अकबर महान : कक्षा 7 महान व्यक्तित्व भारत की महान विभूतियाँ पाठ 12

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 महान व्यक्तित्व ( भारत की महान विभूतियाँ ) पाठ 12 अकबर महान solution pdf. If you have query regarding Class 7 Mahan Vyakitva (Bharat ki mahan vibhutiya) chapter 12 Akbar Mahan, please drop a comment below.

अकबर महान

अभ्यास (Exercise)

प्रश्न 1: अकबर अपनी किन विशेषताओं के लिए याद रखे जाएँगे?

उत्तर : अकबर ऐसे उल्लेखनीय शासकों में एक हैं, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय भावना, धार्मिक सहिष्णुता और निपुण शासन से भारत के इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त किया | वह विदेशी आतताई तैमूर और चंगेज खान के वंशज थे, किंतु उन्होंने अपने को पूरी तरह भारतीय बना लिया और देश के सर्वांगीण विकास के कार्यों में उसी प्रकार दत्त – चित्त होकर लगे रहे जैसे वे मूल रूप से भारतीय हो | भारत का इतिहास उन्हें सदैव ‘अकबर महान’ के रूप में रखेगा |

प्रश्न 2 :अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय क्यों चलाया ?

उत्तर : अकबर धर्म के मामलों में बहुत उदार थे | अपने राज में उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को अपना-अपना धर्म पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता दे रखी थी | वह देश मे न केवल राजनीतिक एकता स्थापित करना चाहते थे बल्कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावना भी कायम करना चाहते थे | इसी से प्रेरित होकर उन्होंने ‘ दीन- ए -इलाही’ नमक एक नया धर्म चलाया, जिसमें सभी धर्मों की अच्छी बातों को शामिल किया गया था | यह धर्म रूढ़ियों पर आधारित ना होकर तर्क पर आधारित था |

प्रश्न 3 : अकबर के दरबार में कौन-कौन से विद्वान रहते थे?

उत्तर : अकबर के दरबार में अबुल फ़ज़ल, फ़ैज़ी, तानसेन, बीरबल, राजा टोडरमल, राजा मानसिंह, अब्दुल रहीम खान-ऐ-खाना, हकीम हूकाम और मुल्लाह दो पिअज़ा जैसे विद्वान रहते थे, जिन्हें अकबर द्वारा नौ-रत्न की उपाधि दी गई थी |

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 7 Chapter 12 अकबर महान . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!