गोपाल कृष्ण गोखले महान : व्यक्तित्व पाठ 29

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 महान व्यक्तित्व ( भारत की महान विभूतियाँ ) पाठ 29 गोपाल कृष्ण गोखले solution pdf. If you have query regarding Class 7 Mahan Vyakitva (Bharat ki mahan vibhutiya) chapter 29 Gopal Krishna Gokhale, please drop a comment below.

गोपाल कृष्ण गोखले

अभ्यास (Exercise)

प्रश्न 1: गोखले की दृष्टि में समाज में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करने के लिए सर्वोपरि आवश्यकता क्या थी ?

उत्तर : गोखले की दृष्टि में समाज में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करने के लिए सर्वोपरि आवश्यकता शिक्षा थी ।

प्रश्न 2: गांधी ने गोपाल कृष्ण गोखले को राजनैतिक गुरु क्यों माना ?

उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले के विनम्र स्वभाव तथा जन जागरण हेतु किए गए प्रयासों से प्रभावित होकर गांधी जी ने उनको अपना गुरु माना । गांधी जी ने गोखले से स्वराज प्राप्ति का तरीका सीखा ।

प्रश्न 3: केवल एक गोखले से हमारी रूह कॉपती है। उसके जैसे बीसियों और बन रहे हैं अब हम क्या करेंगे ?” -गोखले के बारे में यह टिप्पणी क्यों की गई ?

उत्तर : गरीबों की स्थिति में सुधार के लिए सन् 1905 में गोखले ने सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया सोसाइटी की स्थापना की। शीघ्र ही यह संस्था समाज सेवा करने को तत्पर युवा, उत्साही और निःस्वार्थ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण स्थल बन गई। इनमें अधिकांश कार्यकर्ता स्नातक थे। आदिवासियों का उत्थान करना, बाढ़ व अकाल पीड़ितों की मदद करना, स्त्रियों को शिक्षित करना और विदेशी शासन से मुक्ति के लिए संघर्ष करना इस संस्था के प्रमुख उद्देश्य थे। कार्यकर्ताओं पर गोखले का अत्यंत प्रभाव था, जिसे देखकर यह टिप्पणी की गई ।

प्रश्न 4: गोखले ने किन बातों के लिए सरकार पर बराबर दबाव बनाए रखा ?

उत्तर : गोखले ने निःशुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा को प्रारंभ करने, कृषि तथा वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अकाल राहत कोष का सही ढंग से इस्तेमाल करने हेतु सरकार पर बराबर दबाव बनाए रखा।

प्रश्न 5: अलीगढ़ कॉलेज पहुँचने पर गोखले का स्वागत वहाँ के छात्रों ने किस प्रकार किया ?

उत्तर : अलीगढ़ कॉलेज पहुँचने पर गोखले का स्वागत वहाँ के छात्रों ने उनकी बग्घी के घोड़े हटा दिए और स्वयं बग्घी में जुत गए। वे बग्घी को खींचते हुए ‘गोखले जिंदाबाद’ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए स्ट्रेची हाल तक ले आए।

प्रश्न 6: सही (1) अथवा गलत (X) का चिह्न लगाइए

क) गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म माना वाला गाँव में हुआ। (X)
ख) गोखले का अंग्रेजी भाषा पर असाधारण अधिकार था। (✓)
ग) गोखले सफल शिक्षक थे। (✓)
घ) गोपाल कृष्ण गोखले इंग्लैण्ड में भारत की सही तस्वीर प्रस्तुत नहीं कर पाए। (X)
ङ) गोखले कृषि तथा वैज्ञानिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते थे। (✓)

प्रश्न 7: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

क गोपाल कृष्ण गोखले के पिता………एवं माता………..थीं।
उत्तर : कृष्णाराव , सत्यभामा
ख) उन्होंने मुम्बई के………….कॉलेज से…………की परीक्षा उत्तीर्ण की।
उत्तर : एलिफिंस्टन , स्नातक
ग) गोखले को………….कहा जाता था।
उत्तर : जन्मजात प्राध्यापक
घ) गोखले ने…………….को अपने जीवन का परम लक्ष्य बना लिया था।
उत्तर : समाज सेवा

प्रश्न 8: सर्वेण्ट आफ इण्डिया सोसाइटी के क्या उद्देश्य थे? सूची बनाइए।

उत्तर : सर्वेण्ट आफ इण्डिया सोसाइटी के उद्देश्य निम्नलिखित थे –
i) आदिवासियों का उत्थान करना
ii) बाढ़ व अकाल पीड़ितों की मदद करना
iii) स्त्रियों को शिक्षित करना
iv ) विदेशी शासन से मुक्ति के लिए संघर्ष करना

Up Board Solutions for Class 7 Mahan Vyaktitva Chapter 29 गोपाल कृष्ण गोखले. If you have any suggestions regarding गोपाल कृष्ण गोखले, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!