सरदार वल्लभभाई पटेल : कक्षा 5 हिन्दी पाठ 13

Solution for SCERT up board textbook कक्षा 5 कलरव ( वाटिका ) पाठ 13 सरदार वल्लभभाई पटेल हिन्दी Class 5 solution hindi pdf. If you have query regarding Class 5 “Vatika” Chapter 13 Sardar Ballabhbhai Patel, please drop a comment below.

सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Ballabhbhai Patel)

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1: बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) वल्लभ भाई पटेल का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर- वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के पेटलाद तालुके के करमसद गाँव में हुआ था |

(ख) बारदोली का सत्याग्रह आंदोलन क्यों हुआ ?

उत्तर- किसानों पर सरकार ने लगान की दर बढ़ा दी | जिसके विरोध में बल्लभ भाई पटेल ने गाँव वालों को संगठित किया जिससे सरकार को लगान तो दूर, गाँवों में अंग्रेज अफसरों को भोजन, रिहाइस और सवारी तक मिलना मुश्किल हो गया |

(ग) बारदोली के सत्याग्रह आंदोलन में सरकार क्‍यों झुकी ?

उत्तर- बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन में हाजारों लोग जेल गए | उनकी गाय, भैसे तक जब्त कर ली गई पर सरकारी खजाने में एक रूपया भी जमा नहीं हुआ | सरकार को जब्त किए गए सामान को उठाने वाला कोई मजदूर नहीं मिलता था और न जब्त की गयी जायदाद की नीलामी में बोली लगाने वाला आदमी | अंततः सरकार को आन्दोलन के आगे झुकना पड़ा |

(घ) वल्लभभाई पटेल की देश को सबसे बड़ी देन क्या है ?

उत्तर- आजादी के पश्चात बल्लभ भाई पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई | जिसके फलस्वरूप 600 देशी रियासतें भारतीय संघ का अटूट अंग बन गई और भारत के मानचित्र को नवीन स्वरूप प्रदान किया |

प्रश्न-2. पटेल जी के उस कथन को लिखिए –

* जिसे उन्होंने बम्बई (मुम्बई) की सभा में कहा था।

उत्तर- “अंग्रेज भारत को जितनी जल्दी आजाद कर दें, उतना ही अच्छा | यदि देरी की गई, तो यह उन्हीं के लिए खराब बात होगी |”

* जिसे उन्होंने अपने पचहत्तरवें जन्मदिवस पर कहा था।

उत्तर- “उत्पादन बढ़ाओ, खर्च घटाओ और अपव्यय बिल्कुल न करो |”

प्रश्न-3. इस पाठ को कितने अनुच्छेदों में लिखा गया है ? प्रत्येक अनुच्छेद की मुख्य बात एक-एक वाक्य में लिखिए।

उत्तर- इस पाठ को कुल 14 अनुच्छेदों में लिखा गया है |

  1. मुंबई की सभा में बल्लभ भाई पटेल की अंग्रेजों को चेतावनी |
  2. व्यक्तिगत जानकारियाँ – जन्म , माता-पिता
  3. सरदार पटेल के बचपन की घटना -साहसिक कार्य
  4. शिक्षा-दीक्षा
  5. पढ़ाई के पश्चात व्यवसाय
  6. झंडा सत्याग्रह का नेतृत्व
  7. बारदोली सत्याग्रह
  8. अंग्रेजी सरकार की हार
  9. नमक सत्याग्रह में भाग तत्पश्चात जेल भेजे गए
  10. भारत छोडो आन्दोलन में जेल
  11. स्वतंत्रता के पश्चात प्रथम गृहमंत्री
  12. देशी रियासतों के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका
  13. निधन एवं निधन के पश्चात भारत रत्न से सम्मानित
  14. पचहत्तरवें जन्मदिन पर राष्ट्र के नाम सन्देश

प्रश्न-4. सोच-विचार : बताइए –

(क) बेगार प्रथा क्‍यों बुरी थी ?

उत्तर- बेगार प्रथा में लोगों से बिना किसी पारिश्रमिक के कार्य कराया जाता था, इसलिए यह प्रथा बुरी थी |

(ख) नमक कानून क्‍यों तोड़ा गया ?
(कठिनाई होने पर शिक्षक की मदद ले सकते हैं |)

उत्तर- अंग्रेज सरकार ने नमक पर भी कर लगा रखा था, जिसके विरोध में गांधी जी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक यात्रा की | यहां पहुंचकर गांधीजी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने अंग्रेजों ने नमक कानून को तोड़ा।

प्रश्न-5. भाषा के रंग –

(क) नीचे दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त क्रिया-विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए –

  • वह निरंतर बढ़ता जा रहा था।
  • वल्लभभाई ने काम बड़ी लगन से किया।
  • उनका नाम सारे भारत में तेजी से फैल गया।

(ख) नीचे दिए गए वाक्यों में क्रिया-विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य पूरा कीजिए –

  • जैसे – वह जोर-जोर से बोल रही थी।
  • लड़का जोर-जोर बोल रहा था।
  • शेर की दहाड़ सुनकर गीदड़ थर-थर काँपने लगा।
  • धावक एकाएक रुक गया।
  • राहगीर बहुत थक गया।

