तीन सवाल : कक्षा 5 हिन्दी पाठ 9

Solution for SCERT up board textbook कक्षा 5 कलरव ( वाटिका ) पाठ 9 तीन सवाल हिन्दी Class 5 solution hindi pdf. If you have query regarding Class 5 “Vatika” Chapter 9 Teen Sawal , please drop a comment below.

तीन सवाल (Teen Sawal)

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न-1: बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) राजा के मन में उठने वाले तीन सवाल क्या थे ?

उत्तर- राजा के मन में उठने वाले तीन सवाल निम्न थे –
1. किसी कार्य को करने का सही समय कौन-सा होता है ?
2. किसकी बात सुननी चाहिए और किसे टालना चाहिए ?
3. सबसे आवश्यक कार्य कौन-सा है ?

(ख) राजा ने साधु से मिलने के लिए क्या किया ?

उत्तर- राजा ने साधु से मिलने के लिए अपने राजसी वस्त्र उतारकर साधारण कपड़े पहने |

(ग) राजा का शत्रु उनका मित्र कैसे बन गया ?

उत्तर- राजा ने घायल व्यक्ति का इलाज किया और वह ठीक हो गया | वह व्यक्ति राजा के कार्यों से खुश होकर उनका मित्र बन गया |

(घ) घायल व्यक्ति ने होश आने पर अपने बारे में राजा से क्या बताया ?

उत्तर- घायल व्यक्ति ने राजा से बताया कि वह उन्हें मारने के लिए आ रहा था | राजा के अंगरक्षकों ने उसे देख लिया और किसी तरह वह जान बचाकर आया था |

(ड) राजा को अपने प्रश्नों के क्रमशः क्या-क्या उत्तर मिले ?

उत्तर- राजा को अपने प्रश्नों के निम्न उत्तर मिले –
1. जब वह क्यारियाँ तैयार कर रहे थे, वही सबसे सही समय था |
2. क्यारियाँ तैयार करते समय सबसे महत्त्व का आदमी साधु थे और घायल व्यक्ति का इलाज करते समय सबसे महत्त्व का आदमी घायल व्यक्ति था | उनकी बात सुनना अधिक आवश्यक था |
3. घायल व्यक्ति की मरहम-पट्टी करना सबसे आवश्यक कार्य था |

प्रश्न-2. सोच – विचार : बताइए –

(क) राजा की जगह तुम होते तो –
साधु की कुटिया पर पहुँचकर क्‍या करते ?
उत्तर- साधु की यथा-संभव मदद करते |
घायल व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करते ?
उत्तर- मैं भी राजा की तरह उसकी मरहम-पट्टी करता |

(ख) आपके लिए सबसे जरूरी काम क्या है ? इसे आप कैसे पूरा करेंगे ?

उत्तर- मेरे लिए सबसे जरूरी काम पढ़ाई करना है | इसके लिए अपने गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता की मदद लूँगा |

प्रश्न-3. अनुमान और कल्पना –
यदि साधु ने तुरंत सीधे-सीधे प्रश्नों का उत्तर दे दिया होता तो क्या होता ?

उत्तर- साधु ने यदि तुरंत प्रश्नों का उत्तर दे दिया होता तो उनको इसकी सही सीख न मिल पाती |

प्रश्न-4. भाषा के रंग-

(क) नीचे लिखे उपसर्गों को जोड़कर शब्द बनाइए –

प्रति + शोध प्रतिशोधअनु + चर अनुचर
प्रति + कूल प्रतिकूलअनु + करण अनुकरण
प्रति + वाद प्रतिवादअनु + कूल अनुकूल
प्रति + दिन प्रतिदिनअनु + वाद अनुवाद
प्रति + घात प्रतिघातअनु + रूप अनुरूप

(ख) नीचे लिखे अनुच्छेद में उचित स्थान पर विराम-चिहनों का प्रयोग कीजिए –

सारे उत्तर अलग-अलग थे | राजा को एक भी उत्तर सही नहीं लगा | वह साधु के पास गया | उसने देखा साधु बड़ी लगन से जमीन खोद रहे हैं | पास जाकर राजा ने कहा, “मैं आपके पास अपने प्रश्नों के उत्तर पाने की आशा में आया हूँ | मेरा पहला प्रश्न है, किसी कार्य को शुरू करने का सही समय कौन सा है ?

