धुलाई कला : गृह कौशल पाठ 12

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 गृहशिल्प (गृह कौशल) पाठ 12 धुलाई कला solution pdf. If you have query regarding Class 7 Grihshilp Grih Kaushal chapter 12 Dhulai Kala, please drop a comment below.

धुलाई कला

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) भिन्न-भिन्न प्रकार के वस्त्र भिन्न-भिन्न तंतुओ द्वारा निर्मित होते हैं।
(ख) ऊनी वस्त्रों को धोने से पूर्व कागज पर उनकी नाप उतार लें।

प्रश्न 2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न-

(क) ऊनी वस्त्र कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर : ऊनी वस्त्र दो प्रकार के होते हैं|

  1. हाथ से बुने
  2. मशीन से बुने

(ख) नील किन वस्त्रों में देते हैं ?

उत्तर : नील सफेद वस्त्रों पर देते हैं |

प्रश्न 3. लघुउत्तरीय प्रश्न-

(क) रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए ?

उत्तर : रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए बाद में अंदाज से पानी लेकर थोड़ा सा सिरका डालकर वस्त्रों को डुबोकर तुरंत निकाल ले |

(ख) वस्त्रों में इस्त्री करने से क्या लाभ है ?

उत्तर : इस्त्री करने से लाभ-

  1. वस्त्रों की सिलवटें दूर होती हैं|
  2. वस्त्र आकर्षक और सुंदर लगते हैं |
  3. वस्त्रों में चमक आ जाती है|
  4. कपड़ों में क्रीज मोड बनी रहती है |

प्रश्न 4. दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

(क) ऊनी वस्त्र धोते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए ?

उत्तर : ऊनी वस्त्रों को धोते समय ध्यान देने योग्य बातें-

  • धोने से पूर्व धूल को अच्छी तरह झाड़ ले |
  • यह गर्म कपड़े फटे हो तो उन्हें रफू करा लें |
  • इजी या रीठे में धोये |
  • रंग छोड़ने वाले गर्म कपड़े अलग धोये |
  • हल्के गुनगुने पानी में धोये |
  • बरस से रगड़ कर न धोएं |
  • ऊनी वस्त्रों को कभी भी ऐठ कर या मोड़ कर न निचोड़े|
  • हैंगर या रस्सी पर ना टांगे एवं धूप में ना सुखाएं |
  • समतल चारपाई पर रखकर सुखाएं ताकि वस्त्र का आकार ना बिगड़े |
  • वस्त्रों को उल्टा करके सुखाये |

(ख) वस्त्रों की सुरक्षा एवं उचित रख-रखाव के लिए आप क्या-क्या करेंगे ?

उत्तर : वस्त्र हमारे रक्षक होते हैं | यह सर्दी गर्मी होम बरसात से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं | अता उनकी सुरक्षा करना हमारे लिए अति आवश्यक है| इसके लिए निम्नलिखित उपायों पर ध्यान देना आवश्यक है |

  • वस्त्र रखने की अलमारी बक्से को साफ व सीलन मुक्त होना चाहिए | वस्त्र रखने के पूर्व इस पर अखबार बिछा देना चाहिए |
  • अलमारी में नीम की सूखी पत्ती नेप्थलीन की गोलियां डालनी चाहिए| इससे वस्त्रों में कीड़े नहीं लगते हैं |
  • सर्दियां समाप्त होने पर उनी वस्तुओं को धोकर सुखा कर अखबार में लपेट कर रखना चाहिए |
  • जरी गोटे से बने वस्तुओं को प्लास्टिक की थैली में बंद कर रखना चाहिए |
  • समय-समय पर वस्तुओं को नमी मुक्त करने के लिए धूप दिखाना आवश्यक है |

You have just read the Solutions for Class 7 Home Science Chapter 12 धुलाई कला. If you have any suggestions regarding Grihshilp lesson , please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!