(ग) वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए –

  • साहस से युक्‍त व्यक्ति – साहसी
  • लोहे की तरह मजबूत तन-मन वाला पुरुष – लौहपुरुष
  • वकालत करने वाला – वकील
  • अनाप-शनाप व्यय करने वाला – अपव्ययी
  • जरूरी कार्यों के लिए व्यय करने वाला – मितव्ययी

(घ) नीचे लिखे शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

सत्याग्रहबल्लभ भाई ने झंडा सत्याग्रह का नेतृत्व किया था
आंदोलनआन्दोलन को सत्याग्रह भी कहते हैं
सूझबूझदीपक की सूझबूझ से उस लड़की की जान बच गई
परिश्रमपरिश्रम सफलता की कुंजी है
सेनानीहम महान स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद रखेंगे
सफलतासही दिशा में निरंतर कार्य करने से सफलता निश्चित है

(ड) नीचे लिखे अशुद्ध शब्दों की वर्तनी ठीक कीजिए –

अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
अनुसाशनअनुशासन
स्वराजस्वराज्य
सत्यागृहसत्याग्रह
अंत्तराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीय
रगंनारंगना
श्रृंगारशृंगार
सवतंत्रतास्वतंत्रता

(व) नीचे दिए गए कथनों को शुद्ध करके लिखिए –

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
उनकी स्वास्थ्य रहता था ठीक नहीं।उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था |
सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान सेना थे।सरदार पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे |
वल्लभभाई के गैरकानूनी प्रयास से बेगार प्रथा हो गई बंद।बल्लभभाई के प्रयास से गैरकानूनी बेगार प्रथा बंद हो गई

(छ) पाठ में से ऐसे पाँच वाक्य छाँटकर लिखिए जिनकी शुरुआत सर्वनाम शब्दों से हुई है। जैसे – वह अपना सारा समय अध्ययन में ही लगाते थे।

उत्तर-

  1. उन्होंने गाँव के लोगों को संगठित किया |
  2. उनकी गाय, भैंस तक जब्त कर ली गई पर उन्होंने सिर न झुकाया |
  3. वह गिरफ्तार कर लिए गए और उनको 3 माह की कैद और 500 रू० का जुर्माने की सजा दी गई |
  4. वह अंतिम समय तक कठिन परिश्रम करते रहे |
  5. अपने पचहत्तरवें जन्म दिवस पर उन्होंने राष्ट्र को सन्देश दिया था |

(ज) नीचे दिए गए दो वाक्‍यों को मिलाकर एक वाक्य बनाइए –

जैसे – सन्‌ 1929 में लाहौर में पूर्ण स्वराज की माँग की गई। सरकार ने इसे नहीं माना। सन्‌ 1929 में लाहौर में की गई पूर्ण स्वराज की माँग को सरकार ने नहीं माना।

० उनकी आँख के पास एक फोड़ा निकल आया। वह बढ़ता ही जा रहा था। – उनकी आँख के पास एक फोड़ा निकल आया और वह बढ़ता ही जा रहा था |
० किसी में साहस न होता था कि गरम सलाख को फोड़े में धंसाए। भय था कि कहीं आँख में न लग जाए। – किसी में साहस न होता था कि गरम सलाख को फोड़े में धंसाए क्योंकि भय था कि कहीं आँख में न लग जाए |
० सरदार पटेल के सामने अनेक समस्याएँ आईं। उन्होंने बहुत सूझबूझ से सब पर काबू पा लिया। – सरदार पटेल के सामने अनेक समस्याएँ आईं पर उन्होंने बहुत सूझबूझ से सब पर काबू पा लिया |

प्रश्न-6. तुम्हारी कलम से –
सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से हमें क्‍या प्रेरणा मिलती है ? संक्षेप में लिखिए।

उत्तर- सरदार बल्लभ भाई पटेल बचपन से ही बहुत साहसी थे और जो भी ठान लेते उसको पूरा करके ही छोड़ते थे | उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें समस्याओं को देखकर घबराना नहीं चाहिए बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए |

प्रश्न-7.अब करने की बारी –

(क) देश की आजादी तथा नव निर्माण में हाथ बँटाने वाले दस महापुरुषों के बारे में जानकारी संकलित कीजिए |

उत्तर- देश की आजादी तथा नव निर्माण में हाथ बँटाने वाले दस महापुरुष निम्नलिखित हैं –

  1. महात्मा गाँधी
  2. सरदार बल्लभ भाई पटेल
  3. डॉ भीमराव अंबेडकर
  4. पं० जवाहर लाल नेहरू
  5. लाल बहादुर शास्त्री
  6. बिनोवा भावे
  7. सी राजगोपालाचारी
  8. डॉ राजेन्द्र प्रसाद
  9. जाकिर हुसैन
  10. मौलाना अबुल कलाम आजाद

(ख) महात्मा गांधी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र कला की कॉपी में बनाइए।

उत्तर- छात्र स्वयं करें |

प्रश्न-8. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आघार पर दो सवाल बनाइए –

  1. बल्लभभाई पटेल के माता-पिता का क्या नाम था ?
  2. बारदोली का प्रसिद्ध सत्याग्रह कब शुरू हुआ था ?

प्रश्न-9. इस पाठ से –
(क) मैंने सीखा -स्वयं लिखें |
(ख) मैं करूँगी/ करूँगा – स्वयं लिखें |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 5 Kalrav chapter 13 Sardar Ballabhbhai Patel . SCERT up board textbook Vatika Class 5 solution hindi pdf. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!