बोलने वाली गुफा (पंचतंत्र की कथा) कक्षा 4 फुलवारी पाठ 4

Solution for SCERT UP Board textbook कक्षा 4 हिन्दी कलरव “फुलवारी” पाठ 4 बोलने वाली गुफा solution hindi pdf. If you have query regarding Kalrav ( Fulwari ) Class 4 chapter 4 Bolne wali gufa, please drop a comment below.

बोलने वाली गुफा ( Bolne wali gufa)

Exercise ( अभ्यास )
बोध प्रश्न :
प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –

(क) : जंगल के सभी जानवर शेर से क्यों डरते थे ?

उत्तर- जंगल में एक खूँखार शेर रहता था | उसकी दहाड़ से सभी जानवर डरते थे |

(ख) : गुफा को देखकर शेर के मन में क्या विचार आया ?

उत्तर- शेर ने सोचा , यह गुफा जरूर किसी जानवर की होगी | अन्दर जाकर देखना चाहिए , हो सकता है कोई शिकार अन्दर बैठा हो|

(ग) : लोमड़ी को कैसे पता चला कि गुफा के अन्दर कोई है ?

उत्तर- रास्ते में बने पदचिन्हों को देखकर लोमड़ी को पता चला कि गुफा के अन्दर कोई है

(घ) : लोमड़ी ने गुफा से क्या पूछा और क्यों पूछा ?

उत्तर- लोमड़ी ने गुफा से पूछा – ” कहिए गुफा जी ! सब ठीक-ठाक तो है न ? क्या मैं रात बिताने के लिए अन्दर आ सकती हूँ ? ” लोमड़ी ने ऐसा इसलिए पूछा कि अगर कोई अन्दर होगा तो पता चल जाएगा |

(ड.) : गुफा के भीतर से क्या आवाज आई ?

उत्तर – गुफा के अन्दर से आवाज आई – ” अरे , ज़रा रुको प्यारी लोमड़ी ! मैं गहरी नींद में सो रही थी , इसलिए आपसे बात न कर सकी | अन्दर सब ठीक है | आप बिना भय और संदेह के अन्दर चली आओ |

प्रश्न (2) : सही मिलान कीजिए –

(क) गुफा, ओ मेरी प्यारी गुफा ! आज आप चुप क्यों हैं ? – लोमड़ी

(ख) अन्दर सब ठीक है | आप बिना भय और संदेह के अन्दर चली आओ – शेर

(ग) कहिए गुफा जी ! सब ठीक ठाक तो है न ? – लोमड़ी

(घ) मैं गहरी नींद में सो रही थी इसलिए आपसे बात न कर सकी | – शेर

प्रश्न (3) : वाक्यों को कहानी के क्रम में लिखिए –

सही क्रम :-

(घ) सुंदरवन में एक खूंखार शेर रहता था |

(ड.) शेर शिकार की खोज में अपनी गुफा से बाहर निकला |

(ग) लौटने पर लोमड़ी की दृष्टि गुफा के बाहर बने कुछ पदचिन्हों पर पड़ी | उसे लगा कि गुफा में कोई है |

(क) उसे पूरा विस्वास हो गया कि शेर अभी तक गुफा के भीतर ही है |

(ख) लोमड़ी ने गुफा से पूछा – ” ओ मेरी प्यारी गुफा ! आज आप चुप क्यों हो ? मुझे बताती क्यों नहीं कि मैं भीतर आऊँ या न आऊँ |”

प्रश्न (4) : सोच-विचार : बताइए-

(क) : यदि लोमड़ी को शेर के पद-चिह्न न दिखते तो क्या होता ?

उत्तर- यदि लोमड़ी को शेर के पैरों के निशान न दिखाई देते तो वह सीधे गुफा के अन्दर चली जाती और शेर उसका शिकार कर लेता |

(ख) : यदि लोमड़ी के स्थान पर आप होते तो कैसे पता लगाते कि गुफा में शेर है ?

