Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 15 वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा) solution Hindi pdf, | If you have query regarding Class 4 Kalrav ( Fulwari ) chapter 15 Veer Abhimanyu, please drop a comment below.
वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा)
बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –
(क) पांडवों और कौरवों का युद्ध किस नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर- पांडवों और कौरवों का युद्ध ‘महाभारत’ नाम से प्रसिद्ध है |
(ख) युधिष्ठिर क्यों चिंतित थे ?
उत्तर- कौरवों ने अर्जुन की अनुपस्थिति में चक्रव्यूह की रचना की थी और अर्जुन के अलावा किसी को चक्रव्हूह तोड़ना नहीं आता था | इसलिए युधिष्ठिर चिंतित थे |
(ग) अभिमन्यु ने गुरु द्रोणाचार्य को कैसे प्रणाम किया ?
उत्तर- अभिमन्यु ने गुरु द्रोणाचार्य के चरणों में बाण छोड़कर उन्हें प्रणाम किया |
(घ) चक्रव्यूह के भीतर अभिमन्यु के साथ दूसरे पांडव वीर क्यों न जा सके?
उत्तर- अर्जुन और अभिमन्यु के अतिरिक्त किसी को भी चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता था , इसलिए कोई भी पांडव चक्रव्यूह के अन्दर न जा सके |
(ड) अभिमन्यु ने चक्रव्यूह भेदने की विधि कैसे सीखी ?
उत्तर- अभिमन्यु जब अपनी माँ के गर्भ में थे तब अर्जुन ने उनकी मां से चक्रव्यूह तोड़ने का वर्णन किया था | अभिमन्यु ने यह वर्णन सुनकर विद्या सीख ली |
प्रश्न 2: किसने, किससे कहा ?
- “आप इस तरह सोच में क्यों डूबे हैं तातश्री। युदूध के क्या समाचार हैं ?’- अभिमन्यु ने युधिष्ठिर से
- “तुम नहीं जानते पुत्र कि चक्रव्यूह तोड़ना कितना कठिन है ?” – युधिष्ठिर ने अभिमन्यु से
- “अंतिम द्वार को तो मैं अपनी गदा से ही तोड़ दूँगा।” – भीम ने अपने भाइयों से
- “गुरुवर आपके होते यह कैसी अनीति है!” – अभिमन्यु ने द्रोणाचार्य से
प्रश्न 3: सोच-विचार : बताइए
(क) अभिमन्यु के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर- अभिमन्यु वीर और साहसी थे | उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला किया |
(ख) इस युद्ध में आपके विचार से क्या गलत हुआ और क्यों ?
उत्तर- इस युद्ध में अनीति का सहारा लेकर अभिमन्यु को मार दिया गया , जो गलत था |
प्रश्न 4: भाषा के रंग –
(क) नीचे लिखे मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
| शब्द | वाक्य प्रयोग |
|---|---|
| बाणों की बौछार करना | बाणों की बौछार करते हुए वीर सैनिक आगे बढ़ता रहा |
| खलबली मचाना | सभा में सांप घुस जाने से चारों ओर खलबली मच गई |
| सिर नीचा होना | उसकी कायरतापूर्ण हरकत से देश का सिर नीचा हो गया |
| खुशी का ठिकाना न रहना | राजेश को पुत्र रत्न प्राप्त होते ही उसकी खुशी का ठिकाना न रहा |
(ख) नीचे लिखे शब्दों के समानार्थक शब्द बताइए –
| शब्द | समानार्थक शब्द |
|---|---|
| कठिन | जटिल |
| आकाश | आसमान |
| युद्घ | संघर्ष |
| शत्रु | दुश्मन |
| अलावा | बगैर |
| धरती | पृथ्वी |
| आज्ञा | अनुमति |
| प्रण | प्रतिज्ञा |
| बाण | तीर |
| जीव | प्राणी |
| नींद | निद्रा |
| कहानी | किस्सा |
(ग) नीचे लिखे वाक्यों में उचित विराम-चिहनों का प्रयोग कीजिए –
अभिमन्यु ने कहा तातश्री मैं भी वीर पुत्र हूँ – अभिमन्यु ने कहा- “तातश्री ! मैं भी वीर पुत्र हूँ |”
समाचार अच्छे नहीं हैं पुत्र लेकिन तुम क्यों चिंता करते हो – “समाचार अच्छे नहीं हैं पुत्र ! लेकिन तुम क्यों चिंता करते हो ?”
तातश्री मैं वीरपुत्र हूँ शत्रु ललकारे और मैं बैठा रहूँ यह कैसे हो सकता है – तातश्री ! मैं वीरपुत्र हूँ शत्रु ललकारे और मैं बैठा रहूँ यह कैसे हो सकता है ?”
(घ) पढ़िए, समझिए –
| समास-विग्रह | सामासिक पद |
|---|---|
| वीर का पुत्र | वीरपुत्र |
| राजा का पुत्र | राजपुत्र |
| वीरों की गति | वीरगति |
| देवताओं का लोक | दैवलोक |
| राजा और रानी | राजा-रानी |
| रात और दिन | रात-दिन |
| राम और लक्ष्मण | राम-लक्ष्मण |
| अंदर और बाहर | अंदर-बाहर |
आप लिखिए –
| समास-विग्रह | सामासिक पद |
|---|---|
| गृह का स्वामी | गृहस्वामी |
| राष्ट्र का ध्वज | राष्ट्रध्वज |
| वन में वास | वनवास |
| पुष्पों की वर्षा | पुष्पवर्षा |
| आगे और पीछे | आगे-पीछे |
| ऊपर और नीचे | ऊपर-नीचे |
| माता और पिता | माता-पिता |
| हम और तुम | हम-तुम |
प्रश्न:5 आपकी कलम से –
आपके आस-पास भी किसी बच्चे ने विपत्ति के समय बहादुरी का परिचय दिया होगा वह घटना कैसे घटी अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर- विद्यार्थी स्वयं लिखें |
प्रश्न: 6 अब करने की बारी-
(क) कहानी का कक्षा में अभिनय कीजिए |
(ख) इसी प्रकार की वीरता की कहानियाँ पुस्तकालय से पढ़िए।
उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें |
प्रश्न: 7 मेरे दो प्रश्न : कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइए –
- अभिमन्यु किसके पुत्र थे ?
- चक्रव्यूह में कितने द्वार होते हैं ?
इस कहानी से –
(क) मैंने सीखा – संघर्ष में पीछे नहीं हटना चाहिए |
(ख) मैं करूँगी/करूँगा – परेशानी आने पर मैं भी डटकर मुकाबला करूँगा |
Master Jee Online Solutions for Class 4 Kalrav Chapter 15 वीर अभिमन्यु (महाभारत की कथा). If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.
CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :
This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

