बहता पानी निर्मला

Solution for SCERT UP Board book कक्षा 7 मंजरी दीक्षा पाठ 4 बहता पानी निर्मला solution pdf. If you have query regarding Class 7 Manjari Diksha Chapter 4 Bahta Pani Nirmala, please drop a comment below.

बहता पानी निर्मला

Exercise ( अभ्यास )
कुछ करने को :

प्रश्न (1) : यदि आपने बस/रेलगाड़ी से कोई यात्रा की हो तो यात्रा में लिए गए टिकट पर दी गयी जानकारी तथा निर्देश को लिखें |

उत्तर- रेल टिकट में गाड़ी संख्या और सीट संख्या लिखी होती है उसी के अनुसार हमें बैठना होता है |उसमें गाड़ी के आने का समय और जाने का समय भी लिखा होता है | साथ ही कुछ निर्देश भी लिखे होते हैं जैसे –

  • वरिष्ठ नागरिक यात्रा के दौरान माँगने पर आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें |
  • यह टिकट , सम्बंधित यात्रा अधिकार पत्र , जो टिकट लिया है , के साथ बैध है |
  • यह टिकट अहस्तांतरणीय है | आदि

प्रश्न (2) : ” मैंने लौटने का निश्चय ………………………गाड़ी घुमाकर शिवसागर पहुँचा |”

उत्तर – चार प्रश्न निम्न हैं –

  1. लेखक ने क्या निश्चय किया ?
  2. समूचा ट्रक कहाँ धंस गया था ?
  3. लेखक ने बिना गाड़ी घुमाए उल्टे गियर में कितनी दूरी तय की ?
  4. लेखक वापस होकर कहाँ पहुँचा ?
विचार और कल्पना :

प्रश्न ( 1 ) : आपने भी कोई न कोई यात्रा जरूर की होगी | उस यात्रा में कई प्रकार की समस्याएं आई होंगी | उन समस्याओं का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए |

उत्तर- छात्र अपना अनुभव लिखें |

प्रश्न (2) : आधे घंटे उस स्वर्गनसैनी पर बैठे-बैठे , असमिया , हिंदी और बांग्ला की खिचड़ी में लोगों को बताता रहा कि क्या करें ” इन परिस्थितियों में लेखक के मन में क्या-क्या भाव उत्पन्न हुए होंगे ? स्वयं को उस स्थान पर रखते हुए लिखिए |

उत्तर – लेखक के मन में बहुत सारी शंकाएं उत्पन्न हुई होंगी | अगर नाव डूब जाए तो क्या होगा ? रास्ते में मेरी मोटर खराब हो गई तो क्या होगा आदि |

यात्रावृत्त से :

प्रश्न (1) : लेखक ने यात्रा करने के कितने प्रकार बताए हैं और उन्होंने किस प्रकार की यात्रा की ?

उत्तर- लेखक ने यात्रा करने के दो प्रकार बताये हैं (१) किसी स्थान की यात्रा करने से पहले वहां जाने की पूरी तैयारी करना (२) दूसरे प्रकार में यात्रा करने की योजना कहीं की बनाइये और कहीं और चले जाइए |

लेखक ने पहले प्रकार की यात्रा की |

प्रश्न (2) : लेखक ने किन स्थानों की यात्रा की ?

उत्तर – लेखक सोनारी से निकले और घूमते हुए शिवसागर पहुँचे | बाढ़ आ जाने के कारण वे 12 दिन बाद शिवसागर से सोनारी के डाकबंगले वापस आ पाए |

प्रश्न (3) : लेखक ने अपनी यात्रा में किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया ?

उत्तर – लेखक ब्रश और मामूली सी ढिबरी सही कराने के चक्कर में सोनारी से शिवसागर गए | बाढ़ के कारण शिवसागर में उन्हें 12 दिन बड़ी कठिनाई में बिताना पड़ा होगा | ऐसा नहीं कि उन्होंने वापस आने का प्रयास नहीं किया , लेकिन वापसी के सारे रास्तों पर बहुत गहराई तक पानी भरा था | जिसमें से मोटर द्वारा वापस आना संभव नहीं था |

प्रश्न (4) : ‘वास्तव में जितनी यात्राएं स्थूल पैरों से करता हूँ उससे ज्यादा कल्पना के चरणों से करता हूँ |’ इस वाक्य से लेखक का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर – लेखक के कहने का आशय है कि अगर आप किसी स्थान की यात्रा की योजना बनाएं और वहां न जा पायें तो आप चाहें तो अपने मन की कल्पना से वहां पहुँचने का प्रयास करें | आपको बहुत आनंद की अनुभूति होगी |

प्रश्न (5) : ‘एक कील के वजह से सारा राज्य खो जाता है |’ कहावत को लेखक ने किस सन्दर्भ में कहा ?

उत्तर – लेखक ने एक ब्रुश और ढिबरी के चक्कर में जो परेशानियाँ झेलीं उसी के परिप्रेक्ष्य में यह कहावत कही |

प्रश्न (6) : नक्शा किस प्रकार हमारी सहायता करता है ?

उत्तर – नक़्शे की सहायता से दूर-दूर तक की यात्रा आसानी से की जा सकती है |

भाषा की बात :

प्रश्न (1) : पाठ में आए अंग्रेजी के शब्दों को छांटिए और उनके हिंदी अर्थ ढूंढकर लिखिए ?

उत्तर-

सीजन – मौसम

पैक – बंद करना

टिकट                –         अधिकार-पत्र

होटल                –          विश्रामालय

ब्रुश                   –           दातुन

मोटर                –            यंत्र

सीट                  –           बैठने का स्थान

बर्थ                   –           सोने का स्थान

रिजर्व                –           आरक्षित

प्रश्न (2) : ‘एक कील के वजह से सारा राज्य खो जाता है |’ यह एक कहावत है | ऐसी ही कहावतों को खोजिए और उनका अर्थ लिखिए |

उत्तर – सौ सुनार की एक लोहार की – कई व्यक्तियों की अपेक्षा उचित व्यक्ति को जिम्मेदारी देनी चाहिए |

आँख के अंधे नाम नयनसुख – गुण के विपरीत नामकरण

अपनी ढपली अपना राग – कोई भी दूसरे को नहीं सुन रहा , सब अपना ही बोले जा रहे हैं |

प्रश्न (3 ) : जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के साथ लगकर सम्बन्ध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ जुड़ते हैं उन्हें सम्बन्ध बोधक कहा जाता है | कुछ प्रमुख सम्बन्ध बोधक हैं – का , के, की, के लिए, के कारण, के अनुसार, की ओर | उचित सम्बन्ध बोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित वाक्यों को पूरा कीजिये –

(क) उसी के अनुसार छुट्टी लीजिये और टिकट करवाइए |

(ख) लड़ाई के कारण राज्य से हाथ धोना पड़ता है |

(ग) एक मामूली सी ढिबरी के लिए हम कैसी मुसीबत में पड़े |

(घ) नदी बढ़कर सड़क के बराबर आ गई |

(ड.) सड़क पर से हटकर किनारे की ओर जाने लगे |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Manjari Chapter 4 बहता पानी निर्मला . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!