रघुकुल रीति (रामायण की कथा) : कक्षा 5 हिन्दी पाठ 21

Solution for SCERT up board textbook कक्षा 5 कलरव ( वाटिका ) पाठ 21 रघुकुल रीति हिन्दी solution hindi pdf. If you have query regarding Class 5 “Vatika” Chapter 21 Raghukul Reeti, please drop a comment below.

रघुकुल रीति

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1. बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) राम कौन थे ?

उत्तर- राम अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र थे |

(ख) विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से राम को क्‍यों माँगा ?

उत्तर- विश्वामित्र एक यज्ञ कर रहे थे जिसमें दो राक्षस बाधा डाल रहे थे | उनको रोकने के लिए विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से राम को माँगा |

(ग) विश्वामित्र अपना क्रोध क्यों नहीं व्यक्त कर रहे थे?

उत्तर- विश्वामित्र अपना क्रोध इसलिए नहीं व्यक्त कर सके क्योंकि क्रोध करने से यज्ञ खण्डित हो जाता |

(घ) गुरु वशिष्ठ ने महर्षि विश्वामित्र के साथ रहने पर राजकुमार राम को होने वाले लाभों के बारे में महाराज दशरथ को क्या बताया ?

उत्तर- गुरु वशिष्ठ ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र सिद्ध पुरुष हैं, तपस्वी हैं और अनेक गुप्त विद्याओं के जानकार हैं | उनके साथ रहने पर राजकुमार राम को बहुत लाभ होगा |

(ड.) पाठ में आए नामों के लिए कुछ सम्मानपरक शब्द लिखे गए हैं। उन्हें छाँटकर नीचे लिखे नामों के सामने लिखिए-
विश्वामित्र
– महर्षि, महर्षिवर
दशरथ – राजा, महाराज
वशिष्ठ – मुनि, गुरु

प्रश्न-2. सोच-विचार : बताइए –

(क) आपको किन-किन बातों पर क्रोध आता है ?

(ख) क्रोध आने पर आप क्‍या करते हो ?

(ग) क्रोध से आपको क्‍या हानि अथवा लाभ होता है ?

(घ) किसी को कोई बात कब समझायी जाती है ?

(ड) आपको कब, किसने, किस बात पर क्‍या समझाया ?

उत्तर- उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर स्वयं लिखें |

प्रश्न-3. भाषा के रंग

(क) शब्द एक जैसे, अर्थ दो –
नीचे कुछ शब्दों के जोड़े लिखे हैं, जिसके अर्थ अलग-अलग हैं। इन्हें इस प्रकार अपने शब्दों में प्रयोग कीजिए कि इनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ।

कुल – कूल = वंश – किनारा – राम रघुकुल में पैदा हुए थे | कालिंदी कूल कदम्ब की डारन

गृह – ग्रह = घर – आकाशीय पिंड जैसे पृथ्वी = ग्रहों की स्थिति ठीक हो तभी गृह प्रवेश करना उचित होगा |

(ख) नीचे लिखे शब्दों को सही वर्तनी में लिखिए –

(ग) अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
बिजली गिरना
– परीक्षाफल में अनुतीर्ण होने पर रमेश के अरमानों पर बिजली गिर गई |
संज्ञा शून्य होना – पुत्र की मृत्यु का समाचार पाकर पिता संज्ञा शून्य हो गए |

प्रश्न-4. तुम्हारी कलम से –
विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण के जाने की इस घटना को अपने शब्दों में लिखिए |

उत्तर- स्वयं लिखें |

प्रश्न-5. अब करने की बारी –

(क) इस कथा पर अपनी कक्षा में अभिनय कीजिए।
(ख) इससे आगे की कथा ज्ञात कीजिए –
अपने पुस्तकालय से पुस्तक लेकर
टेलीविजन, कंप्यूटर अथवा मोबाइल फोन पर
अपने बड़ों से पूछकर

उत्तर- स्वयं करें |

प्रश्न-6. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

  1. राजा दशरथ कहाँ के राजा थे ?
  2. राजा दशरथ ने महर्षि विश्वामित्र से राम के साथ किसको ले जाने का आग्रह किया ?

प्रश्न-7. इस पाठ से –
(क) मैंने सीखा – स्वयं लिखें |
(ख) मैं करूँगी/करूँगा -स्वयं लिखें |

MasterJEE Online Solutions for Class 5 Kalrav chapter 21 . SCERT up board textbook Vatika Class 5 solution hindi pdf. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!