वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा) कक्षा 4 फुलवारी पाठ 15

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 15 वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा) solution Hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 Kalrav ( Fulwari ) chapter 15 Veer Abhimanyu, please drop a comment below.

वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा)

बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) पांडवों और कौरवों का युद्ध किस नाम से प्रसिद्ध है?

उत्तर- पांडवों और कौरवों का युद्ध ‘महाभारत’ नाम से प्रसिद्ध है |

(ख) युधिष्ठिर क्‍यों चिंतित थे ?

उत्तर- कौरवों ने अर्जुन की अनुपस्थिति में चक्रव्यूह की रचना की थी और अर्जुन के अलावा किसी को चक्रव्हूह तोड़ना नहीं आता था | इसलिए युधिष्ठिर चिंतित थे |

(ग) अभिमन्यु ने गुरु द्रोणाचार्य को कैसे प्रणाम किया ?

उत्तर- अभिमन्यु ने गुरु द्रोणाचार्य के चरणों में बाण छोड़कर उन्हें प्रणाम किया |

(घ) चक्रव्यूह के भीतर अभिमन्यु के साथ दूसरे पांडव वीर क्‍यों न जा सके?

उत्तर- अर्जुन और अभिमन्यु के अतिरिक्त किसी को भी चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता था , इसलिए कोई भी पांडव चक्रव्यूह के अन्दर न जा सके |

(ड) अभिमन्यु ने चक्रव्यूह भेदने की विधि कैसे सीखी ?

उत्तर- अभिमन्यु जब अपनी माँ के गर्भ में थे तब अर्जुन ने उनकी मां से चक्रव्यूह तोड़ने का वर्णन किया था | अभिमन्यु ने यह वर्णन सुनकर विद्या सीख ली |

प्रश्न 2: किसने, किससे कहा ?

  • “आप इस तरह सोच में क्‍यों डूबे हैं तातश्री। युदूध के क्या समाचार हैं ?’- अभिमन्यु ने युधिष्ठिर से
  • “तुम नहीं जानते पुत्र कि चक्रव्यूह तोड़ना कितना कठिन है ?” – युधिष्ठिर ने अभिमन्यु से
  • “अंतिम द्वार को तो मैं अपनी गदा से ही तोड़ दूँगा।” – भीम ने अपने भाइयों से
  • “गुरुवर आपके होते यह कैसी अनीति है!” – अभिमन्यु ने द्रोणाचार्य से

प्रश्न 3: सोच-विचार : बताइए

(क) अभिमन्यु के जीवन से आपको क्‍या प्रेरणा मिलती है ?

उत्तर- अभिमन्यु वीर और साहसी थे | उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला किया |

(ख) इस युद्ध में आपके विचार से क्या गलत हुआ और क्‍यों ?

उत्तर- इस युद्ध में अनीति का सहारा लेकर अभिमन्यु को मार दिया गया , जो गलत था |

प्रश्न 4: भाषा के रंग –

(क) नीचे लिखे मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

शब्दवाक्य प्रयोग
बाणों की बौछार करनाबाणों की बौछार करते हुए वीर सैनिक आगे बढ़ता रहा
खलबली मचानासभा में सांप घुस जाने से चारों ओर खलबली मच गई
सिर नीचा होनाउसकी कायरतापूर्ण हरकत से देश का सिर नीचा हो गया
खुशी का ठिकाना न रहनाराजेश को पुत्र रत्न प्राप्त होते ही उसकी खुशी का ठिकाना न रहा

(ख) नीचे लिखे शब्दों के समानार्थक शब्द बताइए –

शब्दसमानार्थक शब्द
कठिनजटिल
आकाशआसमान
युद्घसंघर्ष
शत्रुदुश्मन
अलावाबगैर
धरतीपृथ्वी
आज्ञाअनुमति
प्रणप्रतिज्ञा
बाणतीर
जीवप्राणी
नींदनिद्रा
कहानीकिस्सा

(ग) नीचे लिखे वाक्यों में उचित विराम-चिहनों का प्रयोग कीजिए –

अभिमन्यु ने कहा तातश्री मैं भी वीर पुत्र हूँअभिमन्यु ने कहा- “तातश्री ! मैं भी वीर पुत्र हूँ |”

समाचार अच्छे नहीं हैं पुत्र लेकिन तुम क्यों चिंता करते हो “समाचार अच्छे नहीं हैं पुत्र ! लेकिन तुम क्यों चिंता करते हो ?”

तातश्री मैं वीरपुत्र हूँ शत्रु ललकारे और मैं बैठा रहूँ यह कैसे हो सकता हैतातश्री ! मैं वीरपुत्र हूँ शत्रु ललकारे और मैं बैठा रहूँ यह कैसे हो सकता है ?”

(घ) पढ़िए, समझिए –

समास-विग्रहसामासिक पद
वीर का पुत्रवीरपुत्र
राजा का पुत्रराजपुत्र
वीरों की गतिवीरगति
देवताओं का लोकदैवलोक
राजा और रानीराजा-रानी
रात और दिनरात-दिन
राम और लक्ष्मणराम-लक्ष्मण
अंदर और बाहरअंदर-बाहर

आप लिखिए –

समास-विग्रह सामासिक पद
गृह का स्वामीगृहस्वामी
राष्ट्र का ध्वजराष्ट्रध्वज
वन में वासवनवास
पुष्पों की वर्षापुष्पवर्षा
आगे और पीछेआगे-पीछे
ऊपर और नीचेऊपर-नीचे
माता और पितामाता-पिता
हम और तुमहम-तुम

प्रश्न:5 आपकी कलम से –
आपके आस-पास भी किसी बच्चे ने विपत्ति के समय बहादुरी का परिचय दिया होगा वह घटना कैसे घटी अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं लिखें |

प्रश्न: 6 अब करने की बारी-
(क) कहानी का कक्षा में अभिनय कीजिए |
(ख) इसी प्रकार की वीरता की कहानियाँ पुस्तकालय से पढ़िए।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें |

प्रश्न: 7 मेरे दो प्रश्न : कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइए –

  1. अभिमन्यु किसके पुत्र थे ?
  2. चक्रव्यूह में कितने द्वार होते हैं ?

इस कहानी से –
(क) मैंने सीखा – संघर्ष में पीछे नहीं हटना चाहिए |
(ख) मैं करूँगी/करूँगा – परेशानी आने पर मैं भी डटकर मुकाबला करूँगा |

Master Jee Online Solutions for Class 4 Kalrav Chapter 15 वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा). If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!