगद के वृक्ष का चित्र बनाइए |

उत्तर – छात्र स्वयं करें |

प्रश्न ( 3 ) : इस पाठ के आधार पर आप भी दो सवाल बनाइए |

उत्तर – 1. बोधिसत्व कहाँ रहते थे ?

           2. राजा ब्रह्मदत्त किसके आश्रम पहुंचे ?

प्रश्न ( 4 ) : लिखिए – इस कहानी को पढ़ने के बाद आप क्या करेंगे ? क्या नहीं करेंगे ?

उत्तर – क्या करेंगे – अधर्म और अन्याय का रास्ता छोड़ दूंगा |

क्या नहीं करेंगे – कभी किसी को कष्ट नहीं पहुचाएंगे |

विचार और कल्पना :

प्रश्न ( 1 ) : इस पाठ में एक अच्छे राजा के आवश्यक गुण बताये गए हैं |आपके विचार में किसी राजा / श्रेष्ठ व्यक्ति / नेता में कौन-कौन से गुण होने चाहिए ? उन्हें लिखिए |

उत्तर – उसे कर्तव्यपरायण , न्यायप्रिय और धर्मप्रिय होना चाहिए |

प्रश्न ( 2 ) : जब राजा ने अन्याय और अधर्म के साथ राज्य किया होगा , तब उसकी प्रजा को क्या-क्या कष्ट भोगने पड़े होंगे ?

उत्तर – चारों तरफ अशांति और अराजकता का माहौल बन गया होगा और लूटपाट , चोरी , हत्याएं आदि की घटनाएं बढ़ गई होंगी | जिससे सारी प्रजा दुखी और परेशान हुई होगी |

प्रश्न ( 3 ) : बोधिसत्व जंगल के पके गोदे खाते थे जो शक्कर के समान मीठे थे | आप उनके द्वारा खाए हुए उन फलों के नाम लिखिए जो एक बीज वाले हों , अनेक बीज वाले हों |

उत्तर – एक बीज वाले फल – आम , जामुन 

अनेक बीज वाले फल – अमरूद , सेब 

कहानी से :

प्रश्न ( 1 ) : ब्रह्मदत्त राजा क्यों प्रसिद्ध था ?

उत्तर – राजा ब्रह्मदत्त अपनी न्यायपरायणता  के लिए प्रसिद्ध था |

प्रश्न ( 2 ) : राजा ब्रह्मदत्त वेश बदलकर क्यों घूमता था ?

उत्तर – राजा ब्रह्मदत्त वेश बदलकर इसलिए घूमते थे कि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाय जो उनका दोष बता सके |

प्रश्न ( 3 ) : बोधिसत्व ने राजा को गोदों के मीठे और स्वादिष्ट होने का क्या कारण बताया ?

उत्तर – बोधिसत्व ने बताया कि राजा के धार्मिक और न्यायप्रिय होने पर सभी वस्तुएं मधुर और शक्तिवर्धक होती है |

प्रश्न ( 4 ) : राजा ने अधर्म और अन्याय से राज्य करना क्यों शुरू किया ?

उत्तर – राजा ने बोधिसत्व के कथन की परीक्षा लेने के लिए अधर्म और अन्याय से राज्य करना शुरू किया |

प्रश्न ( 5 ) : ‘ राजा के धर्म विमुख होने पर सारा राज्य दुःख को प्राप्त होता है ‘ कथन का आशय बताइए |

उत्तर – जब राजा धर्म का अनुसरण करता है , तो शेष प्रजा भी धर्म का मार्ग अपनाती है उसी प्रकार राजा के धर्म विमुख होने पर प्रजा भी उसी मार्ग का अनुसरण करती है और सारा राज्य दुःख को प्राप्त होता है |

भाषा की बात ( राजधर्म ) :

प्रश्न ( 1 ) : नीचे लिखे हुए वाक्य को ध्यान से पढ़िए –

‘ राजा ने सोचा कि जनपद में कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाय , जो उसके दोष बता सके | ‘ इस वाक्य में मुख्य वाक्य है – ‘ राजा ने सोचा | ‘ यह एक साधारण वाक्य है | इसके अतिरिक्त दो अन्य साधारण वाक्य हैं :-

( क ) कि जनपद में कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाय |

( ख ) जो उसके दोष बता सके |

दोनों वाक्य क्रमश: ‘कि’ और ‘जो’ के द्वारा जोड़े गए हैं | इन्हें संयोजक अव्यय कहते हैं | इन तीनों वाक्यों में दूसरा वाक्य पहले के अधीन है और तीसरा वाक्य दूसरे के अधीन |इस प्रकार तीन स्वतंत्र वाक्य आपस में मिलकर मिश्र वाक्य बने हैं |

नीचे लिखे मिश्रित वाक्यों से मुख्य और अधीन वाक्य अलग-अलग लिखिए –

( क ) वह ऐसे व्यक्ति को ढूँढता था , जो उसके दोषों को बता सके |

उत्तर – मुख्य वाक्य –  वह ऐसे व्यक्ति को ढूँढता था |

अधीन वाक्य –  जो उसके दोषों को बता सके  |

( ख ) अधर्म और अन्याय से राज करूंगा और देखूँगा कि बोधिसत्व की बात में कितनी सच्चाई है |

उत्तर – मुख्य वाक्य –  अधर्म और अन्याय से राज करूंगा और देखूँगा 

अधीन वाक्य –  कि बोधिसत्व की बात में कितनी सच्चाई है |

प्रश्न ( 2 ) : तुलना की दृष्टि से विशेषण शब्दों की तीन अवस्थाएं होती है – मूलावस्था , उत्तरावस्था और उत्तमावस्था | मूल शब्द में ‘तर’ एवं ‘तम’ लगाने से क्रमशः उत्तरावस्था एवं उत्तमावस्था बनती है , जैसे – श्रेष्ठ – श्रेष्ठतर – श्रेष्ठतम | यहाँ श्रेष्ठतर का अर्थ ‘ उससे श्रेष्ठ ‘ और श्रेष्ठतम का अर्थ ‘ सबसे श्रेष्ठ ‘ है |

इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों के तीनों रूप लिखिए –

गुरू  – गुरुत्तर – गुरूत्तम 

अधिक  – अधिकतर – अधिकतम 

उच्च  – उच्चतर – उच्चतम 

न्यून  – न्यूनतर – न्यूनतम 

सरल  – सरलतर – सरलतम 

प्रश्न ( 3 ) : नीचे कुछ शब्द और विलोम शब्द दिए गए हैं | उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर शब्द और उनके विलोम शब्दों के जोड़े बनाकर लिखिए –

अधार्मिक        धार्मिक 

सुगम              दुर्गम 

रहित              सहित 

गुण                अवगुण 

सरस              नीरस 

स्थूल               सूक्ष्म 

विषाद              हर्ष 

प्रश्न ( 4 ) : शब्द अन्त्याक्षरी को आगे बढाइए –

प्रबन्ध – धनवान – नदी – दयावान – नल – लालिमा – मनुष्य – यमराज – जंगल – लन्दन |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Manjari Chapter 2 राजधर्म. If you have any suggestions regarding राजधर्म, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!