ओणम (निबंध) कक्षा 4 फुलवारी पाठ 14

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 14 ओणम (निबंध) solution Hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 Kalrav ( Fulwari ) chapter 14 Onam, please drop a comment below.

ओणम (निबंध)

बोध प्रश्न : उत्तर दीजिए –

(क) भारत को त्योहारों का देश क्‍यों कहा जाता है?

उत्तर- भारत को त्योहारों का देश इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत में वर्ष भर कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है |

(ख) ‘ओणम’ कब मनाया जाता है ?

उत्तर- ओणम श्रावण मास में मनाया जाता है | मलयालम में इस माह को ‘चिंगमासम’ कहते हैं |

(ग) ‘ओणम’ के साथ कौन-सी पौराणिक घटना जुड़ी है?

उत्तर- प्राचीन काल में महाबली नाम के राजा राज्य करते थे | उनके राज्य में चारों ओर सुख और समृद्धि फ़ैली हुई थी | पृथ्वी और पाताल लोक का शासक बनने के बाद उन्होंने आकाश की और बढ़ना प्रारम्भ किया | देवराज इंद्र की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने वामनरूप धारण कर महाबली से दान में सम्पूर्ण पृथ्वी और आकाश मांग लिया | राजा महाबली से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वर्ष में एक बार पृथ्वी पर अपने राज्य में आने का आशीर्वाद दिया | तब से मान्यता है कि महाबली ‘ओणम’के दिन केरल राज्य में आते हैं |

(घ) ‘पूक्कलम’ किसे कहते हैं और इसे कौन तैयार करते हैं ?

उत्तर- सब घरों के आँगन रंग-बिरंगे फूलों की गोलाकार आकृतियों (फूलचक्रों) से सजाये जाते हैं , जिसे ‘पूक्कलम’ कहते हैं | परिवार के सभी स्त्री-पुरुष और बच्चे मिलकर इसको तैयार करते हैं |

(ड) नौका-दौड़ प्रतियोगिता कैसे होती है ?

उत्तर- दूर-दूर के गाँवों से सर्पाकार नौकाएं पंबा नदी के तट पर एकत्र की जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है | परम्परागत पोशाकें पहने नौकागीत गाते हुए सब लोग अपने चप्पू एक निश्चित ताल में एक साथ चलाते हैं | दौड़ में विजेता रही नौकाओं को पुरुस्कृत किया जाता है |

(व). ‘तिरुओणम’ क्यों महत्त्वपूर्ण है ?

उत्तर- ओणम का पहला दिन ‘तिरुओणम’ कहलाता है | ‘तिरुओणम’ पारिवारिक जनों के मिलन, पारस्परिक प्रेम और सहयोग का पर्व है | इस दिन बाहर गए हुए लोग परिवार में लौट आते हैं और मी-जुलकर उल्लासपूर्वक त्योहार मनाते हैं |

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) दक्षिण भारत में ओणम केरल राज्य का प्रमुख त्योहार है।
(ख) यह श्रावण मास में मनाया जाता है।
(ग) ओणम आनंद और उल्लास का पर्व है ।
(घ) तिरुओणम के तीसरे दिन महाबली अपने लोक लौट जाते हैं।

सोच-विचार : बताइए –
ओणम’ का त्योहार फसलों के घर आने के समय मनाया जाता है। बताइए कि हमारे यहाँ कौन-कौन से त्योहार फसल चक्र से जुड़े हुए हैं ?

उत्तर- देश में पोंगल, बिहू, लोहड़ी, खिचड़ी, मकर संक्रांति जैसे त्योहार इस मौसम में तैयार होने वाली अच्छी फसल की खुशी में मनाए जाते हैं।

भाषा के रंग –
उदाहरण के अनुसार नीचे लिखे अव्यय शब्दों को एक ही वाक्य में प्रयेग कीजिए – यदि, तो – यदि वर्षा नहीं होती तो मैं समय से घर पहुँच जाता।

जैसे ही, वैसे ही – जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुंचा, वैसे ही रेलगाड़ी चल पड़ी |
जहाँ तक, वहाँ तक – जहां तक मैं देख पा रहा था, वहाँ तक पानी ही पानी नजर आ रहा था |
इसलिए – क्‍योंकि – राम को रमेश से इसलिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि रमेश ने उसके परिवार के लिए आज तक बहुत कुछ किया है |

आपकी कलम से –
आपके गाँव पड़ोस में भी कई त्योहार मनाए जाते होंगे। किसी त्योहार के बारे में अपने
शब्दों में लिखिए –

  • त्योहार का नाम …………………………………………………
  • मनाने का समय ………………………………………………..
  • मनाने का कारण ……………………………………………….
  • मनाने के तरीके …………………………………………………
  • मनाते समय सावधानियाँ ………………………………….

विद्यार्थी स्वयं करें |

अब करने की बारी –

(क) अपने किसी मित्र को अपने यहाँ मनाए जाने वाले त्योहार के बारे में पत्र लिखिए।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें |

(ख) दूसरे राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के विषय में जानकारी एकत्र कीजिए।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें |

(ग) इस वर्ग में कुछ त्योहारों के नाम छिपे हैं | उन्हें ढूँढकर लिखिए –

उत्तर- होली, रक्षाबन्धन, दशहरा, वैशाखी, क्रिसमस, लोहड़ी, ईद |

(घ) बड़ों की मदद से जानिए –

  • केरल की राजधानी – तिरुवनन्तपुरम
  • केरल का प्रसिद्ध नृत्य – कथकली
  • केरल की भाषा – मलयालम
  • केरल का कोई और त्योहार – विष्णु महोत्सव
  • केरल का खानपान – मलयाली साग-सब्जियाँ, मछली, मांस, अंडा इत्यादि
  • केरल का प्रसिद्ध उद्योग-धंधा – हथकरघा, काजू, नारियल जटा तथा हस्‍तशिल्‍प

(ड.) अपने यहाँ किसी त्योहार में गाया जाने वाला कोई गीत लिखिए |

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें |

प्रश्न 7 : मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर कोई दो सवाल बनाइए –

उत्तर- (१) ओणम के दिन स्त्रियाँ कौन सा नृत्य करती हैं ?

(२) महाबली से किसने पृथ्वी और आकाश दान में माँगा ?

प्रश्न 8 : इस निबंध से :
(क) मैंने सीखा – त्योहारों पर आस-पास साफ-सफाई रखते हुए हर्षोल्लास से मनाना चाहिए |
(ख) मैं करूँगा/करूँगी – सभी के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाउंगी |

Master Jee Online Solutions for Class 4 Kalrav Chapter 14 ओणम (निबंध) . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!