खनिज एवं धातु : कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4

Solution for SCERT UP Board book आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती III ) कक्षा 8 पाठ 4 खनिज एवं धातु solution pdf. If you have query regarding Class 8 Aao samjhe vigyan Vigyan bharti III chapter 4 Khanij evan Dhatu, please drop a comment below.

खनिज एवं धातु

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –

( क )  निम्नलिखित वस्तुओं में कौन सी वस्तु संक्षारित हो सकती है  –

    ( अ )  लकड़ी की मेज 

    ( ब ) स्टील की कुर्सी 

    ( स ) खुले स्थान पर रखी लोहे की छड़   

     ( द ) तेल लेपित लोहे की छड़

( ख )  बाक्साइट किसका अयस्क है   –

    ( अ ) सोडियम                     ( ब ) लोहा 

    ( स ) एल्युमीनियम          ( द ) कॉपर  

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में रखते हैं |

( ख ) जंग लगने के लिए वायु तथा नमी आवश्यक है |

( ग ) धातु से तार बनाने का गुण तन्यता कहलाता है |

( घ ) जिन खनिजों से धातु का निष्कर्षण किया जाता है उन्हें अयस्क कहते हैं |

प्रश्न ( 3 ) : निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✓) और गलत कथन पर गलत (✗) का चिन्ह लगाइए –

( क ) हीरा कार्बन का रूप है |             (✓)

( ख ) हेमेटाइट एल्युमीनियम का अयस्क है |     (✗)

( ग ) धातु ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाते हैं |        (✓)

( घ ) क्वार्टज धात्विक खनिज है |         (✗)

( ड ) संगमरमर चूने के पत्थर से बनता है |       (✓)

प्रश्न ( 4 ) : स्तम्भ (क) का स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए –

         स्तम्भ (क)               स्तम्भ (ख)

.    बाक्साइट                एल्युमीनियम 

.     गैलेना                    लेड (सीसा)

.      हेमेटाइट                आयरन (लोहा)

घ.     पाइरोलुसाइट          मैंगनीज 

प्रश्न ( 5 ) : निम्नलिखित प्रश्नों का संक्षिप्त उत्तर दीजिए –

(क) खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?

उत्तर : भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अकार्बनिक तत्व अथवा यौगिकों को खनिज कहते हैं | ऐसे खनिज , जिनसे धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सरलता से एवं कम लागत से हो जाता है , अयस्क कहलाते हैं |

(ख) अधिकांश खनिज किस रूप में पाए जाते हैं ?

उत्तर : अधिकांश खनिज यौगिक रूप में पाए जाते हैं |

(ग) धातुओं की अघातवर्धनीयता तथा तन्यता के गुण का क्या अर्थ है ?

उत्तर : धातुओं को पीटकर चादरों के रूप में परिवर्तित करने के गुण को “अघातवर्धनीयता ” तथा धातुओं को तार के रूप में परिवर्तित करने के गुण को “तन्यता” कहते हैं |

(घ) धातुओं का संक्षारण क्या है ?

उत्तर : धातु की सतह पर उसका यौगिक बनकर धातु की एक -एक परत के रूप में उतरने से धातु का नष्ट होना संक्षारण कहलाता है |

(ड) मुक्त अवस्था में पाए जाने वाले किन्ही दो धातुओं का नाम लिखिए |

उत्तर : सोना , प्लैटिनम 

(च) मिश्र धातु क्या होती हैं ?

उत्तर : धातु में अन्य धातुओं अथवा अधातुओं की उचित मात्रा मिलाकर उसमें वांछित गुण-धर्म प्राप्त किये जा सकते हैं | ऐसे मिश्रण को मिश्र धातु कहते हैं |

(छ) खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?

उत्तर : भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अकार्बनिक तत्व अथवा यौगिकों को खनिज कहते हैं | ऐसे खनिज , जिनसे धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सरलता से एवं कम लागत से हो जाता है , अयस्क कहलाते हैं |

(ज) किसी एक द्रव धातु का नाम लिखिए |

उत्तर : पारा 

प्रश्न ( 6 ) : निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए –

(क) धातुओं की ऑक्सीजन से अभिक्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए |

उत्तर : 2Mg  + O2    →   2MgO

मैग्नीशियम का तार जलकर सफ़ेद पाउडर में परिवर्तित हो जाता है | यह सफ़ेद पाउडर मैग्नीशियम ऑक्साइड है |

(ख) धातु तथा अधातु की जल से क्रिया लिखिए |

उत्तर : 2Na  +  2H2O  →  2NaOH  +  H2

अधातुओं की सामान्य ताप पर कोई क्रिया नहीं होती 

(ग) लोहा , तांबा तथा सोने के अयस्क देश में कहाँ पाए जाते हैं ?

उत्तर : लोहा – बिहार , तांबा – आंध्र प्रदेश , सोना – कर्नाटक 

(घ) धातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया को दो उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए |

उत्तर : 2Mg  + O2    →   2MgO

          4Na  +  O2    →   2Na2O

(ड) सोडियम धातु का जल तथा ऑक्सीजन से क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए |

उत्तर :   2Na  +  2H2O  →  2NaOH  +  H2

           4Na  +  O2    →   2Na2O

(च) धातु तथा अधातु में अंतर स्पष्ट कीजिए |

उत्तर : धातुएं ऊष्मा की सुचालक होती हैं तथा सामान्य ताप पर जल से क्रिया करके H2 गैस निकालती हैं | जबकि अधातुएं ऊष्मा की कुचालक होती है और सामान्य ताप पर जल से क्रिया नहीं करती |

(छ) धातु के संक्षारण की रोकथाम के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए |

उत्तर : विभिन्न विधियाँ निम्नलिखित हैं –

  1. पेंट का लेप चढ़ाकर 
  2. ग्रीस या तेल लगाकर 
  3. गैल्वनीकरण ( धातु चढ़ाना )
  4. विद्युत् लेपन 
  5. मिश्र धातु बनाकर  

(ज) तवे के हैन्डिल में लकड़ी लगी होती है , क्यों ?

उत्तर : लकड़ी ताप की कुचालक होती है , जिससे  तवे की ऊष्मा हमारे हाथों तक नहीं पहुँचती और हाथ नहीं जलता | इसीलिए तवे के हैन्डिल में लकड़ी लगी होती है |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class-8 Science Chapter 4 Khanij evam Dhatu . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!