जन्म से तीन वर्ष विशेष आवश्यकताओं के लिए शीघ्र हस्तक्षेप: ECCE Nishtha 4.0 Module 6 Answer Key

प्री स्कूल /आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षण कार्य कर रहे सभी राज्यों के प्री-स्कूल टीचर/ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्राथमिक शिक्षकों के लिए निष्ठा ECCE nishtha 4.0 प्रशिक्षण 2023 प्रशिक्षण गतिमान है | सभी ईसीसीई निष्ठा 4.0 प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे हैं | इस पोस्ट में आप BH, MP, JH, RJ, CG, GJ, UP, UK, HR, MH, HP, CHD, CBSE, KVS, NVS, DL, AP, KA, MZ, AR, AS, JKFLN, GA, PB ECCE Nishtha 4.0 course 6 जन्म से तीन वर्ष विशेष आवश्यकताओं के लिए शीघ्र हस्तक्षेप (Janm se teen varsh vishesh avashyaktao ke liye shighra hastakshep) quiz question and Answer Key pdf in Hindi and English जान सकेंगे |

यह कोर्स एक बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों और विकास के दिशा सूचकों के बारे में है। विद्यार्थियों को प्रारंभिक हस्तक्षेप के लिए चिंता सूचक (लाल झंडा) और प्रासंगिक रणनीतियों का ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे दिव्यांगता के प्रभावों में कमी आएगी। पेशेवर मदद और माता-पिता के सहयोग से काम करने के सुझाव भी प्रदान किए गए हैं।

ECCE NISHTHA 4.0 Training Course 6 “जन्म से तीन वर्ष विशेष आवश्यकताओं के लिए शीघ्र हस्तक्षेप” प्रश्नोत्तरी Answer Key

यहाँ पर सभी संभावित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं | निष्ठा 4.0 ई सी सी ई मॉड्यूल 6 जन्म से तीन वर्ष विशेष आवश्यकताओं के लिए शीघ्र हस्तक्षेप प्रश्नोत्तरी हल करने की समस्या होने पर यहाँ पढ़कर समझ सकेंगें | प्रश्नों का क्रम अलग हो सकता है | आप सभी से अनुरोध है कि निष्ठा ECCE 4.0 के सभी प्रशिक्षण मन लगाकर पूरा करें क्योंकि यह आपकी कार्यक्षमता में सुधार लाएगा | यह प्रश्नोत्तरी केवल आपके मार्गदर्शन के लिए है |

Q. विकास में देरी का क्या मतलब है ?

i. बच्चे के केवल भाषा के विकास की देरी है
ii.बच्चे ने सामान उम्र के अन्य लोगों की तुलना में विकासात्मक दिशा सूचक जल्दी हासिल किए हैं
iii. अन्य बच्चों के साथ तुलना
iv. बच्चे ने समान उम्र के अन्य बच्चों की तुलना में विकास कौशल प्राप्त नहीं किए हैं (✔)

Q. वह व्यवहार और कौशल जो एक विशेष उम्र में और अनुमानित तरीके से विकसित होते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है ?

i. शारीरिक विकास
ii.सकल गत्यात्मक विकास
iii. विकासात्मक दिशा सूचक (✔)
iv. संज्ञानात्मक विकास

Q. विशिष्ट अधिगम अक्षमता का आरंभिक चिन्ह है ?

i. भाषा और वाणी में विलम्ब (✔)
ii. चलने में देरी
iii. लम्बाई में कमी
iv. दृष्टि में कठिनाई

Q. निम्नलिखित में कौन सा टी.एल.एम. अंधेपन वाले बच्चों के लिए सुगम्य है ?

i. ध्वनि के लिए एनीमेशन
ii. फ़्लैश कार्ड
iii. चित्रों वाला चार्ट
iv. विभिन्न बनावट और आकृतियों के साथ पहेली (पजल) के टुकड़े (✔)

Q. निम्नलिखित में से कौन सा कौशल सामाजिक- भावनात्मक आयाम से सम्बंधित है ?

i. भावनाओं को व्यक्त करना (✔)
ii. कूदना
iii. मोतियों को पिरोना
iv.याद रखना

Q. पहले 1000 दिनों का तात्पर्य है |

i. दिव्यान्गता का पता चलने के बाद के दिन
ii. बच्चे के जन्म के बाद के दिन
iii. बच्चे के बालवाड़ी में प्रवेश करने के बाद के दिन
iv. गर्भधारण की शुरुआत से लेकर बच्चे के 2 साल तक के दिन (✔)

Q. प्रारम्भिक पहचान क्या है ?

i. बच्चे की देखभाल करना
ii. जितनी जल्दी हो सके दिव्यान्गता का पता लगाएं (✔)
iii. विकासात्मक दिशा सोचो की उपलब्धि सहज करना
iv.बच्चे को पौष्टिक भोजन प्रदान करना

