निष्ठा FLN 3.0 मॉड्यूल प्रशिक्षण लिंक

शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर कई प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इनमें से कुछ ऑफलाइन तो कुछ ऑनलाइन रहते हैं | इस पोस्ट में आप ऐसे ही एक प्रशिक्षण NISHTHA FLN 3.0 और Full form of FLN in education के बारे में जानेंगे |

NISHTHA FLN 3.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम

निष्ठा FLN 3.0 समग्र शिक्षा के तहत आरंभिक स्तर के शिक्षकों के क्षमता संबर्धन हेतु एक समग्र कार्यक्रम है | निष्ठा के तहत विकसित मॉड्यूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हैं | सभी पाठ्यक्रम लर्निंग आउटकम के आसपास केन्द्रित, बाल केन्द्रित एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर आधारित हैं |

एन०सी०आर०टी० और राज्य परियोजना कार्यालय , उत्तर प्रदेश के सहयोग से वर्ष 2021-22 में दीक्षा पोर्टल के माध्यम से NCERT द्वारा विकसित ऑनलाइन निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ किया गया था | मार्च 2022 तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 12 मॉड्यूल जारी किये गए | अप्रैल माह में पुनः सभी 12 मॉड्यूल का Batch 2 लिंक जारी किया गया है |

निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए निम्न कार्यक्रमानुसार ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा –

  • प्रत्येक माह दीक्षा पोर्टल पर 2 मॉड्यूल अपलोड किए जायेंगे |
  • दोनों मॉड्यूल के प्रशिक्षण को उसी माह के अंत तक पूर्ण करना होगा |
  • इस प्रशिक्षण को कुल 6 Phase में बाँटा गया है |
  • यह प्रशिक्षण सभी डायट मेंटर, ए०आर०पी०, के०आर०पी०, एस०आर०पी० व प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा |
  • प्रशिक्षण का लिंक कोर्स प्रारम्भ होने से एक दिन पूर्व उपलब्ध कराये जायेंगे |
  • प्रत्येक कोर्स को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन टेस्ट में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त करने पर ही प्रमाण पत्र प्राप्त कर पायेंगे |

निष्ठा FLN 3.0 कार्यक्रम का उद्देश्य

निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं –

  • खेल, खोज और गतिविधि आधारित शिक्षाशास्त्र को शामिल करके एक समावेशी कक्षा वातावरण सुनिश्चित करना |
  • बच्चों के दैनिक जीवन की स्थितियों और उनकी स्थानीय भाषाओं को औपचारिक रूप से शामिल करना |
  • छात्रों में पढ़ने और लेखन कौशल की अभिरुचि विकसित करना | बच्चों को स्वतन्त्र पठन और लेखन में सक्षम बनाना |
  • बच्चों में संख्या, माप और आकार की समझ विकसित करना | उन्हें संख्यात्मक और परिवेशीय समस्या को सुलझाने में सक्षम बनाना |
  • शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, ARP’s और एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर्स की सतत क्षमता निर्माण पर ध्यान देना |
  • बच्चों के आजीवन सीखने की एक मजबूत नींव बनाने के लिए सभी हितधारकों यानि शिक्षकों, माता-पिता, छात्रों और समुदाय, नीति निर्माताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना |
  • पोर्टफोलियो, समूह और सहयोगी कार्य, परियोजना कार्य, क्विज, नाटकों, खेल, मौखिक प्रस्तुतियों, लघु परीक्षणों आदि के माध्यम से सतत एवं व्यापक मूल्यांकन ( सीखने का आकलन ) सुनिश्चित करना |
  • सभी छात्रों के सीखने के स्तर का लगातार अनुश्रवण करना |

NISHTHA FLN 3.0 Online Training Schedule On Diksha

नीचे तालिका में सभी प्रशिक्षणों का तिथिवार कार्यक्रम दिया गया है | सम्बंधित कोर्स पर टच करके प्रशिक्षण पर जा सकते हैं | पहले दो प्रशिक्षण का लिंक उपलब्ध है |

