बाल गंगाधर तिलक (जीवनी)

Solution for SCERT UP Board textbook Kalrav ( Fulwari ) कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 11 बाल गंगाधर तिलक ” solution hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 chapter 11 “Bal Gangadhar Tilak” , please drop a comment below.

बाल गंगाधर तिलक

जीवन परिचय

बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई सन 1856 ई० को महाराष्ट्र राज्य में कोंकण जिले के रत्नागिरि नामक स्थान में हुआ था | इनके पिता का नाम गंगाधर राव और माता का नाम पार्वती बाई था | इनका बचपन का नाम केशव था | छोटा होने के कारण घर में लोग इन्हें ‘बाल’ कहकर पुकारते थे | बाद में यही नाम प्रचलित हो गया |

तिलक कुशाग्र बुद्धि के बालक थे | विद्यालय जाने पूर्व ही इन्होने अनेक संस्कृत ग्रन्थ याद कर लिए थे | इनकी प्रतिभा से शिक्षक बहु प्रभावित थे | गणित, इतिहास और संस्कृत इनके पसंदीदा विषय थे | गणित के कठिन से कठिन प्रश्न वे मौखिक रूप से हल कर लेते थे |

किशोरावस्था के ही इनके माता-पिता का देहांत हो गया था | इनका विवाह सत्यभामा बाई से हुआ | विवाह में इन्होने दहेज़ में कुछ नहीं लिया | सन 1877 ई० में बी०ए० परीक्षा उत्तीर्ण कर इन्होनें कानून की डिग्री प्राप्त कर ली और इसके बाद वकालत करने लगे |

स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान

तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे | इसलिए इन्होने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए ‘केसरी’ तथा ‘मराठा’ नामक पत्र भी निकाले | इन समाचार पत्रों के माध्यम से ये ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने का सन्देश देते थे | पत्रों के माध्यम से इन्होने स्वतंत्रता के प्रति लोगों में नयी चेतना जगाई | इनका लेख सबका ध्यान आकर्षित करते थे | इनके कार्यों और विचारों के कारण सब लोग इनका आदर करने लगे और इनके नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द प्रचलित हो गया |

बाल गंगाधर तिलक ने विधवा-विवाह एवं महिला-शिक्षा पर विशेष जोर दिया | बाल-विवाह जैसी कुरीति का विरोध किया और मजदूरों की दशा सुधारने के लिए आन्दोलन चलाया | इन्होने स्वदेशी की भावना का प्रचार किया |

तिलक के स्वतन्त्र और उग्र विचारों के कारण अंग्रेज सरकार इन्हें बार-बार जेल में डालती रही | सन 1907 ई० के सूरत अधिवेशन में इन्होने सिंह गर्जना की – “स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम उसे लेकर रहेंगे |” ब्रिटिश सरकार ने इन पर सन 1908 ई० में राजद्रोह का मुकदमा चलाया और छः वर्ष की सजा देकर मांडले (म्यांमार) जेल में डाल दिया | यह समाचार पूरे भारत में आग की तरह फ़ैल गया | इसके विरोध में मुंबई बाजार तथा मिलें बंद हो गई |

लेखन कार्य

जेल में इन्होने तीन पुस्तकों की रचना की | पहली पुस्तक थी – ‘गीत रहस्य’ जो बहुत प्रसिद्ध हुई | इस पुस्तक से इनकी विद्वता और अध्ययनशीलता का पता चलता है | अन्य दो पुस्तकें थी –‘ओरियन’ और आर्कटिक होम इन वेदाज’ | छः वर्ष की सजा पूरी कर वे सन 1914 ई० में मांडले जेल से बाहर आये | बाहर आकर वे स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य में जी जान से जुट गए |

स्वतंत्रता का यह चमकता नक्षत्र 1 अगस्त 1920 ई० को सदा के लिए अस्त हो गया | लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचार, देशभक्ति और स्वातंत्र्य -प्रेम हमारे लिए सदा ही प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे |

Exercise ( अभ्यास )

बोध प्रश्न :

प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –

(क) बालक गंगाधर ने शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों को कैसे हल किया ?

उत्तर- बालक गंगाधर ने शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों को अपने मस्तिष्क में हल किया |

(ख) तिलक के नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द कैसे जुड़ा ?

उत्तर- तिलक द्वारा लिखे गए लेख लोगों को आकर्षित करते थे | इनके कार्यों और विचारों से लोग प्रभावित हुए और उनके नाम के साथ ‘लोकमान्य’ शब्द जुड़ गया |

(ग) लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने क्या नारा दिया ?

उत्तर- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ” स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और उसे हम लेकर रहेंगे |” का नारा दिया |

(घ) पाठ में लोकमान्य तिलक की किन-किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है ?

