समुद्र की गतियां

Here we have given the solution of SCERT UP Board textbook कक्षा 7 पृथ्वी और हमारा जीवन “हमारा भूमण्डल” पाठ 7 समुद्र की गतियां solution pdf, If you have query regarding Class 7 chapter 7 Samudra ki Gatiya, please drop a comment below.

समुद्र की गतियां

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर- संक्षेप में दीजिए-

(क) तरंगें कैसे बनती हैं ?

उत्तर : समुद्र में तरंगों का जन्म कई कारणों से होता है परंतु इसमें पवन सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है | तरंगे समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जल को धकेले जाने की प्रक्रिया के कारण बनती है|

(ख) ज्वार-भाटा क्‍या है तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं ?

उत्तर : सूर्य तथा चंद्रमा की आकर्षण शक्तिओ के कारण सागरीय जल के ऊपर उठकर आगे बढ़ने को ज्वार तथा सागरीय जल के नीचे गिरकर सागर की ओर पीछे लौटने को भाटा कहते हैं |

(ग) महासागरीय जल की गतियों के नाम लिखिंए।

उत्तर-महासागरीय जल की गतियों के नाम तरंग ज्वार भाटा सागरीय धाराएं और सुनामी के रूप में जाना जाता है|

(घ) प्रशान्त महासागर की पाँच प्रमुख जलधाराओं के नाम लिखिए ।

  1. क्यूरेशिया की धारा
  2. क्यूराइल की धारा
  3. उत्तरी विषुवत रेखीय धारा
  4. दक्षिण विषुवत रेखीय धारण
  5. पेरु की धारा|

(ड) अटलांटिक महासागर की पाँच प्रमुख जलधाराओं के नाम लिखिए |

  1. गल्फ स्ट्रीम जलधारा
  2. ब्राजील जलधारा
  3. कैनरी जलधारा
  4. उत्तर विषुवत रेखीय जलधारा
  5. लैब्राडोर जलधारा

(च) सुनामी क्‍या है तथा यह तरंग से किस प्रकार भिन्‍न है ?

उत्तर : महासागरीय जल की अन्य गति सुनामी है |सुनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है विनाशकारी लहरें| समुद्र की तलहटी में भूकंप आने से सुनामी लहरें उत्पन्न होती है| इनका तटीय भागों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है
तरंगे समुद्र की सतह पर पवनो द्वारा जल को धके ले जाने की प्रक्रिया के कारण बनती है |

प्रश्न-2. अन्तर स्पष्ट कीजिए-

(क) तरंग और ज्वार-भाटा।

उत्तर : तरंग जल के माध्यम से तरंग की गति करने की दर को तरंग कहते हैं |
ज्वार भाटा सूर्य तथा चंद्रमा की आकर्षण शक्तियों के कारण सागरीय जल के ऊपर उठकर आगे बढ़ने को ज्वार तथा सागरीय जल के नीचे गिरकर सागर की ओर पीछे लौटने को भाटा कहते हैं |

(ख) गर्म और ठण्डी जलधारा।

उत्तर : ठंडी जलधाराएं गुजरने से मार्ग के तापमान को अत्यंत कम कर देती हैं जिससे हिमपात की दशाएं उत्पन्न होती है |गर्म धाराओं के ऊपर प्रवाहित होने वाली हवाओं के कारण वर्षा ही होती है जलधाराएं पृथ्वी पर ऊष्मा संचरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |

(ग) धारा और प्रवाह

उत्तर : धारा कम चौड़ी और तेज गति वाली होती है तथा प्रवाह अधिक चौड़े और धीमी गति से बहने वाले जल का रूप होता है |

कारण बताइए-

(क) समुद्र का जल खारा होता है।

उत्तर : पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है महासागरों के रूप में जल की प्रचुरता के कारण हमारी पृथ्वी अनोखी है महासागरों का जल विभिन्न प्रकार के लवणों नमक की उपस्थिति के कारण इतना खारा होता है |

(ख) पूर्णमासी और अमावस्या को दीर्घ ज्वार आता है।

उत्तर- परिक्रमा करते हुए सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं तो सूर्य और चंद्रमा की सम्मिलित आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है| अत:वह समय सबसे अधिक ऊंचे ज्वार आती हैं उन्हें दीर्घ ज्वार कहते हैं यह स्थिति महीने में पूर्णिमा और अमावस्या को होती है |

(ग) उत्तर-पश्चिमी यूरोप के बन्दरगाह वर्ष भर आवागमन के लिए खुले रहते हैं।

उत्तर : गर्म जल धाराओं के प्रभाव के कारण ठंडे स्थानों के बंदरगाह साल भर खुले रहते हैं जैसे यूरोप महाद्वीप के उत्तर पश्चिमी तट के बंदरगाह वर्ष भर खुले रहते हैं |

(घ) मुख्य मत्स्य क्षेत्र वहाँ पाए जाते हैं जहाँ गर्म और ठण्डी जलधाराएँ मिलती हैं।

उत्तर : क्यों राइल की जलधारा जहां गर्म एवं ठंडी जल धाराओं के मिलने से यहां समुद्री कहां से मिलती हैं इसे मछलियां खाती है इसी कारण से यह क्षेत्र मत्स्य उद्योग के लिए विश्व विख्यात है |

सही विकल्प की पहचान कीजिए-

(क) ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का मुख्य कारण है-
(अ) पृथ्वी का घूर्णन
(ब) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण✔
(स) पवन

(ख) मीठे जल का सम्बन्ध है-
(अ) महासागर
(ब) सागर
(स) नदी ✔

Up board Solutions for Class 7 Geography Prithvi aur Hamara Jeevan Chapter 7 समुद्र की गतियां. If you have any suggestions regarding समुद्र की गतियां, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

In this section a detailed solution of all the SCERT UTTAR PRADESH textbooks of class 1 , class 2, class 3 , class 4, class 5 , class 6 , class 7 and class 8 as well as pdf of all the text books of primary and junior classes free download and the material related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!