सल्तनत काल की शुरुआत : कक्षा 7 इतिहास पाठ 2

Solution for SCERT UP Board book हमारा इतिहास और नागरिक जीवन कक्षा 7 पाठ 2 सल्तनत काल की शुरुआत solution pdf. If you have query regarding Class 7 Hamara Itihas aur Nagrik Jivan chapter 2 saltanat kal ki shuruaat, please drop a comment below.

सल्तनत काल की शुरुआत

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

( क ) दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ?

उत्तर – दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश था |

( ख ) ‘चालीस गुलाम सरदारों का संगठन’ किस शासक ने बनाया ?

उत्तर – चालीस गुलाम सरदारों का संगठन इल्तुतमिश ने बनाया था |

( ग ) कुतुबुद्दीन ऐबक को लाखबक्श क्यों कहा जाता है ?

उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक को उसकी उदारता के लिए लाखबक्श कहा जाता था , अर्थात वह लाखों का दान करने वाला दानप्रिय व्यक्ति था |

( घ ) दिल्ली सल्तनत में कौन-कौन से राजवंशों ने शासन किया ?

उत्तर – दिल्ली सल्तनत में प्राम्भिक तुर्क , खिलजी वंश , तुगलक वंश , सैय्यद वंश और लोधी वंश ने प्रमुख रूप से शासन किया |

( ड.) बलबन ने मंगोल आक्रमण से बचाव के लिए क्या किया ?

उत्तर – बलबन ने मंगोल आक्रमण से बचाव के लिए मंगोलों के मार्ग में पड़ने वाले दुर्गों की मरम्मत कराई साथ ही नए दुर्गों का निर्माण भी कराया और वहां पर ह्रष्टपुष्ट सैनिकों एवं विश्वसनीय और अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त किया |

प्रश्न ( 2 ) : सही मिलान कीजिए –

(क) अढ़ाई दिन का झोपड़ा               कुतुबुद्दीन ऐबक 

( ख ) टंका एवं जीतल                       इल्तुतमिश 

( ग ) प्रथम मुस्लिम शासिका              रजिया 

( घ ) सिजदा और पायबोस                बलबन 

प्रश्न ( 3 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था |

( ख ) कुतुबमीनार को इल्तुतमिश ने पूर्ण करवाया |

( ग ) प्रान्त (इक्ता) का प्रधान अधिकारी इक्तादार कहलाता था |

( घ ) इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रजिया को अपना उत्तराधिकारी बनाया |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Itihas Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत. Hamara itihas aur nagrik jeevan Question Answer . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!