मीराबाई : कक्षा 7 महान व्यक्तित्व भारत की महान विभूतियाँ पाठ 11

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 महान व्यक्तित्व ( भारत की महान विभूतियाँ ) पाठ 11 मीराबाई solution pdf. If you have query regarding Class 7 Mahan Vyakitva (Bharat ki mahan vibhutiya) chapter 11 Mirabai, please drop a comment below.

मीराबाई

अभ्यास (Exercise)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 1 :बचपन में मीराबाई पर उनके दादा जी का क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर : मीराबाई के दादा राव दूदा जी वैष्णो भक्त थे | उनका अधिकांश समय भगवान की उपासना में बीता था | मीरा पर अपने दादा के विचारों और क्रियाओं का प्रभाव पड़ा और यहीं से उनके भक्ति भावना जागृत हुई |

प्रश्न 2 : मीराबाई के ससुराल वाले मीरा से क्यों अप्रसन्न थे ?

उत्तर : पति की मृत्यु के बाद मीराबाई श्री कृष्ण की पूजा और आराधना में और भी लीन रहने लगी इनकी भक्ति की चर्चा सुनकर दूर-दूर से साधु संत इनके दर्शन के लिए आने लगे | भजन गाते हुए कभी-कभी यह भक्ति में भाव विह्वल होकर नाचने लगती | संतो की मंडली भी इनके साथ भाव भक्त में डूब कर नाचने लगती मीराबाई के ससुराल वालों को यह बात पसंद नहीं थी |

प्रश्न 3 : मीराबाई के पदों ने जन सामान्य को अधिक प्रभावित क्यों किया ?

उत्तर : मीराबाई मे अभूतपूर्व काव्य क्षमता थी | उनकी रचनाओं में ब्रजभाषा राजस्थानी ;गुजराती भाषा के शब्द मिलते हैं| वस्तुतः उन्होंने काव्य रचना करने के उद्देश्य से यह पद नहीं लिखे बल्कि अपने मन के भाव को सीधे सरल शब्दों में व्यक्त किया है| कहते हैं जो बात हृदय से निकलती है वह हृदय पर सीधा प्रभाव डालती हैं | यही कारण था कि मीरा के पदों ने जन-जन को प्रभावित किया |

प्रश्न 4 : सही कथन के सामने ( ✓) का निशान तथा गलत कथन के सामने (X) का निशान लगाइए-

अ :पति की मृत्यु के बाद मीराबाई का मन कृष्ण भक्ति में नहीं लगता था। ( X)

ब : मीराबाई के ऊपर अपने दादा जी के संस्कारों का बहुत प्रभाव पड़ा। (✓)

स : राणा विक्रम सिंह ने मीरा को तरह-तरह के कष्ट दिये। (✓)
द :मीराबाई का देहावसान मेवाड़ में हुआ। ( X)

य : मीराबाई की रचनाओं में ब्रजभाषा, राजस्थानी, गुजराती भाषा के शब्द मिलते हैं । (✓)

प्रश्न 5 निम्नलिखित पदों को पूरा कीजिए-

क : विष का प्यालो राणा जी भेज्यों पीवत मीरा हंसी रे |
ख : मेरे तो गिरधर गोपाल; दूसरों ना कोई |

प्रश्न 6 : सही मिलान कीजिए-

क. मीराबाई मेवाड़ के रतन सिंह राठौर की ——– एक मात्र कन्या थी |
ख. मीराबाई की रचनाओं में ब्रजभाषा क. राजस्थानी ——– गुजराती भाषा के शब्द मिलते है |

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 7 Chapter 11 मीराबाई . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!