कढ़ाई कला : गृह कौशल पाठ 8

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 गृहशिल्प (गृह कौशल) पाठ 8 कढ़ाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 7 Grihshilp Grih Kaushal chapter 8 Karhai Kala, please drop a comment below.

कढ़ाई कला

Exercise ( अभ्यास )

बहुविकल्पीय प्रश्न-

(i). रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) फ्रेम लगाकर काढने से झोल नहीं आता है।
(ख) कढ़ाई कच्चे रंग के धागे से नहीं करना चाहिए।
(ग) मछली काँटा स्टिच को उल्टी ओर से काढने पर शैड़ो वर्क की कढ़ाई बनती है।
(घ) कढ़ाई का नमूना नुकीली पेंसिल से उतारना चाहिए।

(ii). सही (✔) या गलत (x) का चिह्न लगाइए।

(क) रूमाल पर छोटे नमूने अच्छो लगते हैं। (✔)
(ख) काढते समय धागा दाँत से काटना चाहिए। (✖)
(ग) फ्रेम गोल होता है।✔
(घ) कच्चे रंग के धागे से कढ़ाई कर सकते हैं। ( ✖)

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) नमूना छापने के लिए दो आवश्यक वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर : नमूना छापने के लिए दो आवश्यक वस्तुओं के नाम ट्रेसिंग पेपर कार्बन पेपर पेन पेंसिल |

(ख) क्रास स्टिच किस प्रकार के कपड़े पर बनाई जाती है?

उत्तर : क्रॉस स्टिच मैटी के कपड़े पर बनाई जाती है |

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) कढ़ाई करने के किन्ही चार टॉकों के नाम लिखिए।

उत्तर : कढ़ाई करने के किन्ही चार टांको के नाम-
डाल स्टेम स्टिच, चैन स्टिच फूल, पत्ती लेजी डेजी, साटन स्टिच |

(ख) सुंदर कढ़ाई के लिए ध्यान रखने वाली दो बातों को लिखिए।

उत्तर : 1.वस्त्र पर नमूना साफ और स्पष्ट छपा हुआ हो और नमूना वस्त्र के अनुसार छोटा या बड़ा हो |

  1. कढ़ाई किए जाने वाले वस्त्र का रंग पक्का हो और धागों का रंग भी पक्का और चमकदार हो |

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न–

(क) ट्रेस करने की कौन-कौन सी विधियों हैं ? किन्हीं तीन विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर : ट्रेस करने की विधियां-

  1. कार्बन पेपर द्वारा छापना
  2. नील द्वारा छापना
  3. गेरू द्वारा नमूना छापना
  4. कासे से की कटोरी से नमूना छापना
  5. अक्स द्वारा नमूना उतारना

[1] कार्बन पेपर द्वारा छापना-

कार्बन पेपर लाल नीला काला और सफेद रंगों से मिलता है| वस्त्र के रंग के अनुसार कार्बन पेपर का चुनाव करना चाहिए| जिस रंग से छापने पर वस्त्र पर नमूना स्पष्ट दिखाई दे और करने में सुविधा हो उसी रंग से कार्बन पेपर से छापना चाहिए|

[2] नील द्वारा छापना

बाजार में नमूने की पुस्तिका मिलती है जिसमें छिद्रों द्वारा नमूने बने होते हैं थोड़ी सी नील स्ट्रीट में घोल लेते हैं |फिर नमूने के वस्त्र पर रखकर फिर लगा देते हैं ताकि कपड़ा और नमूना हिले नहीं इसके बाद नील के घोल में रुई डूबा कर हल्का सा निचोड़ कर नमूने के चित्र पर हल्की दबाव के साथ फेरने से नमूने वस्त्र पर छप जाता है कढ़ाई करने के बाद धोने से नींल धुल जाती है|

[3] गेरू द्वारा नमूना छापना

कार्बन पेपर ना मिलने पर इस विधि से भी नमूना ट्रेस कर सकते हैं |नमूने के पीछे की ओर गेरू घोलकर पोत देते हैं| सूखने के बाद गेरू वाला भाग कपड़े पर रखकर हल्के दबाव के साथ नमूने पर पेंसिल फेरना से नमूना वस्त्र पर छप जाता है |

(ख) कढ़ाई कला की उपयोगिता लिखिए।

उत्तर : कढ़ाई कला की उपयोगिता –

  • इसका ज्ञान व्यवहारिक है इसलिए हम अपने जीवन में इसे बहुत लाभ उठा सकते हैं |
  • मनचाहे वस्त्र पर मनचाही कढ़ाई कर सकते हैं |
  • घर के वस्त्रों पर कढ़ाई करके उसकी सुंदरता बढ़ा सकते हैं |
  • खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं |
  • कम खर्च में कढ़ाई करके आकर्षक वस्त्र मेजपोश चादर तैयार कर सकते हैं |

You have just read the Solutions for Class 7 Home Science Chapter 8 कढ़ाई कला. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson , please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!