उत्तर- इस पाठ में लोकमान्य तिलक की निम्न विशेषताओं का वर्णन किया गया है –

  • कुशाग्र बुद्धि
  • कुशल सम्पादक
  • समाज सुधारक
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
  • प्रसिद्ध लेखक

(क) ० पाठ में जिन-जिन शब्दों के मतलब (अर्थ) नहीं पता है, उन्हें छाँटकर अपनी कॉपी पर लिखिए |

० शब्दकोष या शिक्षक की मदद से इनके अर्थ पता कीजिए |

० अब इन शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए |

शब्दअर्थवाक्य प्रयोग
देहांतमृत्युआज राम के दादाजी का देहांत हो गया |

छात्र इसी प्रकार कठिन शब्दों को ढूंढकर लिखें और अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग करें |

(ख) प्रत्येक वाक्य की खाली जगह में उसके दाईं ओर लिखे शब्द का सही रूप लिखिए – उदाहरण के लिए पहला वाक्य लिखिए –

  • तिलक नियमित रूप से व्यायाम करते थे | (नियम)
  • तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे | (स्वतंत्र)
  • उनके लेख सबका ध्यान आकर्षित करते थे | (आकर्षण)

(ग) शब्दों को उदाहरण के अनुसार स्त्रीलिंग में बदलिए – जैसे : लेखक – लेखिका

शिक्षकशिक्षिका
बालकबालिका
नायकनायिका

(घ) शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़िए –

आश्चर्य , कुशाग्र , राष्ट्रीय , संघर्ष , सन्देश , आकर्षित , स्रोत , रुष्ट , विद्वता

(ड.) समान अर्थ वाले शब्द बताइए –

शब्दसमान अर्थ वाले शब्द
रुष्टनाराज
सम्मानआदर
कठिनजटिल
निर्धनगरीब

(च) ‘स्वतंत्र’ शब्द में ‘ता’ लगाने पर ‘स्वतंत्रता’ बनता है | इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाइए –

निर्धननिर्धनता
सज्जनसज्जनता
कठोरकठोरता
मानवमानवता
उदारउदारता
कोमलकोमलता

(छ) नीचे दिए गए सर्वनाम शब्दों के बहुवचन रूप पढ़िए , समझिए और पूरा कीजिए –

सर्वनाम शब्दबहुवचन रूपसर्वनाम शब्दबहुवचन रूप
वहयहमैंहम
यहयेमुझेहमको
उसनेउन्होंनेमुझसेहमसे
उसकाउनकामेरे लिएहमारे लिए
उसकेउनकेमेराहमारा
इसनेइन्होनेमुझमेंहममें
इसकाइनकाकिसकाकिनका
किस परकिन पर

3 : आपकी कलम से –

(क) नीचे लिखे प्रत्येक शीर्षक पर दो-तीन वाक्य लिखिए –

तिलक का बचपन –

  1. तिलक बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे |
  2. बचपन में तिलक को घरवाले ‘बाल’ कहकर पुकारते थे |

तिलक की शिक्षा

  1. गणित, इतिहास और संस्कृत तिलक के प्रिय विषय थे |
  2. बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तिलक ने क़ानून की डिग्री प्राप्त की |

स्वतंत्रता के लिए तिलक का योगदान

  1. अपने समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना |
  2. अपने स्वतन्त्र और उग्र विचारों से अंग्रेजों को चुनौती देना |
  3. ” स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है ” का नारा दिया |

(ख) पाठ में आए इन वाक्यों में कुछ सवालों के जवाब छिपे हैं | उदाहरण के अनुसार इन वाक्यों पर प्रश्न बनाइए –

जवाबसवाल
बाल गंगाधर तिलक का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी नामक स्थान में हुआ |बाल गंगाधर तिलक का जन्म कहाँ हुआ था ?
तिलक कुशाग्र बुद्धि के बालक थे |तिलक बचपन में कैसे थे ?
तिलक शिक्षा को स्वतंत्रता का आधार मानते थे |तिलक किसको स्वतंत्रता का आधार मानते थे ?
तिलक ने जेल में तीन पुस्तकों की रचना की |तिलक ने जेल में कितनी पुस्तकों की रचना की ?

4. अब करने की बारी –

लोकमान्य तिलक के जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों का संकलन कीजिए |

उत्तर- छात्र स्वयं करें |

5. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

  1. तिलक का जन्म कहाँ हुआ था ?
  2. बालक तिलक के बचपन का क्या नाम था ?

6. इस पाठ से –

(क) मैंने सीखा –

(ख) मैं करूँगा / करूँगी –

उत्तर- छात्र स्वयं लिखें |

Master Jee Online Solutions for Class 4 Kalrav Chapter 11 Bal Gangadhar Tilak. बाल गंगाधर तिलक का जीवन परिचय Bal Gangadhar Tilak Jivani . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!