मानव , विज्ञान और प्रौद्योगिकी

Solution for SCERT UP Board book आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती II ) कक्षा 7 पाठ 1 मानव , विज्ञान और प्रौद्योगिकी solution pdf. If you have query regarding Class 7 Aao samjhe vigyan Vigyan bharti III chapter 1 manav vigyan aur praudyogiki, please drop a comment below.

मानव , विज्ञान और प्रौद्योगिकी

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –

( क )  ……………….द्वारा मस्तिष्क की जाँच होती है  –

    ( अ ) एक्स-रे                ( ब ) स्कैनर 

    ( स ) अल्ट्रासाउंड  ( द ) इनमें से कोई नहीं   

( ख )  दैनिक जीवन में उपयोगी है  –

    ( अ ) केवल विज्ञान           ( ब ) केवल प्रौद्योगिकी 

     ( स ) विज्ञान और प्रौद्योगिकी             ( द ) इनमें से कोई नहीं    

( ग ) टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़ा नेटवर्क कहलाता है –

    ( अ ) स्मार्ट फोन                     ( ब ) इन्टरनेट 

    ( स ) कंप्यूटर                             ( द ) कोई नहीं 

( घ ) मृदा प्रदूषण से कम होती है  –

    ( अ ) उर्वरा शक्ति        ( ब ) मृदा 

  ( स ) खनिज   ( द ) इनमें से कोई नहीं  

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) इंडोस्कोप द्वारा शरीर के अन्दर के भागों की जाँच होती है | 

( ख ) मोबाइल ,कंप्यूटर और विडियो गेम मनोरंजन के साधन हैं |

( ग ) ढेकुली , रहट सिंचाई के पारंपरिक साधन हैं |

( घ ) कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहते हैं |

( ड ) विज्ञान के नियमों एवं सिद्धांतों का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कहलाता है |

प्रश्न ( 3 ) : स्तम्भ (क) में दिए गए वाक्यों को स्तम्भ (ख) के वाक्यों से मिलान कीजिए –

         स्तम्भ (क)               स्तम्भ (ख)

.  ई-मेल         कंप्यूटर आधारित संचार की युक्ति  

.  कृत्रिम उपग्रह                       दूर संचार व्यवस्था 

.  मनोरंजन के साधन बढ़ने से              ध्वनि प्रदूषण 

घ.  पृथ्वी,अग्नि  और त्रिशूल                         मिसाइलें 

ड.  एल.पी.जी.                         खाना पकाने का गैस 

प्रश्न ( 4 ) : प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?

उत्तर :  विज्ञान के नियमों एवं सिद्धांतों के अनुप्रयोग से मानव हित में संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी है |

प्रश्न ( 5 ) : विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है ?

उत्तर :  विज्ञान ने प्रौद्योगिकी तथा प्रौद्योगिकी ने विज्ञान का विकास किया है | वास्तव में प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान दोनों एक दूसरे पर आश्रित हैं |विज्ञान का जितना अधिक विकास होगा उतनी ही उत्तम प्रौद्योगिकी विकसित होगी |

प्रश्न ( 6 ) : हरित क्रान्ति क्या है ?

उत्तर :  आधुनिक कृषि उपकरणों , उन्नतशील बीजों , उर्वरकों और पर्याप्त  सिंचाई के साधनों द्वारा कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं |

प्रश्न ( 7 ) : राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है ?

उत्तर :  इससे एक नई क्रान्ति आ गयी है | पृथ्वी , अग्नि , त्रिशूल जैसी मिसाईलों का निर्माण हमारे देश में हो चुका है |इनसे हमारे देश की प्रभावी ढंग से सुरक्षा होती है | 

प्रश्न ( 8 ) : विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियों को संक्षेप में लिखिए |

उत्तर :  इससे बड़े-बड़े उद्योगों की संख्या बढ़ गयी है | उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ प्राय: ऐसे ही नदियों में बहा दिए जाते है , जो नदियों का जल तथा भू-क्षेत्र प्रदूषित कर रहे हैं |

प्रश्न ( 9 ) : इन्टरनेट क्या है ?

उत्तर :  विश्व के हजारों छोटे-छोटे कंप्यूटर नेटवर्क टेलीफोन लाइन से जोड़ दिए जाते हैं | टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़े कंप्यूटर नेटवर्क को इन्टरनेट कहते हैं |

प्रश्न ( 10 ) : परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए |

उत्तर :  बस सेवा , रेलगाड़ी , मेट्रो रेल , वायुयान 

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव , विज्ञान और प्रौद्योगिकी. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!