उत्तर- हम भी लोमड़ी की तरह शेर के पदचिन्ह देख कर पता लगाते |

(ग) : यदि शेर गुफा की ओर से लोमड़ी की बात का जवाब नहीं देता तो लोमड़ी शेर के बारे में पता करने के लिए और क्या-क्या करती ?

उत्तर- अगर शेर गुफा की ओर से लोमड़ी की बात का जवाब न देता तो लोमड़ी आवाज़ बदलकर फिर से प्रयास करती और किसी दूसरे जानवर के होने का नाटक करती |

5. भाषा के रंग :

(क) : समानार्थी शब्द लिखिए –

मुँह —– मुख

चंद्रमा —— चाँद

वन —– जंगल

अन्दर —— भीतर

धरती —– पृथ्वी

तलाश —— खोज

'पर्यायवाची' शब्द को 'समानार्थी' शब्द भी कहते हैं |

(ख) : पाठ में आए हुए अनुस्वार (ंं) और अनुनासिक (ँँ) शब्दों को छाँटकर लिखिए –

अनुस्वार शब्द – जंगल , अंदर , आनंद, पंजों, नींद, रहें |

अनुनासिक शब्द – मुँह, खूँखार, अँधेरा, लूँगा, चाँदनी, ऊँची, आऊँ, वहाँ, हूँ |

(ग) : विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए –

एक वन में खूँखार शेर रहता था | उससे डर कर जंगली जानवर छिप जाते थे | शिकार की तलाश में उसे एक खूबसूरत गुफा दिखी और वह उसमें जा बैठा | चालाक लोमड़ी ने शेर के पदचिह्न देख लिए |

प्रश्न (6) : अनुमान और कल्पना : बताइए –

लोमड़ी ने इस घटना के बारे में अपने साथियों को क्या-क्या बताया होगा ?

उत्तर – लोमड़ी ने अपने साथियों को बताया होगा कि कैसे उसने रास्ते में पदचिह्नों से गुफा के अन्दर शेर होने का पता लगाया | फिर उसने कैसे शेर को अपनी चाल से बोलने के लिए मजबूर कर दिया और इस प्रकार अपनी जान बचाई |

प्रश्न (7) : अब करने की बारी –

(क) : लोमड़ी गुफा से वापस लौट रही थी तो रास्ते में उसका दोस्त खरगोश मिला | उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई होगी ? लिखकर बताइए –

खरगोश – रुको! रुको! लोमड़ी बहन इतनी तेज क्यों भाग रही हो ?

लोमड़ी – क्या बताऊं खरगोश भाई , आज तो मेरी जान पर बन आई थी |

खरगोश – थोड़ा सांस ले लो और बताओ क्या हुआ था ?

लोमड़ी – अरे ! आज जब मैं अपनी गुफा की ओर जा रही थी तो रास्ते में शेर के पैरों के निशान दिखाई दिए |

खरगोश – तो तुमने क्या किया ?

लोमड़ी – तो मैंने भी अपनी बुद्धिमानी से शेर के गुफा के अन्दर होने का पता लगा लिया |( लोमड़ी ने पूरी घटना खरगोश को बताई )

(ख) : इस कहानी का शीर्षक है – बोलने वाली गुफा | आपके अनुसार इस कहानी के और क्या-क्या शीर्षक हो सकते हैं ? कम से कम तीन शीर्षक लिखिए |

उत्तर – इस कहानी के निम्न शीर्षक हो सकते हैं –

  1. बुद्धिमान लोमड़ी
  2. चालाक लोमड़ी
  3. शेर और लोमड़ी

प्रश्न (8) – मेरे दो प्रश्न : कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइए –

उत्तर-

  1. लोमड़ी ने गुफा के रास्ते में क्या देखा ?
  2. गुफा के अन्दर से कौन बोल रहा था ?

प्रश्न (9) : इस कहानी से –

(क) मैंने सीखा – सावधानी ही बचाव है |

(ख) मैं करूँगी / करूँगा – मैं सावधान रहूँगी / रहूँगा |

MasterJEE Online Solutions for Kalrav Class 4 Chapter 4 Bolne wali gufa. कक्षा 4 कलरव के प्रश्न उत्तर. If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!