व्यवस्थापिका – कानून बनाना : कक्षा 7 नागरिक शास्त्र पाठ 2

Solution for SCERT UP Board book नागरिक शास्त्र कक्षा 7 पाठ 2 व्यवस्थापिका – कानून बनाना solution pdf. If you have query regarding Class 7 Nagrik Jivan (civics) chapter 2 Vyavsthapika Kanoon banana, please drop a comment below.

व्यवस्थापिका – कानून बनाना

Exercise ( अभ्यास )

1- निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर वाले विकल्प के सामने वाले गोले को काला कीजिए –
क. लोकसभा का कार्यकाल है –

अ. 5 वर्ष (✔️)
ब. 6 वर्ष ( )
स. 7 वर्ष ( )
द. 8 वर्ष ( )

ख़. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य संख्या है-

अ. 95 ( )
ब. 99 ( )
स. 100 (✔️)
द. 104 ( )

2- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न क. भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रमुख लक्षण क्या है ?

उत्तर- भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रमुख लक्षण– भारत के संघ केंद्र तथा राज्य सरकारों के अधिकार संविधान द्वारा निश्चित किए गए हैं क्योंकि भारत राज्यों का संघ है संघ सरकार जो कानून बनाती है वह पूरे देश के लिए बनाती है | वह ऐसे मामलों पर कानून बनाती है जो किसी एक राज्य के लिए ना होकर सभी राज्यों के लिए होते हैं संघ एवं राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का विभाजन तीन सूचियों ( संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची ) में किया गया है जो भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रमुख लक्षण है |

प्रश्न ख़. केंद्र सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची के दो – दो विषय लिखिए l

उत्तर – केंद्र सूची – इस सूची के विषयों पर विधि (कानून ) का अधिकार संसद को प्राप्त है जिनमें से कुछ प्रमुख विषय हैं | जैसे – रेल 2. जल परिवहन

राज्य सूची– इस सूची के विषय पर कानून बनाने का अधिकार राज्य विधानमंडल को प्राप्त है | जैसे – पुलिस, 2. निचली अदालत

समवर्ती सूची – कुछ ऐसे भी विषय हैं जिन पर संसद और राज्य विधानमंडल दोनों ही कानून बना सकते हैं इन्हें समवर्ती सूची के अंतर्गत रखा गया है इस सूची में दिए गए कुछ विषय निम्न वत हैं -जैसे – 1. चिकित्सा, 2. समाचार पत्र l

प्रश्न ग. लोकसभा के कार्यों को लिखिए l

उत्तर – लोकसभा के कार्य – लोकसभा संसद का निम्न सदन है लोकसभा के सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं | इनके निम्नलिखित कार्य है –

  1. कानून बनाना l
  2. मंत्री परिषद के कामों पर अपना नियंत्रण रखना l
  3. कानूनों में संशोधन करना l
  4. जनता पर कर लगाने और खर्च करने का निर्णय लेना आदि l

प्रश्न घ. लोकसभा तथा राज्यसभा की शक्तियों में कोई एक अंतर लिखिए l

उत्तर – लोकसभा में धन विधेयक प्रस्तुत किए जाते हैं और राज्यसभा केवल इस पर चर्चा कर सकती है।

प्रश्न ड. विधेयक के कानून बनने के तीन चरणों को प्रस्तुत कीजिए l

उत्तर –

  1. साधारण विधेयक किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) में पेश किया जा सकता |
  2. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से पहले दोनों सदनों में विधेयक पारित होना अनिवार्य है।
  3. यदि विधेयक के पक्ष में आधे से अधिक सदस्यों का मत हो, तो वह विधेयक सदन में पारित हो जाता है।

प्रश्न च. धन विधेयक क्या है इसको पारित करने की प्रक्रिया साधारण विधेयक से किस प्रकार अलग है l

उत्तर -धन विधेयक – जिन विधायकों में खर्च, आय, आमदनी की बात जुड़ी है (जैसे बजट) उसके लिए प्रक्रिया कुछ अलग है | ऐसे विधेयक राष्ट्रपति की अनुमति से ही संसद में पेश किए जा सकते हैं | यह विधेयक हमेशा पहले लोकसभा में पेश किए जाते हैं इन्हें मंत्री ही पेश कर सकते हैं | केवल लोकसभा ही इन विधेयक पर मत दे सकती है अर्थात यह विधेयक लोकसभा से ही पारित होते हैं राज्यसभा में यह विधेयक केवल चर्चा के लिए भेजे जाते हैं | लोकसभा अधिकतम 14 दिन के लिए धन विधेयक अपने आसपास रख सकती है l

प्रश्न छ. अपने प्रदेश के विधान मंडल के बारे में लिखिए l

उत्तर –

हमारे प्रदेश की व्यवस्थापिका की विधानमंडल कहते हैं। यह राज्यपाल, विधान सभा तथा विधान परिषद् से मिलकर बनती है। विधान सभा में 403 सदस्य होते हैं जो जनता द्वारा निर्वाचित होते हैं। जबकि एक सदस्य का मनोनयन राज्यपाल आंग्ल भारतीय समुदाय से कर सकता है। वही व्यक्ति विधान सभा का चुनाव लड़ सकता है, जो 25 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो विधान सभा के सदस्यों को विधायक या एम.एल.ए. (Member of Legislative Assembly) कहा जाता है। सभी सदस्य मिलकर अपने बीच में से ही एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं। सामान्यतः विधानसभा का गठन 5 वर्ष के लिए किया जाता है परन्तु मंत्रिपरिषद् की सलाह पर राज्यपाल इसे समय से पहले भी भंग कर सकता है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में 100 सदस्य होते हैं। इसमें 38 सदस्य विधान सभा द्वारा, 36 सदस्य स्थानीय संस्थाओं द्वारा, 8 शिक्षकों द्वारा तथा 8 स्नातकों द्वारा निर्वाचित होते हैं। 10 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। वही व्यक्ति विधान परिषद् का सदस्य बन सकता है जो 30 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो। विधान परिषद् के सदस्यों को विधायक या एम.एल.सी. (Member of Legislative Council) कहते हैं। विधान परिषद् के सदस्य अपने बीच में से ही एक सभापति और एक उप सभापति चुनता है। विधान परिषद् एक स्थाई सदन है। इसके सदस्यों का चुनाव 6 वर्ष के लिए किया जाता है। प्रत्येक दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं। विधानमंडल का मुख्य कार्य कानून बनाना है। विधान सभा एवं विधान परिषद् द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल की सहमति के बाद कानून बन जाता है। हमारे प्रदेश का विधान सभा भवन लखनऊ में स्थित है।

3- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
क. संघ कई — राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों — से मिलकर बना है l

ख़. संविधान में शिक्षा के संबंध रखने वाले विषय — समवर्ती सूची — सूची में दिया गया है l

ग. लोक सभा, राज्य सभा तथा — राष्ट्रपति — को मिलाकर भारतीय संसद बनती है l

घ. राज्यसभा में सदस्यों की संख्या अधिक से अधिक — 250— हो सकती है l

4- सही मिलान कीजिए-

क. केंद्र सूची का विषय —- डाक तथा तार
ख़. लोक सभा की बैठक की कार्यवाही —- अध्यक्ष
ग. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल ———- 6 वर्ष
घ. लोकसभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु — कम से कम 25 वर्ष

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Nagrik Jivan Chapter 2 व्यवस्थापिका – कानून बनाना. History and Civics . Hamara itihas aur nagrik jeevan Question Answer . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!