भीष्म : कक्षा 7 महान व्यक्तित्व भारत की महान विभूतियाँ पाठ 6

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 7 महान व्यक्तित्व पाठ 6 भीष्म पितामह solution pdf. If you have query regarding Class 7 Mahan Vyakitva (Bharat ki mahan vibhutiya) chapter 6 ” Bheeshma” , please drop a comment below.

भीष्म पितामह

अभ्यास (Exercise)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1 : देवव्रत का नाम भीष्म क्यों पड़ा?

उत्तर- देवव्रत ने आजीवन ब्रह्मचारी रहने और हस्तिनापुर का सिंहासन त्यागने की शपथ ली | इस भीष्म प्रतिज्ञा के कारण उनका नाम भीष्म पड़ा |

प्रश्न 2 : भीष्म के माता-पिता:का क्‍या नाम था?

उत्तर- भीष्म की माता का नाम गंगा और पिता का नाम शान्तनु था |

प्रश्न 3 . निषादराज ने शान्तनु के समक्ष कौन-सी शर्त रखी?

उत्तर- निषादराज ने शान्तनु से अपनी पुत्री के संतान को ही हस्तिनापुर का उत्तराधिकारी बनाने की शर्त रखी |

प्रश्न 4 . ‘युद्धभूमि में भीष्म ने शस्त्र का त्याग कब और क्‍यों किया?

उत्तर- भीष्म किसी स्त्री पर शस्त्र नहीं उठाते थे | पांडवों ने उनके सम्मुख शिखंडी को लाकर खड़ा कर दिया , जिसे देखकर उन्होंने शस्त्र का त्याग कर दिया |

प्रश्न 5 . सही (✔) अथवा गलत (✘) का चिहन लगाइए –

अ. भीष्म महाराज भरत के पुत्र थे। (✘)
ब. शान्तनु की मृत्यु के पश्चात्‌ भीष्म हस्तिनापुर के राजा हुए। (✘)
स. भीष्म अपनी प्रतिज्ञा से कभी हटते न थे। (✔)
द. महाभारत के युदृध में भीष्म पाण्डवों की ओर थे। (✘)

प्रश्न 6 . महाभारत के युद्ध में भीष्म ने घोर संग्राम किया क्योंकि वे-

क. अर्जुन को मारना चाहते थे।
ख. वह अपना पराक्रम दिखाना चाहते थे।
ग. कृष्ण को शस्त्र ग्रहण करवाकर उनकी प्रतिज्ञा भंग कराना चाहते थे।
घ. वह पाण्डवों का विनाश करना चाहते थे।

प्रश्न 7 . भीष्म पितामह के चरित्र के प्रेरक प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- भीष्म पितामह बचपन से ही वीर और पराक्रमी थे | अपने पिता की चिंता को दूर करने के लिए उन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहने और हस्तिनापुर का राजा न बनने की प्रतिज्ञा की | इससे उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं आज्ञाकारी पुत्र होने के गुण का पता चलता है |

प्रश्न 8 . पाठ की किस घटना ने आपको प्रभावित किया और क्‍यों ?

उत्तर- पाठ में उनके द्वारा श्रीकृष्ण को शस्त्र उठाने के लिए विवश करने वाली घटना ने मुझे प्रभावित किया , क्योंकि इससे उनके पराक्रम और युद्ध कौशल में निपुण होने का पता चलता है |

प्रश्न 9 . भीष्म के समान अपने वचन पर दृढ़ रहने वाले किसी महापुरुष के बारे में लिखिए।

उत्तर- भीष्म के समान अपने वचन पर दृढ़ रहने वाले कई महापुरुष हुए हैं उनमें से एक दशरथ पुत्र भरत थे , जो राम की अनुपस्थिति में स्वयं सिंहासन पर नहीं बैठे बल्कि उनकी खडाऊं रखकर शासन किया | राम के वनवास से लौटने के उपरान्त उनको राजपाट सौंप दिया |

RELATED POSTS :

Master Jee Online Solutions for Mahan Vyaktitva Class 7 Chapter 6 Bhishma Pitamah. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!