बुनाई कला : गृह कौशल पाठ 9

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 गृहशिल्प (गृह कौशल) पाठ 9 बुनाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 7 Grihshilp Grih Kaushal chapter 9 Bunai Kala, please drop a comment below.

बुनाई कला

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

(i) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) घर पर स्वयं ऊनी वस्त्र बुनने से पैसा की बचत होती है।
(ख) क्रोशिया के हुक में धागा फँसाया जाता है।

(ii). निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य है।
(क) बड़ों का ऊनी वस्त्र हमेशा चटक रंगों से बनाया जाता है।(✖)
(ख) उत्तम किस्म के ऊन का ही प्रयोग करना चाहिए।(✔)

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) बच्चों के लिए किस प्रकार का ऊन लेना चाहिए ?

उत्तर : बच्चों के लिए मुलायम लेना चाहिए

(ख) किनारे के दो नमूनों का नाम लिखिए।

उत्तर : किनारे की साधारण नमूने चादर रुमाल मेजपोश साल साड़ी के किनारे इतिहास में किनारे के नमूने बनाकर उन्हें सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा सकता है |

(ग) क्रोशिया कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर : क्रोशिया दो प्रकार की होती है |

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) क्रोशिया का उपयोग लिखिए।

उत्तर : क्रोशिया का उपयोग बच्चों की फ्रॉक स्वेटर तथा मेजपोश बनाने में की जाती है |

(ख) बुनाई के विभिन्न नमूने के नाम लिखिए।

उत्तर : बुनाई के विभिन्न नमूने
1) चने जैसी बुनाई
2) कनखजूरे की बुनाई
3)चौकोर खाने वाली बुनाई
4)जालीदार बुनाई

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) ऊनी वस्त्रों की बुनाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर : ऊनी वस्त्रों की बुनाई करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने पर वस्त्र अच्छे ढंग से तैयार कर सकते हैं-

  • बुनाई करते समय अपने हाथ साफ रखें|
  • बॉर्डर के फंदे हमेशा दोहोरी उन से डालें|
  • बढ़ते बच्चों के स्वेटर फ्रॉक इत्यादि में आवश्यकता से अधिक फंदे डालने चाहिए क्योंकि बच्चों के स्वेटर जल्दी छोटे हो जाते हैं|
  • सलाइयां अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए |
  • स्वेटर की सिलाई उचित प्रकार से की जानी चाहिए |

(ख) चने जैसी बुनाई के नमूने की विधि लिखिए।

उत्तर : चने जैसी बुनाई-
एक सलाई पर 20 फंदे डालकर एक पूरी सलाई सीधा बुनिये उल्टी और से पूरी सलाई उल्टी बुन लीजिए|
तीसरी सलाई एक फंदा सीधा फिर दो फंदे को एक साथ मिलाकर एक जोड़ा बनाते हुए एक फंदा बुने बाकी बंदे को भी जोड़ा जोड़ा बनाकर बुने अंत में एक फंदा अकेला बचेगा उसे सीधा बुने सलाई पर गिने 11 फंदे होंगे|
चौथी सलाई को भी सीधा बुनेंगे पहला फंदा सीधा फिर दोनों सालाइयो के बीच से उनके नीचे से सीधा बुनते हुए एक फंदा बुने फिर बायी सलाई पर से एक फंदा सीधा बुने |इसी प्रकार का फंदा नीचे से ऊपर एक फंदा बाई सलाई से बुने |पूरी सलाई बुनने के बाद फंदे गिने |20 फंदे होने चाहिए |
पांचवी सलाई -पूरी सलाई सीधी बुने|
छठी सलाई -पूरी सलाई उल्टी बुने|
सातवीं सलाई -तीसरी सलाई की भांति बुने |
आठवीं सलाई – चौथी सलाई की तरह बुने |

You have just read the Solutions for Class 7 Home Science Chapter 9 बुनाई कला. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson , please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!