Q. क्या दिव्यान्गता का इलाज संभव है ?

i. नहीं, यह बिलकुल इलाज योग्य नहीं है
ii. वैकल्पिक दवाओं के साथ, हाँ
iii. नहीं, यह इलाज योग्य नहीं है लेकिन प्रबंधनीय है (✔)
iv. हाँ, यह इलाज योग्य है

Q. निम्नलिखित में से कौन सा लाल झंडा (सतर्कता सन्देश) नहीं है ?

i. यदि 5 महीने तक बच्चा गर्दन नहीं संभाल पाता है
ii. यदि 5 महीने तक बच्चा माँ को नहीं पहचान पाता है
iii. यदि 5 महीने तक बच्चा गर्दन संभाल पाता है (✔)
iv.यदि 5 महीने तक बच्चा ध्वनि की ओर सिर नहीं घुमा पाता है

Q. दिव्यान्गता है

i. असामान्यता
ii. मानव विविधता (✔)
iii. शार्प
iv. अपरिहार्य

Q. दिव्यान्गता की जल्द पहचान करना और बच्चों को प्रभावी और समय पर सहायता प्रदान करने को क्या कहा जाता है ?

i. समझौता
ii. प्रारम्भिक प्रस्तुति
iii.दवा
iv. शीघ्र हस्तक्षेप (✔)

Q. प्रारम्भिक पहचान का लाभ क्या है ?

i. यह माता-पिता के लिए अतिरिक्त बोझ पैदा करता है
ii. यह दिव्यांग बच्चों के लिए हर्ष पूर्ण वातावरण बनाता है
iii. यह सीखने के लिए मजबूत नींव रखता है और विकास के सभी आयामों में सुधार करता है (✔)
iv. यह आंगनवाडी / पूर्व प्राथमिक विद्यालयी शिक्षकों के कार्यभार को बढाता है

Q. क्रॉस डिसएबिलिटीज अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (सी.डी.ई.आई.सी.) की भूमिका, निम्न में से क्या नहीं है ?

i. उपलब्धि परीक्षण करना
ii. बच्चों के लिए अधिक विशेष सेवायें
iii. हस्तक्षेप के लिए समग्र कार्यनीति
iv. एक छत के नीचे सभी दिव्यान्ग्ताओं के शुरुआती हस्तक्षेप को संभालना (✔)

Q. आरंभिक 3 से 5 वर्षों में बच्चे के मस्तिष्क का कितना प्रतिशत विकास होता है ?

i. 50%
ii. 85% (✔)
iii. 58%
iv. 100%

Q. निम्न में से कौन ई.सी.सी.ई. में प्रमुख हितधारक नहीं है ?

i. माता-पिता
ii. आंगनवाडी कार्यकर्ता
iii. शिक्षक
iv. वकील

Q. बच्चों का विकास होता है

i. आर्थिक कारकों पर आधारित
ii. अनुमानित
iii. अप्रत्याशित
iv. सभी बच्चों के लिए सामान

Q. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?

i. विकास स्थिर है
ii. विकास सबके लिए सामान है
iii. बच्चे से बच्चे में विकास भिन्न होता है (✔)
iv. विकास का मतलब है कि हर व्यक्ति एक ही गति से सीखता है

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार ई.सी.सी.ई. से कौन लाभ उठा सकता है ?

i. उच्च आय वाले परिवार के बच्चे
ii. दिव्यांग बच्चे
iii.0-3 वर्ष की आयु के सभी बच्चे (✔)
iv. आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चे

Q. समेकित बाल विकास योजना (आई.सी.डी.एस.) किस वर्ष शुरू की गई थी?

i. 1974 (✔)
ii. 1964
iii. 1947
iv. 1980

Q. लाल झंडा (सतर्कता सन्देश) का मतलब होता है

i. लाल रंग का वर्गाकार कागज़
ii. विकासात्मक श्रेणी
iii. शीघ्र हस्तक्षेप
iv. व्यवहार अथवा विकासात्मक सतर्कता सकेतक (✔)

तो दोस्तों ! यह थी Nishtha ecce 4.0 course 5 Hindi answer key. इस निष्ठा 4.0 ecce प्रशिक्षण मॉड्यूल 5 ‘जन्म से तीन वर्ष विशेष आवश्यकताओं के लिए शीघ्र हस्तक्षेप’ आंसर की में कोर्स मूल्यांकन में शामिल सभी तीनो प्रयासों के सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है | आशा है, इस उत्तरमाला से सभी प्रश्नों के सही उत्तर जानकार ज्ञान में वृद्धि हुई होगी | अगर आपको nishtha ECCE module 5 answer key पसंद आई हो तो अपने अमूल्य सुझाव जरूर भेजें | आपके महत्त्वपूर्ण सुझाव हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं | धन्यवाद

CONTACT US :
error: Content is protected !!