(ग) स्तम्भ ‘क’ में ‘उपसर्ग’ तथा स्तम्भ ‘ख’ में ‘शब्द’ दी गए हैं | जोड़कर सार्थक शब्द बनाइए –

अप + मानअपमान
अव + गुणअवगुण
आ + हरणआहरण
निर् + बल निर्बल
प्र + दोष प्रदोष
सु + गम सुगम
सु + पुत्र सुपुत्र
अव + तारअवतार
आ + गमनआगमन

(घ) दिए गए शब्दों के समानार्थक शब्दों को अक्षर-जाल से खोजिए | इन्हें ऊपर से नीचे तथा बाएं से दायें ढूँढ सकते हैं –

चन्द्रमा
अग्निपावक
अश्वघोड़ा
आकाशनभ
आम
मनुष्यनर
पानीनीर
कमलपंकज
सोनाकनक
पिता
बादलजलध

(ड.) विभा का काम देखकर माँ का चेहरा खुशी से खिल उठा।

खुशी से खिल उठा’ मुहावरा है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा सुंदर बन जाती है और पढ़ने वाले को आनंद आता है। रिक्त स्थानों पर उचित मुहावरों का प्रयोग कीजिए-

घोड़े बेचकर सोना, हाथ-पैर फूलना, दाँतों तले ऊँगली दबाना, सिर पर पैर रखकर भागना, पेट में चूहे कूदना
  • सिपाही को देखकर चोर सिर पर पैर रखकर भाग गए |
  • अचानक सामने शेर को देखकर उसके हाथ-पैर फूलने लगे |
  • पकवानों की महक नाक में आते ही पेट में चूहे कूदने लगे |
  • नट को पतली रस्सी पर चलते देखकर लोगों ने दांतों तले ऊँगली दबा ली |
  • परीक्षा समाप्ति के दिन वह घोड़े बेचकर सो गया |

(व) नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण शब्दों को छाँटकर निर्धारित खानों में लिखिए-

  • रसोइये ने अपनी मैली धोती नहीं बदली |
  • क्या आप मेरी बड़ी बहन से मिली हैं ?
  • जो परिश्रम करेगा वही मीठे फल खाएगा।
  • वह धीरे-धीरे नदी के किनारे पहुँचा।
  • छोटा बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

संज्ञा सर्वनाम | विशेषण | क्रिया क्रिया विशेषण शब्द

प्रश्न-5. तुम्हारी कलम से
साधु की जीवन शैली पर पाँच पंक्तियाँ लिखिए ।

उत्तर- साधु बहुत ज्ञानी थे | वे कई वर्षों से तप कर रहे थे | साधु केवल साधारण जनों से ही मिलते थे | वे बहुत परिश्रमी थे | उन्होंने राजा को उनके सारे प्रश्नों का उत्तर सीधे न देकर व्यावहारिक अनुभव कराया |

प्रश्न-6. अब करने की बारी
पेड़-पौधों के बीच एक झोपड़ी का चित्र बनाइए ।

उत्तर- स्वयं करें |

प्रश्न-7. मेरे दो प्रश्न : कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइए –

  1. साधु किस प्रकार के लोगों से ही मिलते थे ?
  2. क्यारियाँ तैयार करने में साधु की मदद किसने की ?

प्रश्न-8: इस कहानी से –
(क) मैंने सीखा – स्वयं लिखें |
(ख) मैं करूँगी/करूँगा -स्वयं लिखें |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 5 Kalrav chapter 9 Teen Sawal . SCERT up board textbook Vatika Class 5 solution hindi pdf, If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :
IMPORTANT LINKS :
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

error: Content is protected !!