कोर्स का नामकोर्स का लिंकअंतिम तिथि
Rerun_UP बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन का परिचय_(निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP दक्षता आधारित शि‍क्षा की ओर बढ़ना (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझना : बच्चे कैसे सीखते है? (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बुनियादी साक्षरता एवं संख्‍याज्ञान में समुदाय एवं अभि‍भावकों की सहभागिता (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP ‘विद्या प्रवेश’ एवं ‘बालवाटिका’ की समझ (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बुनियादी भाषा और साक्षरता (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP सीखने का आकलन (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बुनियादी संख्यात्मकता (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP शिक्षण,अधिगम और मूल्यांकन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022
Rerun_UP बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण (निष्ठा FLN)Click Here31 May 2022

निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रश्नोत्तरी हल Answer Keys

सभी प्रशिक्षण के अंत में मूल्यांकन हेतु प्रश्नोत्तरी दी गई है | सभी प्रतिभागियों को रैंडम तरीके से चुने हुए 20 प्रश्नों के उत्तर देने हैं | आप जितनी बार प्रश्नोत्तरी हल करेंगे, हर बार कुछ प्रश्न बदल जायेंगे | उनके विकल्पों का क्रम भी बदल जाएगा |

यहाँ पर सभी संभावित प्रश्नों और उनके उत्तर दिए गए हैं | प्रश्नोत्तरी हल करने की समस्या होने पर यहाँ पढ़कर समझ सकेंगें | प्रश्नों का क्रम अलग हो सकता है | समय-समय पर अन्य मॉड्यूलों की प्रश्नोत्तरी अपलोड कर दी जायेगी | आप सभी से अनुरोध है कि निष्ठा 3.0 के सभी प्रशिक्षण मन लगाकर पूरा करें क्योंकि यह आपकी कार्यक्षमता में सुधार लाएगा |

मॉड्यूलप्रश्नोत्तरी Answer Keys
Module 1 Click Here
Module 2 Click Here
Module 3 Click Here
Module 4 Click Here
Module 5 Click Here
Module 6 Click Here
Module 7 Click Here
Module 8 Click Here
Module 9 Click Here
Module 10 Click Here
Module 11 Click Here
Module 12 Click Here

प्रशिक्षण से पूर्व क्या करें ?

अपने स्मार्टफोन में पूर्व से ही इनस्टॉल दीक्षा एप को अपडेट करें | पहले से लॉग इन न होने की दशा में लॉग इन कर लें | लॉग इन संबंधी किसी भी समस्या के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध टोल फ्री न. 18001800666 पर संपर्क कर सकते हैं |

दीक्षा एप ओपन करें और प्रोफाइल पर क्लिक करें | यदि आप पहले से लॉग इन हैं तो आपके विद्यालय विवरण हेतु कॉलम में Edit या संपादित करें दिखाई देगा | उस पर क्लिक करें तत्पश्चात अपनी भूमिका , राज्य, जनपद , ब्लॉक एवं विद्यालय चयन करके सेव करें |

NISHTHA FLN 3.0 में FLN का पूरा नाम ( Full form of FLN ) क्या है ?

Foundational Literacy and Numeracy (FLN) – बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता,

बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता बच्चों की पढ़ने और अर्थपूर्ण ढंग से समझने की क्षमता के साथ-साथ वास्तविक जीवन में बुनियादी गणितीय कार्यों का उपयोग करने के लिए जिम्मेदार है। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल हासिल करना, सीखने में सुधार के साथ-साथ एक बच्चे के समग्र जीवन परिणामों की कुंजी है।

Master Jee Online NISHTHA FLN 3.0. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us..

CONTACT US :
RECENT POSTS :

In this section a detailed solution of all the SCERT UTTAR PRADESH textbooks of class 1 , class 2, class 3 , class 4, class 5 , class 6 , class 7 and class 8 as well as pdf of all the text books of primary and junior classes free download and the material related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!